Thursday, 31 October 2013

Sonia Gandhi third most powerful woman in Forbes list

Sonia Gandhi third most powerful woman in Forbes list 


प्रतिष्ठित पत्रिका ‘फोर्ब्स’ की दुनिया के ताकतवर लोगों की सूची में शामिल महिलाओं में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तीसरे नंबर पर हैं। हालांकि, पत्रिका की दुनिया के ताकतवर लोगों की सूची में सोनिया गांधी 21वें स्थान पर हैं। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल तथा ब्राजील की राष्ट्रपति दिल्मा रौसेफ ही ताकतवर महिलाओं में 66-वर्षीय सोनिया गांधी से आगे हैं।

इस सूची में 72 राजनीतिज्ञों, राष्ट्र प्रमुखों तथा दिग्गज उद्योगपतियों को स्थान दिया गया है। यही नहीं, सोनिया इस सूची में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी ऊपर हैं। मनमोहन सिंह इस सूची में सोनिया से सात पायदान नीचे हैं। Read More...

Source : Janoduniya.tv  

Tags : Sonia Gandhi, Forbes list, Forbes list India, Forbes list Hindi

Virat Kohli can break Sachin Tendulkar's ODI century record: Gavaskar

Virat Kohli can break Sachin Tendulkar's ODI century record: Gavaskar 


पूर्व भारतीय कप्‍तान और महान बल्‍लेबाज सुनील गावस्‍कर का मानना है कि विराट कोहली सचिन तेंदुलकर के वनडे शतकों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। कोहली जिस तरह से अभी खेल रहे हैं, उनके लिए यह कारनामा करना मुश्‍किल नहीं होगा। कोहली ने अभी तक 112 वनडे पारियां खेली हैं और 17 शतकों की मदद से 4919 रन बनाए हैं जबकि तेंदुलकर ने इतनी ही पारियों में आठ शतक से 4001 रन बनाए थे।

जिस रफ्तार से यह युवा बल्लेबाज मौजूदा समय में शतक बना रहा है, उसे देखते हुए गावस्कर ने कहा कि कोहली वनडे में तेंदुलकर के 49 शतक के रिकॉर्ड को तोड़ सकता है। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बनते हैं। हम जानते हैं कि तेंदुलकर के कुछ रिकॉर्ड को तोड़ना असंभव है जैसे 200 टेस्ट मैच और न ही कोई उनके 51 टेस्ट शतक की उपलब्धि तक पहुंच सकता है। Read More...

Source : Janoduniya.tv  

Tags : Virat Kohli, Sachin Tendulkar, Cricket News in Hindi

Patna blasts: an informer used a toilet break to disappear

Patna blasts: an informer used a toilet break to disappear 


एनआर्इए की कस्टडी से फरार आतंकी मेहरार आलम को कानपुर पुलिस ने फिर से गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि दरभंगा से पटना ले जाने के क्रम में मेहरार आज शौचालय का बहाना बनाकर फरार हो गया था, जिसके बाद उसकी खोज के लिए टीमें बनाई गयी थी।

मेहरार बीजेपी की हुंकार रैली के दौरान हुए सीरियल ब्लास्ट का एक महत्वपूर्ण आरोपी है। उसे 3 दिन पहले दरभंगा से दबोचा था। उनका नाम इम्तियाज से पूछताछ में सामने आया और गिरफ्तारी के बाद से ही एनआईए की टीम उससे पूछताछ कर रही थी। Read More...

Source : Janoduniya.tv  

Tags : Patna blasts, Hindi News, Patna News In Hindi

SRISHTI RANA CROWNED MISS ASIA PACIFIC WORLD 2013

SRISHTI RANA CROWNED MISS ASIA PACIFIC WORLD 2013 


21 साल की सृष्टि राणा ने देश को एक बार फिर गर्व का एहसास कराया है। उन्होंने बुधवार को कोरिया में आयोजित मिस एशिया पैसिफिक 2013 का खिताब जीता। 49 प्रतिभागियों को पछाड़कर सृष्टि ने यह खिताब हासिल किया। फाल्गुनी और शेन के गाउन में बेहद खूबसूरत दिख रहीं सृष्टि को 2012 की मिस एशिया पैसिफिक वल्ड हिमांगिनी सिंह यादू ने ताज पहनाया।

अपनी खूबसूरती और बुद्धिमता से सृष्टि ने ज्यूरी और ऑडियंस, दोनों का ही दिल जीत लिया। बता दें कि मिस इंडिया प्रतियोगिता के 50 वें साल में विजेता बनकर उन्होंने इस मौके को और भी खास बना दिया है। सृष्टि ने बेस्ट नैशनल कॉस्ट्यूम अवॉर्ड भी जीता। उनके कॉस्ट्यूम पर भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर बना हुआ था। गौरतलब है कि दिया मिर्जा ने साल 2000 में यह खिताब जीता था। Read More...  

Source : Janoduniya.tv 

Tags : SRISHTI RANA, MISS ASIA PACIFIC WORLD 2013, Hindi News

Dhoom 3 Trailer Release

Dhoom 3 Trailer Release


2013 की सबसे अवेटेड फिल्‍म ‘धूम 3′ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। पूरे ट्रेलर में फोकस सिर्फ सुपरस्‍टार आमिर खान पर रहा है। उनके करतब डायलॉग और एक्‍टिंग इसको और दिलचस्‍प बना रही है। आमिर इससे एक जोकर की भूमिका निभा रहे हैं।

पिछली धूम सीरिज की तरह अभिषेक इसमें भी जम रहे है और उदय चोपड़ा भी अच्‍छे लग रहे हैं। फिल्‍म में कैटरीना कैफ भी हैं, जो बहुत हॉट लग रही हैं और वो भी एक्‍शन करती नजर आ रही हैं। कुल मिलाकर ट्रेलर बहुत ही मजेदार और दिलचस्‍प है। Read More...

Source : Janoduniya.tv

Tags : Dhoom 3, Dhoom 3 Trailer, Dhoom 3 Video

Wednesday, 30 October 2013

Four killed in fresh violence in UP's Muzaffarnagar district

Four killed in fresh violence in UP's Muzaffarnagar district 


मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना इलाके में बुधवार रात फिर सांप्रदायिक हिंसा हुई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। एक माह पहले ही इस जिले में सांप्रदायिक हिंसा में करीब 60 लोग मारे गए थे। हिंसा की ताजा घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। हिंसा के सिलसिले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

जिला मजिस्ट्रेट कौशल राज ने बताया कि मोहम्मदपुरसिंह गांव में दो समुदाय के सदस्यों के बीच संघर्ष में तीन लोगों को कथित तौर पर पीट पीट कर मार डाला गया। तीनों की पहचान 20 वर्षीय अफरोज, 21 वर्षीय मेहरबान और 22 वर्षीय अजमल के रुप में हुई है। हिंसा में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। Read More...

Source : Janoduniya.tv  

Tags : Muzaffarnagar, Muzaffarnagar News in Hindi, Muzaffarnagar violence

Sanjay Dutt heads back to jail as parole ends

Sanjay Dutt heads back to jail as parole ends 


बॉलीवुड कलाकार संजय दत्‍त्‍ा आज सुबह अपने घर से येरवदा जेल के लिए रवाना हो गए। संजय पिछले 1 महीने से पैरोल पर जेल से बाहर थे। आज उनकी पैरोल की अवधि खत्‍म हो गई और वो सुबह जेल के लिए रवाना हो गए। इस तरह संजू बाबा को अब जेल में ही अपनी दिवाली मनानी होगी।

उन्हें 1 अक्तूबर को जेल से 14 दिन की छुट्टी मिली थी । बाद में, उन्होंने छुट्टी बढ़ाए जाने का आग्रह किया था जिसे स्वीकार करते हुए उनकी छुट्टी एक पखवाड़े के लिए और बढ़ा दी गई थी । माना जाता है कि 53 वर्षीय अभिनेता ने किसी बीमारी की वजह से उनकी टांगों में बने रक्त के थक्कों का इलाज कराया था । Read More...

Source : Janoduniya.tv  

Tags : Sanjay Dutt, Sanjay Dutt Jail Latest News, Sanjay Dutt Hindi News

Tuesday, 29 October 2013

No gold found in Unnao, ASI will now dig new site near Ganga

No gold found in Unnao, ASI will now dig new site near Ganga 


भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने कहा है कि उन्नाव के डौंडियाखेड़ा गांव में खुदाई को बंद नहीं किया है। इसके पहले खुदाई के बंद होने की खबरें आईं थीं। हालांकि एएसआई ने भी एक तरह से सोना न होने की बात स्वीकार करते हुए कहा है कि खुदाई ऐतिहासिक महत्व की चीजों के लिए हो रही है और उसे वहां काफी कुछ मिला भी है। एएसआई के मुताबिक आज से वहां दूसरी जगह पर खुदाई शुरू की जाएगी। एएसआई ने कहा है कि उसे वहां से किसी तरह का कोई खजाना नहीं मिला है।

एएसआई के डायरेक्टर जनरल प्रवीण सिन्हा का कहना था कि इस साइट से हमें 17-18वीं सदी से लेकर, 7वीं सदी और उससे पहले ईसा से एक सदी पूर्व की शुंग कालीन पुरातात्विक चीजें मिली हैं। सिन्हा का कहना था कि हम मौजूदा साइट की खुदाई अगले कुछ और दिनों तक चालू रखेंगे। Read More...

Source : janoduniya.tv  

Tags : Unnao gold, Unnao news , hindi news Unnao

Bus catches fire in Andhra Pradesh, 40 feared dead

Bus catches fire in Andhra Pradesh, 40 feared dead 


आंध्र प्रदेश के महबूबनगर जिले में बुधवार तड़के एक बस में आग लग गई। बस में सवार 40 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह निजी बस बेंगलुरू से हैदराबाद आ रही थी, उसमें आग सुबह लगभग पांच बजे महबूब नगर जिले के पालेम के नजदीक एक पुलिया से टकराने के बाद लग गई।

बस का चालक, सफाईकर्मी सहित पांच लोग इससे निकलने में कामयाब रहे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब्बार ट्रैवल्स की वाल्वो बस में 48 लोग सवार थे और इनमें से 43 के इस हादसे में मारे जाने की आशंका है। Read More...

Source : janoduniya.tv  

Tags : Andhra Pradesh bus accident, Andhra Pradesh hindi news

Two killed, seven injured in bomb blast near Manipur CM's residence

Two killed, seven injured in bomb blast near Manipur CM's residence 


मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार तड़के राज्य के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह के आवास के समीप बम विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई है। सात लोग इस विस्फोट में घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट के बारे में कोई भी पुख्ता जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।

 गौर हो कि कल भी इंफाल में उग्रवादियों द्वारा एक बाजार में किए गए शक्तिशाली बम विस्फोट में चार लोग घायल हो गए थे । यह बम विस्फोट मंगलवार सुबह करीब 6 बजे ख्वैरमबंद बाजार परिसर में भैरोदान स्कूल के नजदीक हुआ था। Read More...

Source : Janoduniya.tv  

Tags : Manipur bomb blast, Hindi News, bomb blast near Manipur

Coal scam: Supreme Court to examine crucial CBI status report today

Coal scam: Supreme Court to examine crucial CBI status report today 


मंगलवार को उच्चतम न्यायालय ने एक याचिका की सुनवाई करते हुए कहा कि कोयला घोटाला मामले में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पार्टी नहीं बनाया जा सकता है। उच्चतम न्यायालय ने कहा कि प्रधानमंत्री का नाम आरोपियों की सूची में नहीं रखा जा सकता। न्यायालय ने याचिकाकर्ता की वह अपील भी ठुकरा दी जिसमें कहा गया था कि मनमोहन से इस मामले में हलफनामा देने के लिए कहा जाए। न्यायालय ने कहा कि इस मामले में सीबीआई की जांच फिलहाल जारी है।

उल्लेखनीय है कि 2012 में इस घोटाले के उजागर होने के बाद से विपक्ष लगातार मनमोहन को जांच के दायरे में लाने और उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है। विपक्ष का कहना था कि सरकार ने कोयले की खदानों की नीलामी नहीं की और मनमाने तरीके से निजी कंपनियों को लाइसेंस दे दिए, इससे देश को 1.86 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। Read More...

