Monday, 28 October 2013

Mulayam Singh Yadav begins party's campaign with Azamgarh rally

Mulayam Singh Yadav begins party's campaign with Azamgarh rally 


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और समाजवार्दी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव मंगलवार को आजमगढ़ की रैली से आगामी लोकसभा चुनाव का प्रचार अभियान शुरू करेंगे। पार्टी नेताओं के मुताबिक, दोनों दिन के 11.30 बजे शहर के आईटीआई मैदान में जनता को संबोधित करेंगे।

इस दौरान उनके साथ राज्य के लगभग 20 मंत्रियों के उपस्थित रहने की संभावना है। रैली के लिए बनाया गया मंच 50 फुट लंबा और 15 फुट चौड़ा है, जिस पर मुलायम सिंह और अखिलेश के साथ वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहेंगे। इस मंच की सजावट में 15 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इसके साथ ही पार्टी के स्थानीय नेताओं के लिए अलग से मंच भी बनाया गया है। Read More...

Source : janoduniya.tv  

Tags : Mulayam Singh Yadav, Azamgarh rally, Hindi News

No comments:

Post a Comment