Monday, 28 October 2013

Andhra Pradesh: Rains claim 42 lives so far, CM to take aerial survey

Andhra Pradesh: Rains claim 42 lives so far, CM to take aerial survey 


आंध्र प्रदेश में पांच दिनों से जारी भारी वर्षा से मरने वालों की संख्या 42 हो गई है। अधिकारियों को रविवार को 10 और लोगों के मारे जाने की जानकारी मिलने के बाद मरने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है। पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं और भारी वर्षा के बाद आई बाढ़ के कारण आठ लाख हेक्टेयर में खड़ी फसल तबाह हो गई है। उत्तर पूर्वी मानसून और न्यून दाब के कारण भारी वर्षा हो रही है।

अधिकारियों ने कहा कि वर्षा के कारण हजारों लोग बेघर हो गए हैं और सैकड़ों गांव डूब गए हैं। घरों, सड़कों और रेल मार्गो को नुकसान पहुंचा है। अभी तक 1,727 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। Read More...

Source : Janoduniya.tv  

Tags : Andhra Pradesh News in Hindi, Rains News Hindi Andhra Pradesh

No comments:

Post a Comment