Source : Janoduniya.tv  

Tags : Coal scam, Supreme Court, Hindi News

Ranbir excited to work with Govinda in 'Jagga Jasoos'

Ranbir excited to work with Govinda in 'Jagga Jasoos' 


 आने वाली फिल्म ‘जग्गा जासूस’ में डांस, हास्य के लिए मशहूर नब्बे के दशक के हिट सितारे गोविंदा और हजारों युवा दिलों की धड़कन रणबीर कपूर एक साथ नजर आएंगे। फिल्म में दोनों बाप-बेटे के रूप में सामने आएंगे। रणबीर, गोविंदा को पर्दे पर अपने पिता के रूप मे देखने के लिए बेताब हैं। रणबीर कहते हैं कि मैं इस फिल्म के लिए बहुत बेताब हूं क्योंकि हम सभी एक अभिनेता और डांसर के रूप में कहीं न कहीं गोविंदा से प्रभावित हैं।

फिल्म में वह मेरे सौतेले पिता बनेंगे, मेरे लिए यह रोमांचक मौका है। 31 वर्षीय रणबीर ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि ‘जग्गा जासूस’ उनकी प्रतिभा को सही मंच देगी। रणबीर ‘जग्गा जासूस’ के साथ फिल्म निर्माण में अपनी शुरुआत कर रहे हैं, लेकिन कपूर खानदान के शहजादे रणबीर जरा भी दबाव महसूस नहीं कर रहे हैं। Read More...

Source : janoduniya.tv  

Tags : Ranbir Kapoor, Govinda, Jagga Jasoos, hindi bollywood news

Rs 56 lakhs looted in Bihar

Rs 56 lakhs looted in Bihar 


औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना के देव रोड में खेसर गांव के पास सोमवार को दिनदहाड़े सशस्त्र लुटेरों ने मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के कैश वैन पर हमला बोल 43 लाख रुपये लूट लिया। चार बाइक पर सवार 10 हथियारबंद लुटेरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए कैश वैन के गार्ड अखिलेश कुमार राय एवं नागेन्द्र सिंह को गोली मार घायल कर दिया। गार्ड के पास रहे दो बंदूक एवं कारतूस लूट लिया।

अखिलेश की स्थिति गंभीर बताई जाती है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र देव में इलाज के बाद अखिलेश एवं सदर अस्पताल से नागेन्द्र को चिकित्सकों ने गया मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया है। अखिलेश औरंगाबाद एवं नागेन्द्र गया जिला के शेरघाटी थाना मुख्यालय के नूतननगर मुहल्ले का निवासी है। Read More...

 Source : Janoduniya.tv  

Tags : Bihar News, Hindi News Bihar

Hindi author Rajendra Yadav passes away

Hindi author Rajendra Yadav passes away 


हिंदी साहित्य को एक नए मुकाम तक ले जाने वाले साहित्यकार राजेंद्र यादव का सोमवार देर रात निधन हो गया। वह 85 साल के थे। उनका जन्म 28 अगस्त 1929 को उत्तर प्रदेश के आगरा ज़िले में हुआ था। उनकी शिक्षा-दीक्षा भी आगरा में ही हुई। जानकारी के मुताबिक, लंबे समय से बीमार चल रहे राजेंद्र यादव की सोमवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई।

उन्हें घर के पास ही स्थित अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। राजेंद्र यादव हिन्दी साहित्य का एक मजबूत स्तंभ थे। उन्हें मौजूदा दौर में हिन्दी साहित्य की कई प्रतिभाओं को सामने लाने का श्रेय जाता है। उनके निधन से हिन्दी साहित्य जगत में शोक की लहर फैल गई है। Read More...

Source : Janoduniya.tv  

Tags : Rajendra Yadav, Hindi News, Rajendra Yadav passes away

Monday, 28 October 2013

Hindu muslim unity is good for the country Digvijay Singh

Hindu muslim unity is good for the country


लगातार बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर प्रहार करने वाले कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के सुर बदले-बदले नजर आ रहे हैं। एक अंग्रेजी समाचार चैलन से बातचीत में दिग्विजय सिंह ने हिंदू-मुस्लिम एकता को लेकर दिए गए नरेंद्र मोदी के बयान पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए बहुत अच्छी बात है कि बीजेपी और नरेंद्र मोदी जी को समझ आ गया कि हिंदू-मुस्लिम एकता जरूरी है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि राजनीति के फायदे और नुकसान एक तरफ हैं, लेकिन वह चाहते हैं कि देश का हर व्यक्ति हिंदू-मुस्लिम एकता की बात करे। उन्होंने कहा, ‘हमें ध्यान रखना होगा कि एकता बढ़ाने के लिए राजनीतिकरण न हो और हिंदू-मुस्लिम में दंगा-फसाद न हो।’ Read More...

Source : Janoduniya.tv

 Tags : Digvijay Singh, Narendra Modi, Hindi News Online

Mulayam Singh Yadav begins party's campaign with Azamgarh rally

Mulayam Singh Yadav begins party's campaign with Azamgarh rally 


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और समाजवार्दी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव मंगलवार को आजमगढ़ की रैली से आगामी लोकसभा चुनाव का प्रचार अभियान शुरू करेंगे। पार्टी नेताओं के मुताबिक, दोनों दिन के 11.30 बजे शहर के आईटीआई मैदान में जनता को संबोधित करेंगे।

इस दौरान उनके साथ राज्य के लगभग 20 मंत्रियों के उपस्थित रहने की संभावना है। रैली के लिए बनाया गया मंच 50 फुट लंबा और 15 फुट चौड़ा है, जिस पर मुलायम सिंह और अखिलेश के साथ वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहेंगे। इस मंच की सजावट में 15 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इसके साथ ही पार्टी के स्थानीय नेताओं के लिए अलग से मंच भी बनाया गया है। Read More...

Source : janoduniya.tv  

Tags : Mulayam Singh Yadav, Azamgarh rally, Hindi News

Sachin Tendulkar farewell set to begin in little-known Lahli

Sachin Tendulkar farewell set to begin in little-known Lahli 


बंगाल क्रिकेट संघ ने सचिन तेंदुलकर को भव्‍य विदाई देने की पूरी तैयारी कर ली है। सचिन 6 नवंबर जब कोलकाता के ईडन गार्डन पर अपना 199वां टेस्‍ट खेलने उतरेंगे, तो उन पर आसमान से 199 किलोग्राम गुलाब की पंखुड़ियों की बरसात की जाएगी। इसके साथ सचिन के सम्मान में गुब्बारों के 199 गुच्छे आसमान का रुख करेंगे। सचिन कोलकाता में 6 से 10 नवम्बर के बीच अपना अंतिम टेस्ट मैच खेलेंगे।

वह मुम्बई में वेस्टइंडीज के साथ 14 नवम्बर से खेले जाने वाले टेस्ट मैच के बाद संन्यास ले लेंगे। यह सचिन के करियर का 200वां टेस्ट होगा। इसके तहत बंगाल क्रिकेट संघ ने मैच के पहले और दूसरे दिन स्टेडियम में मौजूद 65 हजार के करीब दर्शकों को सचिन का मास्क और प्लेकार्ड देने का फैसला किया है। Read More...

Source : Janoduniya.tv  

Tags : Sachin Tendulkar, Sachin Tendulkar last match, Sachin Tendulkar cricket

Andhra Pradesh: Rains claim 42 lives so far, CM to take aerial survey

Andhra Pradesh: Rains claim 42 lives so far, CM to take aerial survey 


आंध्र प्रदेश में पांच दिनों से जारी भारी वर्षा से मरने वालों की संख्या 42 हो गई है। अधिकारियों को रविवार को 10 और लोगों के मारे जाने की जानकारी मिलने के बाद मरने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है। पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं और भारी वर्षा के बाद आई बाढ़ के कारण आठ लाख हेक्टेयर में खड़ी फसल तबाह हो गई है। उत्तर पूर्वी मानसून और न्यून दाब के कारण भारी वर्षा हो रही है।

अधिकारियों ने कहा कि वर्षा के कारण हजारों लोग बेघर हो गए हैं और सैकड़ों गांव डूब गए हैं। घरों, सड़कों और रेल मार्गो को नुकसान पहुंचा है। अभी तक 1,727 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। Read More...

Source : Janoduniya.tv  

Tags : Andhra Pradesh News in Hindi, Rains News Hindi Andhra Pradesh

Sunday, 27 October 2013

Kerala CM Oomen Chandy injured in stone pelting

Kerala CM Oomen Chandy injured in stone pelting 


सौर पैनल घोटाले को लेकर माकपा नीत एलडीएफ द्वारा जारी अभियान रविवार शाम उस समय हिंसक हो गया जब प्रदर्शनकारियों ने केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी पर पथराव कर दिया जिससे उन्हें सिर में मामूली चोटें आयीं। घटना उस समय हुई जब मुख्यमंत्री यहां स्थित पुलिस मैदान में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

प्रदर्शनकारी भारी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद कार्यक्रम स्थल में प्रवेश कर गए और उन्होंने चांडी की कार पर पथराव किया। इससे कार का शीशा टूट गया और उसके टुकड़े माथे पर दाहिनी आंख से थोड़ा ऊपर लगे। Read More... 

Source : Janoduniya.tv

Tags : Kerala CM, stone pelting, Oomen Chandy, Hindi News

Serial blasts in Patna kill 6 ahead of maiden Narendra Modi rally

Serial blasts in Patna kill 6 ahead of maiden Narendra Modi rally 


पटना में रविवार को भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की हुंकार रैली के दौरान हुए सात श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों के सिलसिले में रांची पुलिस ने धुर्वा की सीटीओ बस्ती से इंडियन मुजाहिदीन के संदिग्ध आतंकी इम्तियाज से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की और आइईडी में प्रयोग के लिए बारूद भरा प्रेशर कुकर, सर्किट तथा अन्य सामग्री बरामद की।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पटना में श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों के बाद वहां गिरफ्तार, रांची के एक संदिग्ध से पूछताछ के बाद बिहार पुलिस की सूचना के आधार पर रांची के धुर्वा इलाके में सीटीओ कालोनी से पुलिस ने आईएम के आतंकी इम्तियाज के कथित ठिकाने पर छापेमारी कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया लेकिन पूछताछ के बाद उन्हें फिलहाल रिहा कर दिया गया है। Read More...

Source : Janoduniya.tv

Tags : Patna Blasts, Patna Latest News, Patna Narendra Modi Rally Blast News Hindi

Friday, 25 October 2013

Nothing vulgar about Rajjo, says director Vishwas Patil

Nothing vulgar about Rajjo, says director Vishwas Patil 


जल्‍द रिलीज होने वाली फिल्‍म ‘रज्जो’ एक वेश्‍या की कहानी पर आधारित है। इसी पर सफाई देते हुए फिल्‍म के निर्देशक विश्‍वास पाटिल नक कहा है कि फिल्‍म में कुछ भी अश्‍लील नहीं है। इस फिल्म में कंगना राणावत की मुख्य भूमिका है। विश्वास पाटिल ने कहा कि मेरी फिल्म ‘रज्जो’ वेश्या पर आधारित है लेकिन इस फिल्म में कोई बोल्ड सीन या अभ्रद भाषा का प्रयोग नहीं किया गया है।

विश्वास पाटिल ने कहा कि मेरी प्राथमिकता हमेशा से पारिवारिक फिल्म बनाने की रही है। मैं किसी खास वर्ग के लिए फिल्म नहीं बनाता हूं। मैं निश्चित तौर पर कह सकता हूं कि ‘रज्जो’ आप अपने परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं। Read More...

