Friday, 11 October 2013

लगातार बढ़ रहा है फैलिन से खतरा

ओडिशा और आंध्र प्रदेश की ओर फैलिन नाम का तूफान अधिक मजबूती के साथ बढ़ रहा है। इसके कारण तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा के 23 जिलों में खतरा बढ़ गया है। सेना को हर तरह से तैयार रहने को कहा गया है। नीचे तटीय स्‍थानों से 3000 हजार लोगों को हटा सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचा दिया है। राज्‍य सरकार ने वहां 29 हैलीकॉप्‍टरों को तैयार रख है। सरकार ने मौके पर 300 इंजीनियरों को भी तैयार रहने के लिए कहा है, जिससे आपात स्‍थिति में निबटा जा सके।
आंध्र के तटवर्ती जिलों से मिली जानकारी में कहा गया है कि बारिश हो रही है और समुद्र में लहरें तेज हैं। आज शाम तक फैलिन के कलिंगापट्टनम और पारादीप तट को पार करने की संभावना है। ओडिशा में यह कम-से-कम 205 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ गोपालपुर के पास पहुंच सकता है। आगे पढ़ें...
Source : Janoduniya.tv
Tags : आंध्र प्रदेश, फैलिन, ओडिशा, तूफान. hindi news

No comments:

Post a Comment