Serial blasts in Patna kill 6 ahead of maiden Narendra Modi rally
पटना में रविवार को भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की हुंकार रैली के दौरान हुए सात श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों के सिलसिले में रांची पुलिस ने धुर्वा की सीटीओ बस्ती से इंडियन मुजाहिदीन के संदिग्ध आतंकी इम्तियाज से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की और आइईडी में प्रयोग के लिए बारूद भरा प्रेशर कुकर, सर्किट तथा अन्य सामग्री बरामद की।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पटना में श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों के बाद वहां गिरफ्तार, रांची के एक संदिग्ध से पूछताछ के बाद बिहार पुलिस की सूचना के आधार पर रांची के धुर्वा इलाके में सीटीओ कालोनी से पुलिस ने आईएम के आतंकी इम्तियाज के कथित ठिकाने पर छापेमारी कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया लेकिन पूछताछ के बाद उन्हें फिलहाल रिहा कर दिया गया है। Read More...
Source : Janoduniya.tv
Tags : Patna Blasts, Patna Latest News, Patna Narendra Modi Rally Blast News Hindi

No comments:
Post a Comment