Source : Janoduniya.tv  

Tags : Rajjo Movie Review, Kangana Ranaut, Bollywood Hindi News

Intercourse Tips And After Intercourse Tips

Intercourse Tips And After Intercourse Tips 


सेक्‍स एक अच्‍छे रिलेशनशिप में बहुत अहम भूमिका निभाता है। बिना सेक्‍स के किसी भी कपल का वैवाहिक जीवन नीरस हो जाता है। यह आपको एक-दूसरे की ओर खींचने में और एक-दूसरे के प्रति आर्कषण बनाये रखने में अहम भूमिका निभाता है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि ज्‍यादातर कपल सेक्‍स करने के बाद सो जाते है या एक-दूसरे की तरफ पीट करके लेट जाते है।

लेकिन यह एक गलत तरीका है, जिस तरह सेक्‍स में फोर प्‍ले आवश्‍यक है, उसी प्रकार सेक्‍स में पोस्‍ट प्‍ले भी होना चाहिए। लेकिन कई बार कपल पोस्‍ट प्‍ले को ज्‍यादा तवज्‍जो नहीं देते हैं। Read More...

Source : Janoduniya.tv  

Tags : Intercourse Tips And After Intercourse Tips, intercourse tips for getting pregnant, intercourse tips to increase the timing

BJP demands Manmohan's resignation in coal scam

BJP demands Manmohan's resignation in coal scam 


प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शुक्रवार को हिंडाल्को कंपनी को ओडिशा में कोयला ब्लॉक आवंटित किए जाने से संबंधित दस्तावेज केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया। एक सूत्र ने कहा, “हमने तलबीरा कोयला ब्लॉक से संबंधित समूचा दस्तावेज सीबीआई को सौंप दिया। हमने उनसे एक रसीद ली और कहा कि जब भी किसी जानकारी की जरूरत हो, उपलब्ध कराई जाएगी।”

सीबीआई ने मंगलवार को कोयला ब्लॉक पर 14वीं प्राथमिकी में हिंडाल्को और उसके साथ आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला और पूर्व कोयला सचिव पीसी पारेख को नामित किया था। Read More...

Source : Janoduniya.tv  

Tags : coal scam, coal scam latest news in hindi, coal scam manmohan singh latest news

Japan earthquake: Fukushima nuclear plant undamaged

Japan earthquake: Fukushima nuclear plant undamaged 


जापान में समुद्र में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद 30 सेंटीमीटर ऊंची सुनामी आई। खबरों अनुसार हालांकि, किसी बड़े नुकसान या किसी के हताहत होने के तत्काल कोई संकेत नहीं हैं। समुद्र में आए 7.1 तीव्रता के भूकंप के करीब एक घंटे बाद इशिनोमाकी में तट पर छोटी लहरें उठती दिखाई दीं।

लोगों को आगाह किया गया है कि वे तट से दूर रहें। क्योदो के अनुसार संकटग्रस्त फुकुशिमा परमाणु संयंत्र के कर्मचारियों को तटीय क्षेत्र से हट जाने को कहा गया है। एजेंसी ने टोक्यो इलेक्ट्रिक पॉवर कंपनी के हवाले से कहा कि विद्युत केंद्र में कोई असामन्यता नहीं पाई गई है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप स्थानीय समयानुसार तड़के 2 बजकर 10 मिनट पर आया। यह मियागी में इशिनोमोकी के 327 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। Read More...

Source : Janoduniya.tv  

Tags : Japan earthquake, Japan News in Hindi, Japan Latest News in Hindi

Modi's claims of 'changing this country in 60 months

Modi's claims of 'changing this country in 60 months 


बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी ने आज झांसी में भाषण देते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी को घेरा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल देश पर राज किया, आप मुझे 60 महीने दीजिए मैं देश की तकदीर बदल दूंगा। मोदी ने कहा कि मैं यहां रोन धोने नहीं आया हूं, मैं यहां आंसू पोछने आया हूं।

मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां जाते हैं पैकेज की बात करते हैं। वह पैकेज आपका भला करने के लिए नहीं आया, वह यूपी के नेताओं के मुंह बंद करने के लिए था। मोदी ने कहा, यह पैकेज नेताओं के पॉकेट के लिए होता है। इस पैकेज का आधा हिस्सा यूपी वाले बुंदलेखंड और आधा एमपी वाले बुंदेलखंड को मिला। मैं गर्व से कह सकता हूं कि शिवराज सिंह चौहान ने इस पैकेज की पाई-पाई को बुंदेलखंड के विकास में लगा दिया। Read More...

Source : Janoduniya.tv  

Tags : Narendra Modi, BJP Party, Modi 60 Months Challenge.

Thursday, 24 October 2013

Unnao treasure hunt yield so far: shards, bangles, brick wall

Unnao treasure hunt yield so far: shards, bangles, brick wall 


उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में कथित खजाने की खोज में जुटी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम आज लगातार सातवें दिन खुदाई करेगी। स्थानीय लोगों के मुताबिक अभी भी खुदाई में सोना मिलने की उम्मीद है। गुरुवार को छठे दिन कड़ी सुरक्षा के बीच डौंडियाखेड़ा में 25 सेंटीमीटर खुदाई की, लेकिन खुदाई में न तो सोना मिला और न ही सोना मिलने के आसार नजर आ रहे हैं।

उन्नाव के उप-जिलाधिकारी (एसडीएम) विजय शंकर दुबे ने गुरुवार देर शाम बताया कि डौंडियाखेड़ा स्थित राजा राव रामबख्श सिंह के खंडरनुमा किले में छठे दिन 25 सेंटीमीटर खुदाई हुई। दुबे ने बताया कि अब तक छह दिनों में कुल 2.17 मीटर खुदाई की जा चुकी है। आज की खुदाई में कांच की चूड़ियां, मिट्टी के कुछ टूटे बर्तन मिले हैं, जो पुरातात्विक महत्व के हो सकते हैं। Read More... 

Source : Janoduniya.tv  

Tags : Unnao treasure, Unnao Latest News Hindi, Unnao News Gold

Music Therapy For Depression

Music Therapy For Depression 


संगीत के कर्इ फायदे है, वह थकान दूर करने और रीफ्रेश करने में सबसे ज्‍यादा कारगर साबित होता है। लेकिन एक नए शोध से पता चला है कि संगीत लम्‍बे समय से परेशान करने वाले दर्द से भी राहत दिलवाता है। ताजा अध्ययन के मुताबिक, संगीत सुनने से दस में से कम से काम चार लोगों को दीर्घकालिक पीड़ा से राहत मिलती है। समाचार पत्र `डेली मेल` ने मंगलवार को लॉयड्स फार्मेसी द्वारा कराए गए एक अध्ययन के हवाले से कहा कि 16 से 24 आयुवर्ग के 66 प्रतिशत लोगों ने संगीत से दर्द में आराम पहुंचने की बात स्वीकार की। सर्वेक्षण में कुल 1,500 लोगों को शामिल किया गया। Read More...

Source : Janoduniya.tv  

Tags : Music Therapy For Depression, Music Therapy to Overcome Depression, Music Therapy to Treat Depression

BlackBerry Z30 launched in India, with 5-inch display, Rs 39990 price tag

BlackBerry Z30 launched in India, with 5-inch display, Rs 39990 price tag 


ब्‍लैकबेरी ने नई दिल्‍ली में आज अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन जेड 30 भारत में लॉन्‍च कर दिया। यह स्‍मार्टफोन सभी आधुनिक फीचर्स से लैस है। इसकी कीमत 39,990 रुपए है। ब्लैकबेरी जेड 30 में 1280×720 पिक्सल्स रेजॉलूशन वाला 5 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है।

यह 16 जीबी इंटरनल स्टॉरेज है और इसमें 64 जीबी तक का माइक्रो-एसडी कार्ड लगाया जा सकता है। जेड 30, जेड 10 का बड़ा संस्‍करण लगता है। इसमें लगभग जेड10 जैसा ही कैमरा है। इसमें 8 मेगापकक्‍सल्‍स का कैमरा पीछे और 2 मेगापिक्‍सल्‍स का कैमरा आगे है। Read More...

Source : Janoduniya.tv

Tags : BlackBerry Z30, BlackBerry Latest Mobiles In India, BlackBerry India News Hindi

Pakistan mortar fire injures eight civilians in Akhnoor

Pakistan mortar fire injures eight civilians in Akhnoor 


पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। ताजा मामले में पाकिस्तानी सैनिकों ने गुरुवार शाम अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्रों में जबर्दस्त गोलाबारी की जिसमें दो बच्चों सहित आठ नागरिक घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीजफायर का उल्लंघन तेज करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने शाम 6 बजकर 45 मिनट पर जम्मू जिले के कानचक और अखनूर इलाकों में सीमावर्ती चौकियों तथा गांवों पर 82 एमएम के मोर्टार बम दागे।

उन्होंने बताया कि गोलाबारी और गोलीबारी के चलते मोर्टार बमों के छरें से आठ नागरिक घायल हो गए। ये मोर्टार बम लालयाल शिविर के सीमावर्ती गांवों तथा कानचक के अन्य गांवों में कई घरों में जाकर गिरे और वहां फट गए। घायलों में से कुछ की पहचान बीना देवी, कमलेश कुमारी, इशा दत्ता तथा 8 महीने के एक बच्चे के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घायलों को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।
Read More...

Source : Janoduniya.tv  

Tags : Pakistan, mortar fire, Akhnoor, India Pakistan Hindi News

Narendra Modi cannot be a good PM: Javed Akhtar

Narendra Modi cannot be a good PM: Javed Akhtar 


मशहूर गीतकार और राज्यसभा सदस्य जावेद अख्तर ने गुरुवार को यहां दावा किया कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी कभी भी अच्छे प्रधानमंत्री साबित नहीं हो सकते, क्योंकि वे लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास नहीं करते। जावेद अख्तर ने एक समारोह से इतर संवाददाताओं से कहा कि वर्ष 2002 के गुजरात दंगे में संलिप्तता मामले की सुनवाई अभी अदालत में जारी है और वह (नरेंद्र मोदी) लोकतांत्रिक नहीं है।

उन्होंने कहा कि गुजरात में नरेंद्र मोदी के तीसरी बार सत्ता में आने की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वे अपने प्रदेश में लोकतांत्रिक मुल्यों का आदर नहीं करते। मोदी की तरक्की को लोकतंत्र के लिए चुनौती है। Read More... 

Source : Janoduniya.tv  

Tags : Narendra Modi, Javed Akhtar, BJP News, PM News India Hindi

Obama asked why 26/11 trial has not started: Nawaz Sharif

Obama asked why 26/11 trial has not started: Nawaz Sharif

कश्‍मीर मसले पर अमेरिका से दखल की मांग करने वाले नवाज शरीफ से आज बराक ओबामा ने मुंबई में 26 नवंबर को हुये हमलों पर सवाल किये। मुंबई में 26 नवंबर को हुए आतंकी हमला मामले की पाकिस्तान में सुनवाई की धीमी गति पर भारत की चिंता से सरोकार रखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आज वहां के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से पूछा कि मुंबई के हमलावरों के खिलाफ सुनवाई अब तक शुरू क्यों नहीं हुई है।

व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में ओबामा के साथ दो घंटे की मुलाकात के तत्काल बाद शरीफ ने संवाददाताओं को बताया, उन्होंने (ओबामा ने) पूछा कि भारत में (मुंबई में) हमला करने वाले आतंकियों के खिलाफ सुनवाई अब तक क्यों शुरू नहीं हुई। Read More... 

