Sachin Tendulkar farewell set to begin in little-known Lahli
बंगाल क्रिकेट संघ ने सचिन तेंदुलकर को भव्य विदाई देने की पूरी तैयारी कर ली है। सचिन 6 नवंबर जब कोलकाता के ईडन गार्डन पर अपना 199वां टेस्ट खेलने उतरेंगे, तो उन पर आसमान से 199 किलोग्राम गुलाब की पंखुड़ियों की बरसात की जाएगी। इसके साथ सचिन के सम्मान में गुब्बारों के 199 गुच्छे आसमान का रुख करेंगे। सचिन कोलकाता में 6 से 10 नवम्बर के बीच अपना अंतिम टेस्ट मैच खेलेंगे।
वह मुम्बई में वेस्टइंडीज के साथ 14 नवम्बर से खेले जाने वाले टेस्ट मैच के बाद संन्यास ले लेंगे। यह सचिन के करियर का 200वां टेस्ट होगा। इसके तहत बंगाल क्रिकेट संघ ने मैच के पहले और दूसरे दिन स्टेडियम में मौजूद 65 हजार के करीब दर्शकों को सचिन का मास्क और प्लेकार्ड देने का फैसला किया है। Read More...
Source : Janoduniya.tv
Tags : Sachin Tendulkar, Sachin Tendulkar last match, Sachin Tendulkar cricket

No comments:
Post a Comment