Four killed in fresh violence in UP's Muzaffarnagar district
मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना इलाके में बुधवार रात फिर सांप्रदायिक हिंसा हुई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। एक माह पहले ही इस जिले में सांप्रदायिक हिंसा में करीब 60 लोग मारे गए थे। हिंसा की ताजा घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। हिंसा के सिलसिले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट कौशल राज ने बताया कि मोहम्मदपुरसिंह गांव में दो समुदाय के सदस्यों के बीच संघर्ष में तीन लोगों को कथित तौर पर पीट पीट कर मार डाला गया। तीनों की पहचान 20 वर्षीय अफरोज, 21 वर्षीय मेहरबान और 22 वर्षीय अजमल के रुप में हुई है। हिंसा में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। Read More...
Source : Janoduniya.tv
Tags : Muzaffarnagar, Muzaffarnagar News in Hindi, Muzaffarnagar violence

No comments:
Post a Comment