 Source : janoduniya.tv  

Tags : Obama, 27/11 Case, pakistan Vs India news

Wednesday, 23 October 2013

Congress MLA's sleaze CD goes viral in Madhya Pradesh

Congress MLA's sleaze CD goes viral in Madhya Pradesh 


मध्य प्रदेश में एक और विधायक की कथित अश्लील सीडी ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। इस सीडी में कांग्रेस विधायक सत्यनारायण पटेल को कथित तौर पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है। विधायक पटेल ने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है और साइबर क्राइम पुलिस से जांच की मांग की है।

पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन वित्तमंत्री राघवजी की एक अश्लील सीडी आई थी, इसके बाद राघवजी को मंत्री पद गंवाने के साथ पार्टी से भी निष्कासित कर दिया गया था। अब इंदौर के देपालपुर से कांग्रेस विधायक सत्यनारायण पटेल की कथित सीडी बाजार में आई है। इस सीडी के कुछ दृश्यों को सोशल साइट पर भी अपलोड किया गया है। Read More... 

Source : Janoduniya.tv

 Tags : Congress MLA CD Case, Congress MMS Case, Latest Hindi News

Google world's best multinational company to work for: survey

Google world's best multinational company to work for: survey 


इंटरनेट क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल काम करने के लिहाज से दुनिया की सबसे बेहतरीन बहुराष्ट्रीय कंपनी बनकर उभरी है, जबकि दूसरे नंबर पर साफ्टवेयर डेवलपर एसएएस इंस्टीटयूट व तीसरे पायदान पर नेटऐप है। मानव संसाधन परामर्श फर्म ग्रेट प्लेस टु वर्क इंस्टीटयूट द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण के मुताबिक, साफ्टवेयर क्षेत्र की दिग्गज माइक्रोसाफ्ट चौथे पायदान पर है।

संस्थान ने काम के लिहाज से सबसे उम्दा 25 कंपनियों की सूची तैयार की है। इस सूची में भारत की एक भी कंपनी नहीं है और सभी 25 कंपनियों में कुछ अमेरिका की है तो कुछ यूरोप की। Read More... 

Source : Janoduniya.tv  

Tags : Google News, Google Company For Job, Google Hindi News

Jiah Khan Death Mystery

Jiah Khan Death Mystery 


बंबई उच्च न्यायालय ने पुलिस को लगभग चार महीने पहले अपने ही घर मे संदिग्ध स्थितियो मे मृत पायी गयी युवा अभिनेत्री जिया खान की मां राबिया खान के उन आरोपो की जांच करने को कहा है जिनमे उन्होने कहा है कि जिया की हत्या की गयी है।

न्यायमूर्ति एस. सी धर्माधिकारी और न्यायमूर्ति गौतम पटेल की खंडपीठ ने स्थानीय जुहू पुलिस को आगामी 26 अक्टूबर को राबिया खान का बयान र्दज करने को कहा है। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने पुलिस को इस मामले की आगे की जांच करने के निर्देश दिये। Read More... 

Source : Janoduniya.tv

Tags : Jiah Khan, Jiah Khan Death Case, Jiah Khan Latest News Hindi, Jiah Khan Death Mystery

Legendary singer Manna Dey passes away

Legendary singer Manna Dey passes away 


भारत के प्रसिद्ध गायक मन्ना डे नहीं रहे। लंबे समय से बीमार चल रहे मशहूर गायक मन्ना डे ने बेंगलूरु के अस्पताल में अंतिम सांसे ली। मन्ना डे ने हिंदी के अलावा कई भाषाओं में गाना गाया था। उन्होंने करीब 4 हजार गाने गए थे। दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित मन्ना डे के नाम से लोकप्रिय प्रबोधचंद डे का जन्म एक मई 1919 को कोलकाता में हुआ था।

मन्ना डे के आवाज का इस्तेमाल जहां-जहां हुआ कामयाबी की दिशा में मील का पत्थर साबित हुआ। Read More...

Source : Janoduniya.tv

Tags : Manna Dey Death, Manna Dey news, Manna Dey passes away

Pop star Rihanna shown the door after photo shoot at Abu Dhabi mosque

पॉप स्टार रिहाना एक बार फिर से अपनी ऊटपटांग हरकतों के कारण सुर्खियों में हैं। अबू धाबी के अधिकारियों ने पॉप स्टार रिहाना को अबू धाबी की एक प्रसिद्ध मस्जिद के बाहर अनुमति लिए बगैर आपत्तिजनक तस्वीरें खिंचवाने पर मस्जिद से निकल जाने का आदेश दिया गया।

गायिका रिहाना ने अपने ट्वीट में फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा की है। इन तस्वीरों में रिहाना ने काला जंप सूट और हिजाब पहन रखा था। रिहाना ने शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में एक संगीत कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। Read More...

Source : Janoduniya.tv

Tags :  Rihanna, Hindi News, Abu Dhabi mosque

First Night Tips

सुहागरात किसी भी नवविवाहित जोड़े के लिए सबसे यादगार पल होता है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ज्‍यादातर जोड़े अपनी सुहागरात नहीं मना पाते हैं।
डेली मेल में प्रकाशित खबर के मुताबिक, लंदन में हुए इस सर्वे में ये बात सामने आई है कि दुल्‍हे राजा इसलिए सुहागरात नहीं मना पाते क्‍योंकि वे टल्‍ली रहते हैं।
हालांकि सर्वे का मकसद ये पता लगाना था कि आखिर किन वजहों से लोग शादी की पहली रात को यादगार नहीं बना पाते।
दुल्‍हे के टल्‍ली होने के साथ-साथ यह भी बात सामने आई है कि कपल्‍स ज्‍याद थकान होने के कारण भी सुहागरात नहीं मना पाते हैं। Read More...

Source : Janoduniya.tv

Tags :  First Night Tips, First Night Sex Tips, Wedding Night Sex Tips

For Modi's Jhansi rally, BJP to ferry crowds from MP

For Modi's Jhansi rally, BJP to ferry crowds from MP

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की 25 अक्टूबर को झांसी में होने वाली रैली को लेकर दो दिन पहले ही पार्टी के नेताओं ने यहां डेरा डाल दिया है। प्रदेश अध्यक्ष से लेकर सभी संगठन मंत्रियों ने रैली को सफल बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है।
रैली में आने वाली भीड़ और रैली स्थल पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बुंदेलखंड के सभी सात जिलों में दौरा करने का मन बनाया। इसके लिए वह मंगलवार देर शाम झांसी पहुंच गए। रैली में भीड़ कम न रह जाए, इसके लिए वाजपेयी बुधवार से बुंदेलखंड के सभी सातों जिलों का दौरा करेंगे। इसका उद्देश्य रैली में आने वाले लोगों और उनके लिए वाहनों की व्यवस्था करना है। Read More...

Source : Janoduniya.tv

Tags : Narendra Modi Jhansi Rally, Narendra Modi Latest News

Tuesday, 22 October 2013

Sheila Dixit Vs Arvind Kejriwal

Sheila Dixit Vs Arvind Kejriwal

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकी शीला दीक्षित की धड़कन इस बार के चुनाव में बढ़ गई है। कांग्रेस नेता शीला दीक्षित आम आदमी पार्टी और उसके नेता अरविंद केजरीवाल को हल्के में लेने का जोखिम नहीं लेना चाहती हैं। उन्‍होंने कहा कि चुनाव में केजरीवाल को नकारा नहीं जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल वह कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं।

शीला दीक्षित ने पहली बार केजरीवाल के बारे मीडिया से बात की। इसके पहले वह केजरीवाल पर बोलने से बचती रही हैं। उन्‍होंने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास कोई भी काम करने के लिए विजन नहीं है। Read More...

Source : Janoduniya.tv

Tags :  Sheila Dixit Vs Arvind Kejriwal, Aam Aadmi Party latest news, Hindi News India

Hafiz Saeed at LoC to help infiltration: Sushilkumar Shinde

Hafiz Saeed at LoC to help infiltration: Sushilkumar Shinde

भारत-पाकिस्तान पर पाक द्वारा भारी गोलीबारी के बीच केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने मंगलवार को कहा कि आतंकियों को भारत में घुसपैठ के लिए लश्कर का संस्थापक हाफिज सईद उकसा रहा है। शिंदे ने कहा, कुख्यात आतंकवादी सईद भारत का मोस्टवांडेट अपराधी है और हम चाहते हैं कि पाकिस्तान उसे भारत के हवाले कर दे।

सांबा में बीएसएफ की 68वीं बटालियन के मुख्यालय में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद शिंदे ने कहा, ‘हाफिज सईद के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका है।’उन्होंने खुफिया रिपोर्ट के हवाले से कहा कि घुसपैठ को बढ़ावा देने के लिए हाफिज नियंत्रण रेखा से लगे क्षेत्रों का दौरा कर सकता है। Read More...

Source : janoduniya.tv

Tags : Hafiz Saeed, Sushilkumar Shinde, hindi News

Monday, 21 October 2013

दिल्ली, गुजरात से ज्यादा विकसित - शीला दीक्षित

भाजपा के प्रधानमंत्री पद प्रत्याशी नरेंद्र मोदी पर प्रहार करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने रविवार को कहा कि दिल्ली मोदी के शासन वाले गुजरात से कहीं ज्यादा विकसित है और कांग्रेस पार्टी ‘नफरत और भेदभाव’ को बढ़ावा नहीं देती।

शीला ने कहा, “दिल्ली का विकास मॉडल गुजरात के विकास मॉडल से ज्यादा बेहतर है। हमारे यहां प्रति व्यक्ति आय ऊंची है और लोगों का जीवन स्तर ऊंचा है। यह देश की राजधानी है, जिसके बुनियादी ढांचे की प्रशंसा सभी करते हैं, जबकि गुजरात की एक बड़ी आबादी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है।”

पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शीला ने अपनी उपलब्धियां गिनाईं और लोगों से चार दिसंबर को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी, भाजपा, Narendra Modi

जर्मन रेसिपी: पटेटो सलाद, ब्रेडेड कौलीफ्लावर

दुनिया भर के स्‍वादिष्‍ट व्‍यंजनों से रूबरू करवाने वाली जानो दुनिया की प्रस्‍तुति ‘खाना-ए-खास’ में आज हम आपको रूबरू करवाने जा रहे हैं जर्मन के कुछ खास व्‍यंजनों से, जो अपनी लजीज स्‍वाद के लिये विश्‍वभर के व्‍यंजनों में अपना एक अलग स्‍थान रखते हैं। इस बार पटेटो सलाद, ब्रेडेड कौलीफ्लावर, चिकन पापरिकाश जैसे स्‍वादिष्‍ट व्‍यंजनों को शामिल किया है। इन व्‍यंजनों को बनाने का तरीका बताने के साथ साथ व्‍यंजनों से जुड़ी कुछ और खासें भी इस कार्यक्रम का हिस्‍सा हैं। आगे पढ़ें...

Source : janoduniya.tv

Tags : जर्मन रेसिपी, food recipe online in hindi

मंदिर को उड़ाने की धमकी के बाद भी सुरक्षा इंतजाम पुख्ता नहीं

खजराना मंदिर को उड़ाने की धमकी के बावजूद सुरक्षा का इंतजाम पुख्ता नहीं हो पाया है, मात्र 2 पुलिसकर्मियों और एक बंदूक के भरोसे भगवान और उनके भक्तों की सुरक्षा है। मंगलवार को आतंकियों ने खजराना मंदिर को उड़ाने की धमकी दी है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में इंदौर से कुछ ही मीलों के फासले से सिमी के छह दुर्दांत आतंकवादी फरार हो गए। तब भी प्रशासन सोता रहा। इसके बाद न तो शहर के मंदिरों और न ही ऐतिहासिक व अन्य मुख्य स्थानों की सुरक्षा के कोई इंतजाम किए गए। अब जबकि आतंकियों की तरफ से खजराना मंदिर को उड़ाने की खुली धमकी ही आ गई है तब भी प्रशासन उदासीन है। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : खजराना मंदिर, Indore News in hindi, Hindi news

अच्छी नींद से पाएँ शार्प माईंड

नींद के फायदे के बारे में हम सभी भली-भांति जानते है। लेकिन एक ताजा सर्वे ने नींद की एक और खासियत का खुलासा किया है। सर्वे के अनुसार, नींद में हमारे मस्‍तिष्‍क की सफाई हो जाती है।

दिनभर की गतिविधियों का हमारे मानसिक स्तर पर सीधा असर पड़ता है। यह हमारे मस्तिष्क में पाचन के वक्त उत्पादित होने वाले विषाक्त पदार्थो के कारण होता है। एक ताजा अध्ययन से पता चला है कि एक अच्छी नींद ही हमारे मस्तिष्क के इन विषाक्त पदार्थो की सफाई कर देता है, और यह सफाई नींद लेते वक्त हमारा मस्तिष्क स्वयं करता है।

हमारे मस्तिष्क का अद्भुत अपशिष्ट निष्कासन प्रणाली सोते वक्त बेहद सक्रिय हो जाता है आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : Hindi Health Tips, Sharp Mind Tips In Hindi

प्रियंका की जगह फैशन के सीक्‍वल में दीपिका

मधुर भंडारकर की फिल्‍म फैशन के सीक्‍वल में प्रियंका की जगह दीपिका पादुकोण नजर आ सकती हैं। बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक मधुर भंडारकर अब ‘फैशन’ का सीक्वल बना सकते हैं।

बताया जाता है कि ‘चांदनी बार’, ‘पेज 3′, ‘कॉरपोरेट’, ‘ट्रैफिक सिग्नल’, ‘फैशन’ और ‘हीरोइन’ जैसी रियालिस्टिक फिल्में बनाने के लिए मशहूर मधुर भंडारकर ने इस सिलसिले में प्रियंका चोपड़ा से बातचीत की थी लेकिन बात नहीं बन सकी। अब चर्चा कि वह दीपिका पादुकोण के साथ फैशन का सीक्वल बनाएंगे। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : फैशन, मधुर भंडारकर, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, bollywood hindi news

Live Updates : खुदाई में मिले कांच के टुकड़े और मिट्टी के कुछ बर्तन

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले स्थित डौंडियाखेड़ा गांव में किले की खुदाई का काम कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दिन सोमवार को भी जारी रहा, लेकिन सोना नहीं मिला। खजाना ढूंढ़ने में जुटी एएसआई चौथे दिन 41 सेंटीमीटर खुदाई कर पाई है, इस तरह अब तक सिर्फ 143 सेंटीमीटर किले की खुदाई हो सकी है। इस बीच एएसआई के ज्यादातर अधिकारी दीवार के परीक्षण में लगे रहे।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारी एस.बी. शुक्ल ने बताया कि सोना नहीं, सांस्कृतिक अवशेषों की खोज में आज चौथे दिन सोमवार को करीब 41 सेंटीमीटर की खुदाई हो पाई है, सुबह से कई अधिकारी खुदाई में मिली पुरानी दीवार की जांच-पड़ताल में लगे रहे। वह बताते हैं कि अब तक कुल 143 सेंटीमीटर ही खुदाई हो पाई है। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : खजाना, उत्तर प्रदेश, Hindi News, Hindi News Website

Saturday, 19 October 2013

सोना मिलते ही क्षेत्र घोषित हो जाएगा नो मैन्स लैंड

उत्तर प्रदेश की अपेक्षाकृत पिछड़े इलाके उन्नाव में सरकारी एजेंसी एएसआई सुनहरे सपने को पूरा करने में जुटी हुई है। सरकार ने साधु शोभन सरकार के सपने पर यकीन करते हुए पूरातत्व विभाग को राजा राव रामबक्श सिंह के किले के नीचे से हजार टन से ज्यादा सोना निकालने की जिम्मेदारी सौंपी है। शुक्रवार को भारी सुरक्षा के बीच पूरातत्व विभाग ने खुदाई शुरू कर दी। आज खुदाई का दूसरा दिन है और माना जा रहा है कि अगर जमीन के नीचे कुछ है भी तो वहां पहुंचते-पहुंचते पूरातत्व विभाग को लगभग एक महीना लग जाएगा। शुक्रवार को करीब छह इंच खुदाई हो पाई।

पूरे देश की नजर उन्नाव के डौंडिया खेड़ा गांव में राजा राव रामबख्श सिंह के किले पर टिकी हुई हैं। आस-पास भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने क्षेत्र में धारा आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : hindi news, gold news india latest news

Friday, 18 October 2013

प्रियंका चोपड़ा ‘कृष 3′ की प्रमुख अदाकारा

‘कृष 3′ में काम करने वाली प्रियंका ने कहा है कि वही ‘कृष 3′ की नायिका हैं। फिल्‍म में उनके अलावा कंगना रानाउत भी हैं। कई बार यह भी सवाल उठे हैं कि आखिर फिल्‍म की मुख्‍य अदाकारा कौन है, लेकिन प्रियंका ने एक साक्षात्कार में कहा कि वही ‘कृष 3′ की नायिका हैं।

कंगना ने इस फिल्म को शुरू में ठुकरा दिया था क्योंकि वे पर्दे पर प्रियंका के साथ दिखने को लेकर चिंतित थीं। इससे पहले जैकलीन फर्नांडिस, चित्रंगदा सिंह ने भी इन्हीं कारणों से फिल्म करने से इंकार कर दिया था। आगे पढ़ें...

Source : janoduniya.tv

Tags : कृष 3, Krrish 3, Priyanka Chopra, bollywood news

अदनान सामी को छोड़ना पड़ सकता है भारत - नोटिस जारी

पाकिस्तानी गायक अदनान सामी को मंगलवार को मुंबई पुलिस ने वीजा की निर्धारित अवधि से अधिक समय तक भारत में रहने पर नोटिस जारी किया। शहर पुलिस की विशेष शाखा के सूत्रों ने बताया कि पिछले कुछ समय से भारत को अपना दूसरा घर बना चुके 44 वर्षीय सामी को एक सप्ताह के अंदर नोटिस का जवाब देते हुए यह बताने को कहा गया है कि वह निर्धारित अवधि से अधिक समय तक भारत में क्यों रह रहे हैं और साथ ही यह भी बताएं कि वह अपने वीजा का नवीकरण करने के लिए क्या कर रहे हैं। गायक और संगीतकार अदनान सामी का वीजा 26 सितम्बर 2012 से 6 अक्तूबर 2013 तक था।

सूत्रों ने कहा कि सामी ने मुंबई पुलिस को सूचित किया है कि उन्होंने अपने वीजा की अवधि बढ़ाने के लिए दिल्ली में आवेदन किया है लेकिन वह अपने दावे के समर्थन में कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके। आगे पढ़ें...

Source : janoduniya.tv

Tags : अदनान सामी, पाकिस्तानी गायक, संगीतकार, adnan sami, adnan sami notice

आसाराम बापू का दूसरा पोटेंसी टेस्ट भी पॉजिटिव

आसाराम बापू पर कराये गये दूसरे पौरूष परीक्षण की रिपोर्ट पोजिटिव है। पिछले महीने जोधपुर में भी ऐसा परीक्षण पोजिटिव रहा था। पुलिस सेक्टर-1 के संयुक्त पुलिस आयुक्त जे के भट्ट ने संवाददाताओं से कहा कि शुक्रवार को आसाराम बापू का पौरूष परीक्षण कराया गया। हमें मेडिकल रिपोर्ट मिली है जो राजस्थान के परीक्षण परिणाम जैसे ही हैं। बहत्तर वर्षीय आसाराम बापू का पिछले महीने जोधपुर में भी पौरूष परीक्षण कराया गया था और उसकी रिपोर्ट भी पोजिटिव रही थी।

जब भट्ट से पूछा गया कि क्या आसाराम बापू का झूठ पकड़ने वाली मशीन से भी परीक्षण (लाई डिटेक्टर परीक्षण) कराया जाएगा, उन्होंने कहा कि कुछ खास परीक्षणों के लिए संबंधित व्यक्ति की सहमति जरूरी है और आसाराम ने लाइ डिटेक्टर परीक्षण से इनकार कर दिया है। पहले भी यह परीक्षण नहीं किया जा सका था क्योंकि आसाराम बापू ने पुलिस से सहयोग करने से इनकार कर दिया था। आगे पढ़े...
 
Source : janoduniya.tv

Tags : आसाराम बापू, Asaram Bapu latest news hindi, hindi news

जूस से करें मुहासों की छुट्टी

युवा होते ज्‍यादातर लड़के-लड़कियों को मुहांसों से दिक्‍कत होती है। और बाद में मुहांसे सही हो जाने पर भी दाग छूट जाते हैं, जो कि और ज्‍यादा भद्दा लगता है। ये दाग ना ही आपको अच्‍छे लगते हैं और ना ही सामने वालों को। चेहरे पर पिंपल निकलना काफी दर्दनाक साबित होता है।

पिंपल का दाग देखने में बहुत ही भद्दा लगता है और चेहरा अगर गोरा हो तो यह और भी गंदा लगता है। इन्‍हीं दागों को मिटाने के लिए आप जूस का प्रयोग कर सकते हैं। यह कुछ प्राकृतिक जूस हैं जो कि फल और सब्‍जियों के होते हैं जैसे, गाजर, संतरा, एलोवेरा, खरबूज और टमाटर आदि। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : मुहांसों, जूस, Skin tips in hindi, health tips in hindi

Thursday, 17 October 2013

बच्‍चों में बढ़ रही है पोर्न साइटें देखने की लत

एक सर्वे से यह सामने आया है कि बच्‍चों में पोर्न साइटें देखने की लत बढ़ रही है। यूनिवर्सिटी ऑफ मोंट्रियल के सर्वे के अनुसार 10 साल के बच्चे भी पोर्न साइट सर्च करते हैं। साइंस डेली में छपी खबर के मुताबिक पोर्न से जुड़ी हुई 90 फीसदी सामग्री इंटरनेट के जरिये घरों तक पहुंच रही है।

ऑनलाइन एमबीए की रिपोर्ट के अनुसार इंटरनेट पर 24.6 मिलियन पोर्न साइट्स हैं जो की कुल ऑनलाइन साइट्स का 12 फीसदी है और इंटरनेट फोटो में 35 फीसदी। आगे पढ़ें...

Source : janoduniya.tv

Tags : पोर्न साइटें, Hindi News, Latest Hindi News Online, Hindi News Website

साइकिल से दफ्तर जाएँ - नरेद्र मोदी

गुरुवार को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महीने में 1 दिन साइकिल से कार्यालय जाने और पूर्णिमा की रात सड़कों की बत्तियां बंद कर देने से ईंधन की बचत में मदद मिलेगी।

मोदी ने ‘वाइब्रेंट गुजरात्स नेशनल सम्मिट ऑन इन्क्लुसिव अर्बन डेवलपमेंट’ के दौरान कहा कि कम से कम महीने में एक दिन साइकिल-डे हो सकता है। लोगों को दफ्तर और अन्य स्थानों पर जाने के लिए कार की जगह साइकिल का इस्तेमाल करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह कोई नई अवधारणा नहीं है। डेनमार्क में नागरिकों को अक्सर कर का लाभ दे कर साइकिल का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। मोदी ने कहा कि इसके लिए सुरक्षा के आधारभूत शहरी ढांचे और साइकिल के इस्तेमाल को विकसित करना जरूरी है। इससे ईंधन की बचत होगी। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : नरेंद्र मोदी, पूर्णिमा, साइकिल-डे, Narendra Modi, Hindi news

लड़की को देखते ही घबरा गए आसाराम

स्वयंभू घोषित संत आसाराम की पत्नी और बेटी को अग्रिम जमानत मिल गई है। आसाराम के बेटे की अग्रिम जमानत पर शुक्रवार को फैसला होगा। अहमदाबाद पुलिस ने गुरुवार को आसाराम और रेप का आरोप लगाने वाली लड़की को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की है। खबरों के मुताबिक पूछताछ में आसाराम घबराए हुए दिखे।

पुलिस इस मामले में कितनी सतर्कता बरत रही है इसका अंदाज़ा इस बात से होता है कि लॉकअप में आसाराम की हर हरकत पर नजर रखने के लिए 10 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : asaram bapu latest news, asaram news in hindi, आसाराम

क्या साधू का सपना होगा साकार ? मिलेगा खज़ाना !

दबे हुए खजाने को लेकर चर्चा में आए उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के डौडियाखेड़ा गांव में शहीद राजा राव रामबक्श सिंह के किले में आज से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों द्वारा खुदाई की जाएगी। इसे लेकर कौतूहल बना हुआ है। किले के नीचे 1000 टन सोना दबे होने की बात कही जा रही है। किले और आस-पास के इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उन्नाव के बक्सर स्थित डौडियाखेड़ा में राजा राव रामबक्श सिंह के किले में खजाने की बात संत शोभन सरकार ने कही है।

संतश्री शोभन सरकार ने गुरुवार शाम दावा किया कि शुक्रवार दोपहर 11 बजे वे खुद किला परिसर में हवन करने के बाद खुदाई करेंगे और सोना निकाल कर दिखाएंगे। बक्सर आश्रम में अपने भक्तों और अनुयायियों के बीच संतश्री ने कहा आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : Hindi news, Hindi Website, Janoduniya

Friday, 11 October 2013

लगातार बढ़ रहा है फैलिन से खतरा

ओडिशा और आंध्र प्रदेश की ओर फैलिन नाम का तूफान अधिक मजबूती के साथ बढ़ रहा है। इसके कारण तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा के 23 जिलों में खतरा बढ़ गया है। सेना को हर तरह से तैयार रहने को कहा गया है। नीचे तटीय स्‍थानों से 3000 हजार लोगों को हटा सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचा दिया है। राज्‍य सरकार ने वहां 29 हैलीकॉप्‍टरों को तैयार रख है। सरकार ने मौके पर 300 इंजीनियरों को भी तैयार रहने के लिए कहा है, जिससे आपात स्‍थिति में निबटा जा सके।
आंध्र के तटवर्ती जिलों से मिली जानकारी में कहा गया है कि बारिश हो रही है और समुद्र में लहरें तेज हैं। आज शाम तक फैलिन के कलिंगापट्टनम और पारादीप तट को पार करने की संभावना है। ओडिशा में यह कम-से-कम 205 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ गोपालपुर के पास पहुंच सकता है। आगे पढ़ें...
Source : Janoduniya.tv
Tags : आंध्र प्रदेश, फैलिन, ओडिशा, तूफान. hindi news

लाइफस्टाइल समाचार : अच्‍छे मन से बढ़ायें सुंदरता

सुन्दर दिखने के लिए सिर्फ साज-श्रृंगार ही जरूरी नहीं है बल्‍कि मन का खूबसूरत होना भी उतना ही आवश्‍यक है। अच्छा दिखने के लिए बाहरी साज-सज्जा बहुत जरूरी है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि अच्छा दिखने के लिए मन का अच्छा होना भी उतना ही जरूरी है। अगर आपका मन साफ है तो वो चमक आपके चेहरे पर भी दिखाई देगी। अच्छा दिखने के लिए अच्छा महसूस करना सबसे जरूरी है।

आपका दिमाग और स्‍पष्‍ट और तनावमुक्‍त होना चाहिए। तनाव को कम करने और रक्त संचार को प्रवाहमान बनाए रखने में योग और नियमित व्यायाम से काफी मदद मिलती है, और इससे त्वचा में भी निखार आता है। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : लाइफस्टाइल, lifestyle news in hindi, hindi health tips

आसाराम अहमदाबाद पुलिस के हवाले

नाबालिग के यौन शोषण के आरोप में जोधपुर जेल में बंद आसाराम को अब अहमदाबाद पुलिस के हवाले कर दिया गया है। गुजरात पुलिस उनसे सूरत की एक लड़की से बलात्कार के मामले में पूछताछ करेगी। जोधपुर सेशन कोर्ट ने गुजरात पुलिस को आसाराम को पूछताछ के लिए ट्रांजिट रिमांड पर ले जाने की इजाजत दे दी।

आसाराम को सुबह करीब साढ़े दस बजे जोधपुर सेशन कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आसाराम की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ाते हुए 25 अक्टूबर तक उन्हें वापस जेल भेज दिया। आसाराम जेल में अपनी सेल में पहुंचे ही थे कि सेशन कोर्ट ने आसाराम को ट्रांजिट रिमांड पर ले जाने के लिए गुजरात पुलिस को इजाजत दे दी। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : यौन शोषण, अहमदाबाद पुलिस, बलात्कार, गुजरात पुलिस, आसाराम बापू

बुलंदियों की ओर इंफोसिस, 2407 करोड़ रुपए का मुनाफा

इंफोसिस की खस्ताहाल स्थिति देखकर रिटायरमेंट के बाद दोबारा लौटकर आए एनआर नारायणमूर्ति के नेतृत्व में कंपनी एक बार फिर बुलंदियों की ओर बढ़ी है। वित्त वर्ष 2014 की जुलाई-सितंबर तिमाही में इंफोसिस का मुनाफा करीब 1.5 फीसदी बढ़कर 2,407 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में इंफोसिस का मुनाफा 2,374 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में इंफोसिस की आय 15 फीसदी बढ़कर 12,965 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की अप्रैल-जून तिमाही में इंफोसिस की आय 1,1267 करोड़ रुपये रही थी। आगे पढ़ें...

Source : janoduniya.tv

Tags : इंफोसिस, नारायणमूर्ति, इंफोसिस का मुनाफा, business news hindi

अक्षय की ‘बॉस’ ने बनाया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्

बॉलीवुड सितारे अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘बॉस’ ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड् बना लिया है। फिल्म को विश्व में सबसे बड़े पोस्टर के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है।

पोस्टर की चौड़ाई 193 फीट और एक इंच है जबकि इसकी ऊंचाई 180 फीट और दो इंच है।

अक्षय के प्रशंसकों के समूह अक्षय टीम ने इस पोस्टर को बनाया है। तीन अक्टूबर को ब्रिटेन के लिटिल ग्रैंस्डेन एयरफील्ड में इसका अनावरण हुआ। इस पोस्टर को बनाने में चार महीने का समय लगा। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : बॉस, अक्षय कुमार, वर्ल्ड रिकॉर्ड्, फिल्म, bollywood movies hindi

Thursday, 10 October 2013

डेटाविंड के कम कीमत वाले फेबलेट लांच

बुधवार को सस्ता आकाश टेबलेट बनाने वाली डेटाविंड ने 3,999 रुपये वाले फेबलेट बाजार में लांच किए। फेबलेट टेबलेट पीसी का ही एक रूप है जिसमें वायस काल सुविधा भी होती है।

डेटाविंड के बयान के अनुसार उसके यूबीस्लेट 7सीएक्स में आम सिम के जरिए इंटरनेट चलेगा तथा मोबाइल कनेक्टिविटी होगी। यह सात इंच का है।

इसके साथ ही कंपनी ने 4999 के यूबीस्लेट 9सीआई और 3जी डिवाइस यूबीस्लेट 3जी७ आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : आकाश टेबलेट, फेबलेट, टेबलेट पीसी, डेटाविंड, gadget news hindi, hindi news

दुनिया की सबसे महंगी नेल पालिश की कीमत ढाई लाख डॉलर!

र्इसों की कमी नहीं है जो अपने शौक को पूरा करने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर डालते हैं। इसका अंदाजा आपको यह जानकर होगा कि कुछ ऐसे भी रईस हैं जो अपने नाखूनों को रंगने के लिए करोड़ों रुपए लगा सकते हैं।

दुनिया की सबसे महंगी नेल पॉलिश ब्रांड एज़ेचर ने अपनी रेंज ब्लैक डायमंड बाजार में उतारी है जिसकी कीमत ढाई लाख डॉलर यानी 1,55,70,018 रुपए है।

इस नेल पॉलिश की सबसे बड़ी खासियत है इसमें मौजूद 267 कैरट के ब्लैक डायमंड जो इसके अब तक की महंगी से महंगी नेल पॉलिश से महंगा बनाते हैं। आगे पढ़ें...

Source : janoduniya.tv

Tags : नेल पालिश, lifestyle news hindi , lifestyle hindi

जानो भविष्यफल

मेष (March 21 – April 19)
आर्थिक परेशानी सताएगी, गलत जगह खर्च हो सकता है, विद्यार्थी वर्ग के लिये दिन अच्छा रहेगा, माता के स्वास्थ्य संबंधी चिंता दूर होगी, पति-पत्नि के बीच मधुरता बढ़ेगी, घरमें घी का दीया जलाएं, ॐ ऐं ह्रीं क्लीं कूष्माण्डादेव्यै नम: मंत्र का जाप करें, देवीमां के मंदिर में मीठाई का भोग धरें, शुभ रंग – गुलाबी, शुभ अंक – ९
वृषभ (April 20 – May 20)

पारिवारिक क्लेश बढ़ने की संभावना, खर्च बढ़ेगा, व्यापार में नुकसान से निजात मिलागी, नौकरी वालों के लिये दिन अच्छा रहेगा, यात्रा का योग बन रहा है,
गलत लोगों से सावधान रहें, ॐ ऐं ह्रीं क्लीं नम: मंत्र का जाप करें, देवीमां के मंदिर में घी का दीया दान करें, शुभ रंग – सफेद, शुभ अंक – ६
मिथुन (May 21 – June 20)

संतान संबंधी परेशानी दूर होगी, शादी-ब्याह की बात बन सकती हैं, भाग्य आगे बढ़ रहा है, नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना, व्यापार में वृद्धि के संकेत,
बैंक संबंधी कामकाज में सावधानी बरतें, गÞलत लोगों से रिश्ता न बनाएं, ॐ ऐं ह्रीं कूष्माण्डादेव्यै नम: मंत्र का जाप करें, गाय को हरी घास खिलाएं,
शुभ रंग – हरा, शुभ अंक – ५ आगे पढ़ें...

हैप्पी बर्थ डे : अमिताभ बच्चन हुए 71 साल के

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 71 वाँ जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेता है। उनका जन्म 11 October 1942 को इलाहाबाद में हुआ था। अमिताभ बच्चन ने अपने करियर की शुरुवात 'सात हिंदुस्तानी' नामक फिल्म से की थी। अपने करियर में अमिताभ हमेशा से ही एंग्री यंग मैन के नाम से जाने जाते रहे हैं।

टीवी सीरियल और रियलिटी शो "कौन बनेगा करोडपती" से अमिताभ बच्चन ने छोटे परदे पर भी कीर्तीमान रचे। आगे पढ़ें...

Tags : Amitabh Bachchan, अमिताभ बच्चन, कौन बनेगा करोडपती, अभिनेता, Happy Birthday Amitabh Bachchan

सचिन तेंदुलकर 200वें टेस्ट के बाद लेंगे क्रिकेट से संन्यास

मशहूर भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने आज घोषणा की कि वो 200वें टेस्ट के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। सचिन अपना 200वां और आखिरी टेस्ट मैच वेस्टइंडिज के खिलाफ अगले महीने खेलने वाले हैं।

सचिन तेंदुलकर की इसी घोषणा के साथ ही उनके संन्यास लेने की टाइमिंग पर लगाई जा रही अटकलों पर विराम लग गया।

सचिन ने अपने फैसले से बीसीसीआई को अवगत करा दिया है। आगे पढ़ें...
 
Source : Janoduniya.tv

Tags : सचिन तेंदुलकर, टेस्ट क्रिकेट, Sachin Tendulkar, Cricket news hindi

माइक्रोसॉफ्ट का सुपरहीरो गेम Krrish 3 Launch

माइक्रोसॉफ्ट ने रितिक रोशन की अगले महीने रिलीज होने वाली फिल्म कृष-3 का ऑफिशियल गेम लॉन्च किया है। यह फ्री गेम विंडोज़ स्मार्टफोन और लैपटॉप के लिए है।

माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि इस गेम को हंगामा डिजिटल मीडिया एंटरटेनमेंट और गेमशास्त्र ने मिलकर डिवेलप किया है। कंपनी ने कहा कि इस गेम में कृष 3 के ऐक्शन, कई कैरक्टर्स, ढेरों हथियार और बेहतरीन ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है।

यह गेम विंडोज़ स्मार्टफोन के लिए विंडोज़ स्टोर से तुरंत डाउनलोड किया जा सकता है, हालांकि टैबलेट और कंप्यूटर पर इस्तेमाल के लिए इसे इस हफ्ते के अंत तक डाउनलोड किया जा सकेगा। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : माइक्रोसॉफ्ट, रितिक रोशन, Krrish 3 game, Krrish 3 android game

Wednesday, 9 October 2013

300 साल पुरानी है यहां की रामलीला

देश के विभिन्न हिस्सों में रामलीला की प्रथा काफी पुरानी है, लेकिन वाराणसी में एक गांव ऐसा भी है, जहां यह परंपरा 300 वर्षों से भी पहले से चली आ रही है। वाराणसी से 40 किलोमीटर दूर स्थित बरवां गांव के बुजुर्गो की मानें तो वाराणसी के रामनगर में आयोजित होने वाली विश्वप्रसिद्ध रामलीला से भी पहले से इस गांव में रामलीला का मंचन होता आया है। बरवां गांव में रामलीला करने वालों के मुताबिक, हालांकि इसका कोई लिखित प्रमाण तो नहीं है, लेकिन इस गांव की रामलीला का मंचन लगभग 300 वर्ष पहले से होता आ रहा है।

बरवां गांव की रामलीला राघवेंद्र रामलीला समिति के नेतृत्व में पूरी परंपरा और निष्ठा के साथ आज भी अनवरत जारी है और उसी 300 वर्ष पुरानी परंपरा के अनुसार यहां प्रतिवर्ष रामलीला होती है। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : रामलीला, परंपरा, वाराणसी, ramlila hindi news

लीबिया के प्रधानमंत्री अली जिदान का अपहरण

लीबियाई सरकार ने बताया है कि आज सुबह एक हथियारबंद दस्ते ने लीबिया के प्रधानमंत्री अली जिदान का अपहरण कर लिया और उन्हें एक अज्ञात जगह पर लेकर चला गया है।

सरकार ने वेबसाइट पर एक संक्षिप्त सूचना जारी करते हुए लिखा है कि सत्ता परिवर्तन के दौरान प्रधानमंत्री बनाए गए अली जिदान को आज एक संगठन अज्ञात स्थान पर बिना वजह लेकर चला गया है।

गौरतलब है कि हाल ही में अमेरिकी सैनिकों ने कार्रवाई करते हुए अल-कायदा के एक आतंकी को लीबिया से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से संघर्ष झेल रहे देश लीबिया में विरोध के स्वर उठे थे। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : प्रधानमंत्री, अली जिदान, अपहरण, अल-कायदा, hindi news

बरसों बाद दिखे अभिताभ और रेखा साथ साथ

जी हां बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में से एक अमिताभ बच्‍चन और रेखा को एक साथ एक ही प्‍लेन में यात्रा करते हुए देखा गया है। इतना ही नहीं दोनों एक ही जगह पर आगे-पीछे बैठे थे।

हालांकि ये नहीं कहा जा सकता है कि इस दरमियान दोनों के बीच कोई बातचीत हुई या नहीं।

खैर जो भी हो दोनों ने एक-दूसरे को देखा तो जरूर होगा ही और दोनों की आंखें भी मिल होगी। आगे पढ़ें...
Source : Janoduniya.tv

Tags : अमिताभ बच्‍चन, बॉलीवुड, bollywood hindi news

दांपत्य जीवन में रोमांस बनाए रखने के कुछ टिप्स

हैप्पी रिलेशनशिप के लिए आवश्‍यक है कि पति-पत्‍नी के जीवन में रोमांस बना रहे। कई बार पुरूष तो कई बार महिलाएँ इन सब बातों को नजरअंदाज करते हैं, जिसके कारण उनके दांपत्य जीवन में दरार पडने लगती है। आइए, जानते हैं कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में-

तबीयत ठीक नहीं है का ना बनायें बहाना

बिजी जीवनशैली के कारण आजकल पति-पत्नी के पास एक-दूसरे के लिए समय नहीं होता है, जिससे उनकी सेक्सुअल लाइफ प्रभावित होती है और परिणाम यह होता है कि बेडरूम में पहुंचते ही ज्यादातर महिलाएँ या पुरूष मुंह फेर कर सो जाते हैं या फिर तबीयत ठीक ना होने के बहाने बनाने लगते हैं। जबकि इस तरह की हरकत ना करें इससे आपके पार्टनर का मूड ऑफ हो जायेगा। आगे पढ़ें...

Source : janoduniya.tv

Tags : रिलेशनशिप, पति-पत्‍नी, दांपत्य जीवन, lifestyle news hindi

सैमसंग गैलेक्सी राउंड विश्व का पहला Curved Display स्मार्टफोन

विश्व की सबसे बेहतरीन मोबाईल कंपनियों में से एक सैमसंग ने दुनिया का सबसे पहला कर्व मोबाईल फोन लौंच किया। सैमसंग ने इस मोबाईल का नाम रखा है "सैमसंग गैलेक्सी राउंड"। इस मोबाईल फोन का नाम कर्व इसलिए है क्यों की इसकी स्क्रीन फ़्लैट न होते हुए कर्व शेप में डिजाइन की गयी है और इसी खासियत के कारण "सैमसंग गैलेक्सी राउंड" फ्लैक्सी फोन भी कहा जा रहा है।

इस मोबाईल के साथ ही सैमसंग ने इलेक्ट्रोनिक गैजेट दुनिया में एक नई पहल की है। "सैमसंग गैलेक्सी राउंड" का डिस्प्ले पूरी तरह से HD है। आगे पढ़ें...

Tags : Curved Display Mobile, Samsung galaxy round, सैमसंग गैलेक्सी राउंड

Tuesday, 8 October 2013

पार्टनर की खुशी के लिए फिल्‍म देखने जाते है पुरूष

आमतौर पर कपल एक साथ समय बिताने के लिए फिल्‍म देखने जाते हैं, लेकिन एक सर्वेक्षण में एक खुलासा हुआ है कि आखिर पुरूष क्‍यों फिल्‍म देखना पसंद करते हैं।

सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है कि दो-तिहाई पुरुष सिर्फ अपने पार्टनर को खुश करने ‌के लिए फिल्म देखने जाते हैं। दिलचस्प बात तो रह है कि इन पुरुषों की ना तो फिल्म में रुचि होती है और ना ही एक्टर्स में।

सर्वेक्षण में एक दिलचस्प बात ये भी सामने आई कि पार्टनर को फिल्म देखने के लिए महिलाएं आसानी से राजी कर लेती हैं। यानी आठ में से एक म‌हिला अपने पार्टनर को रिझा कर या सेक्स करने का वादा कर फिल्म दिखाने ले जाती हैं।

दूसरी ओर एक तिहाई महिलाएं आपने पार्टनर के खिलाफ जाना पसंद नहीं करतीं। पार्टनर नाराज ना हो जाए, इस डर से वे पार्टनर के साथ फिल्म देखने जाती हैं। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : पार्टनर, फिल्‍म, कपल, सेक्स, lifestyle news hindi

मारुति सुजुकी ने पेश किया अल्टो 800 एनिवर्सरी एडिशन

भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने भारतीय बाजार में इस त्‍योहारी मौसम में अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए कुछ खास पेश किया है।

कंपनी ने देश में अपनी सबसे पसंदीदा कार मारुति सुजुकी अल्‍टो 800 के एक वर्ष पूरे के होने के मौके पर इसका नया एनिवर्सरी एडिशन पेश किया है।

अपने शानदार लुक और बेहतरीन फीचर्स की वजह से अल्टो 800 को काफी पंसद किया है लोगों ने। कंपनी ने नई अल्‍टो 800 एनिवर्सरी एडिशन को और भी आकर्षक बनाकर बाजार में उतारा है।
इस कार को और दमदार बनाने के लिए कंपनी ने इस कार में 796 सीसी, 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया है। जो 46 हॉर्स पॉवर की पॉवर देने में समक्ष है। इसके अलावा इस कार में 5 स्‍पीड मैनुअल गियर बॉक्‍स को शामिल किया गया है। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : मारुति सुजुकी, भारतीय बाजार, मारुति सुजुकी अल्‍टो 800

इंटरनेट सर्च में नरेंद्र मोदी सबसे आगे

अगले साल मई में लोकसभा का चुनाव होने वाला है। इसी को ध्यान में रखते हुए गूगल इंडिया ने एक सर्वे कराया। सर्वे में पता चला कि देश की 40 प्रतिशत से अधिक शहरी युवा आबादी इस पशोपेश में है कि उन्हें किस राजनैतिक दल को वोट देना है।

दूसरी ओर इसी सर्वे से यह भी स्पष्ट हुआ कि पिछले छह महीने में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित किए गए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी इंटरनेट पर सबसे ज़्यादा सर्च किए गए हैं।

सर्वे के मुताबिक इस सूची में कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाकर दिल्ली विधानसभा चुनाव से नवंबर में राजनैतिक करियर शुरू करने जा रहे अरविंद केजरीवाल के नाम नरेंद्र मोदी के बाद दर्ज हैं। सूची में छठे नंबर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मौजूद हैं। आगे पढ़ें...

Source : janoduniya.tv

Tags : नरेंद्र मोदी, गूगल इंडिया, लोकसभा चुनाव, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह

खत्म हुआ केरन सेक्टर में आतंकवादियों के साथ भारतीय सेना का संघर्ष

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के करीब केरन सेक्टर में आतंकवादियों के साथ 15 दिनों तक चला संघर्ष अंतत: आज समाप्त हो गया। इस बीच सेना ने कहा है कि इतने बड़े पैमाने पर घुसपैठ पाकिस्तानी सेना की मदद के बिना संभव नहीं है।

केरन सेक्टर में आतंकवादियों के साथ 15 दिनों से जारी संघर्ष के खत्म होने की घोषणा करते हुए सेना की उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिग ने कहा कि नियंत्रण रेखा पर दोनों देशों की सेनाएं आमने सामने हैं। नियंत्रण रेखा पर इतनी बडी संख्या में घुसपैठ पाकिस्तानी सेना की मदद के बिना किस तरह संभव है। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : केरन, भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर, नियंत्रण रेखा

गुजराती डॉन बनेंगे किंग खान

डॉन सीरिज की सफलता के बाद फरहान अख्‍तर और शाहरूख खान एक बार फिर डॉन का रीमेक बनाने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन इस बार किंग खान गुजराती डॉन की भूमिका में नजर आयेंगे।

फिल्‍म की शूटिंग कब शुरू होगी अभी इस बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है। यह प्रोजेक्‍ट राहुल डोलकिया का है। फिल्‍म का निर्देशन फरहान अख्‍तर के साथ इस बार रीतेश सिधवानी भी करेंगे। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : डॉन, किंग खान, शाहरूख खान, गुजराती डॉन

Monday, 7 October 2013

तंदूर कांड : सुशील शर्मा की मौत की सजा उम्र कैद में तब्दील

सुप्रीम कोर्ट ने तंदूर कांड में दोषी सुशील शर्मा को राहत दी है। अदालत ने शर्मा की मौत की सजा को उम्र कैद में बदल दिया है। यह मामला 1995 का है। उच्चतम न्यायालय ने जेल में कैद युवक कांग्रेस के पूर्व नेता सुशील शर्मा की उस याचिका पर फैसला सुनाया है, जिसके तहत उन्होंने नैना साहनी हत्याकांड में मिली मौत की सजा को चुनौती दी थी।

सु्प्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि शर्मा का कोई आपराधिक इतिहास नहीं रहा है और उसमें सुधरने की संभावना है। आगे पढ़ें...

Source : janoduniya.tv

tags : तंदूर कांड, सुशील शर्मा, युवक कांग्रेस, hindi news

कार थीम पर बना है जर्मनी का यह होटल

जर्मनी के स्‍टटगार्ट में बना यह कार थीम होटल कार के दीवानों की पसंद बन गया है। 2009 में बनकर तैयार हुआ यह होटल जर्मन इंटरनेशनल सेंटर ऑफ ऑटोमेर्क्‍स के पास है।

जहां, वी8 नामक इस होटल के 10 कमरों को अलग अलग थीम के मुताबिक कारों से सजाया गया है, वहीं, इस होटल का सारा इंटीरियर कार और उससे जुड़ी चीजों से सजाया गया। टेबल से लेकर टीवी स्‍टैंड तक कार के किसी ने किसी हिस्‍से से बने हैं। यहां के कमरों के बेड भी कार की तरह हैं। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : होटल, जर्मनी, latest hindi news, lifestyle news in hindi

मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने पूरे किए बारह साल

नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर लगातार 12 साल पूरा कर लिया है। इस दौरान उन्होंने ‘विकास के गुजरात मॉडल’ को भुनाने में तो कामयाबी पायी ही है, साथ ही साथ 2014 के आम चुनावों के लिए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनने में भी सफल हुए हैं।

7 अक्तूबर 2001 को नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में सत्ता की कमान संभाली थी। आज 7 अक्तूबर 2013 को नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मौजूदा सरकार ने 13वें वर्ष में प्रवेश किया। इसके साथ ही मोदी गुजरात के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं जिन्होंने लगातार 12 साल तक शासन किया हो।

नरेंद्र मोदी के शासन में गुजरात ने ई-गवर्नन्स को अमल कर प्रशासन का पारदर्शी बनाने का प्रयास किया है। आगे पढ़ें...

Source : janoduniya.tv

Tags : नरेंद्र मोदी, गुजरात, मुख्यमंत्री, गुजरात मॉडल, Narendra Modi Latest News hindi

ग्रैंड मस्ती 100 करोड़ के पार

निर्देशक इंद्र कुमार की वयस्कों के लिए बनी कॉमेडी फिल्म ‘ग्रैंड मस्ती’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। व्यापार विश्लेषक का कहना हैं कि इतना बढ़िया व्यापार करने वाली यह पहली वयस्कों की फिल्म है। व्यापार विश्लेषक तरुण आदर्श ने ट्विटर पर लिखा कि ग्रैंड मस्ती ने भारत में 100 करोड़ रुपये का शुद्ध व्यापार कर लिया है।

इस फिल्म में प्रमुख पुरुष भूमिका निभाने वाले अभिनेता आफताब शिवदासानी ने अपनी खुशी जाहिर करने के लिए माइक्रोब्लॉगिंग साइट को चुना। ‘ग्रैंड मस्ती’ में प्रेम का किरदार निभाने वाले आफताब ने ट्वीट किया, और इतिहास बन गया। 100 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली पहली वयस्क फिल्म। इतिहास का हिस्सा बनकर आनंदित हूं। आप सभी का शुक्रिया। इस फिल्म में रितेश देशमुख और विवेक ओबरॉय भी प्रमुख पुरुष किरदार में हैं। आगे पढ़ें...

Source : janoduniya.tv

Tags : ग्रैंड मस्ती, 100 करोड़, hind movies, grand masti boxoffice review, grand masti collection.

Saturday, 5 October 2013

डांडिया से कम करें अपना वजन

नवरात्र पर आपने गरबा तो कई बार सीखा होगा, लेकिन इस बार आप गरबा के साथ अपना वेट भी कम कर सकेंगे। अब एरोबिक्स के साथ गरबा डांस कोरियोग्राफ किया गया है, जिससे आपका वजन भी कम होगा।

नवरात्र का मौसम शुरू हो गया है और लोग डांडिया की ताल पर झूमने को तैयार हैं। मगर इस डांस की बदौलत एक ही तीर से दो निशाने हो तो कैसा रहे? ऐसा ही कुछ कर रहे हैं यंगस्टर्स इन दिनों। डांडिया सीखने और सीखाने वालों ने कुछ इस तरह की डांस फॉर्म ईजाद कर ली है कि लोग डांस भी सीख रहे हैं और अपना वजन भी कम कर रहे हैं। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : नवरात्र, डांडिया, गरबा डांस, वजन कम, weight loss in hindi

गूगल का शानदार फोन ‘नेक्‍सस 5′ जल्‍द होगा लॉन्‍च

गूगल अपने लेटेस्‍ट फोन ‘नेक्‍सस 5′ को लॉन्‍च करने की जल्‍दबाजी में है। ‘नेक्‍सस 5′ इसी महीने लॉन्‍च होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि गूगल और नेस्‍ले मिलकर 14 अक्‍टूबर को एक कॉन्‍फ्रेंस करने जा रहे हैं, जिसमें एंड्रॉयड 4.4 यानी ‘किट-किट’ के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके एक सप्‍ताह के भीतर यह फोन बाजार में आ जाएगा।

अन्‍य सभी नेक्‍सस फोन की तरह ‘नेक्‍सस 5′ के लिए भी गूगल प्‍ले पर ऑनलाइन ऑर्डर किया जा सकेगा। ‘नेक्‍सस 5′ एलजी ने तैयार किया है। एलजी इससे पहले ‘नेक्‍सस 4′ भी बना चुकी है। ‘नेक्‍सस 5′ अपने पहले के वर्जन ‘नेक्‍सस 4′ की तुलना में थोड़ा महंगा होगा, पर इसका हार्डवेयर काफी बेहतर होगा। इसमें एलटीई और एनएफसी, दोनों तरह के चिप्‍स होंगे। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : गूगल, नेक्‍सस 5, नेस्‍ले, गूगल प्‍ले, hindi gadgets news

फेसबुक पर चुंबन की तस्वीरे डालीं तो हो गई गिरफ्तारी!

मोरक्को पुलिस ने फेसबुक पर चुंबन करते हुए ली गई तस्वीर डालने पर रबात इलाके के एक किशोर लड़के और लड़की को गिरफ्तार किया है। ‘रिफ एसोसिएशन आफ ह्यमून राइट्स’ के प्रमुख शाकिब अल खयारी ने कहा कि यह किशोर और उसकी मित्र से संबंधित मामला है।

दोनों को उत्तरपूर्वी नादोर शहर में एक दूसरे का चुंबन लेने वाली तस्वीर डालकर सार्वजनिक शालीनता का उल्लंघन करने पर गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। यह तस्वीर उनके स्कूल के बाहर की है जहां ये दोनों पढाई करते हैं। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : फेसबुक, चुंबन की तस्वीरे, hindi news

Friday, 4 October 2013

तो क्या जिया खान की हत्या हुई थी ?

अभिनेत्री जिया खान की कथित तौर पर खुदकुशी के लगभग 4 महीने बाद जिया की मां रबिया अमीन ने हाई कोर्ट में एक याचिक दाखिल की है और ये आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या की गई। राबिया ने जिया खान की मौत के मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।

राबिया का कहना है कि पुलिस की ओर से मामले में सुस्ती दिखाने और पक्षपातपूर्ण रवैए की वजह से आरोपी सूरज पंचोली को मदद मिल रही है। रबिया के वकील दिनेश तिवारी का कहना है कि जिया के शव के फोटोग्राफ में उसके गले, हाथों और शरीर के अन्य अंगों पर जख्म के निशाने थे। जिससे यह मामला खुदकुशी से ज्यादा हत्या का प्रतीत होता है। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : अभिनेत्री जिया खान, सीबीआई, फोटोग्राफ, खुदकुशी

चिरंजीवी समेत चार कांग्रेसी सांसदों ने दिया इस्तीफा

दागियों के अध्यादेश से किसी तरह पीछा छुड़ा पाई केंद्र सरकार तेलंगाना के मसले में फंसती दिख रही है। लोकसभा चुनाव में राजनीतिक गणित दुरुस्त करने के इरादे से केंद्र ने तेलंगाना के गठन को हरी झंडी क्या दी, कांग्रेस सांसदों के इस्तीफा देने का सिलसिला शुरू हो गया।

सबसे पहले तो प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में करीब सवा घंटे चली कैबिनेट की बैठक में ही तेलंगाना समर्थक और विरोधी मंत्रियों के बीच घमासान हो गया। फिर अलग तेलंगाना को कैबिनेट की मंजूरी के बाद सीमांध्र से आने वाले केंद्रीय पर्यटन मंत्री चिरंजीवी सहित चार कांग्रेसी सांसदों ने इस्तीफा दे दिया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे की भी आशंकाएं गरम हैं। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : चिरंजीवी, अध्यादेश, तेलंगाना, लोकसभा चुनाव

Thursday, 3 October 2013

मोदी ने दिया पहले शौचालय, फिर देवालय का नारा

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि पहले शौचालय बनने चाहिए और मंदिर बाद में। युवाओं के लिए यहां आयोजित एक समारोह में मोदी ने कहा कि हिंदुत्ववादी नेता की छवि होने के बाद भी उनमें यह बात कहने का साहस है। उन्होंने कहा कि मुझे हिंदुत्ववादी नेता कहा जाता है। मेरी छवि मुझे ऐसा कहने नहीं देगी लेकिन मुझमें यह कहने का साहस है। वाकई मेरी सोच है- पहले शौचालय, फिर देवालय।

गुजरात के मुख्यमंत्री का यह बयान उनकी पार्टी और सहयोगी संगठनों के अंदर विवाद खड़ा कर सकता है जो अगले लोकसभा चुनावों से पहले मंदिर मुद्दा उठाने को उत्सुक हैं। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने भी शौचालयों पर इस तरह का बयान देते हुए कहा था कि देश को मंदिरों से ज्यादा जरूरत शौचालयों की है। इसके बाद विवाद खड़ा हो गया था और कई महिला संगठनों और एनजीओ ने उनकी टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन किया था। आगे पढ़ें...

Source : janoduniya.tv

Tags : प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी, पहले शौचालय, फिर देवालय

असम में भीषण सड़क दुर्घटना, 28 लोगों की मौत

असम के बारपेटा जिले में गुरुवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 28 लोग मारे गए और नौ अन्य घायल हुए। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

टीवी रिपोर्टस में बताया गया है कि मिनीवैन में ईटभट्टों में काम करने वाले मजदूर सवार थे। मरने वालों की संख्या 28 बताई गई है। इनमें 13 बच्चे और 5 महिलाएं शामिल हैं। करीब 9 लोग इस दुर्घटना में घायल हो गए। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : सड़क दुर्घटना, असम, hindi news