Thursday, 31 October 2013

SRISHTI RANA CROWNED MISS ASIA PACIFIC WORLD 2013

SRISHTI RANA CROWNED MISS ASIA PACIFIC WORLD 2013 


21 साल की सृष्टि राणा ने देश को एक बार फिर गर्व का एहसास कराया है। उन्होंने बुधवार को कोरिया में आयोजित मिस एशिया पैसिफिक 2013 का खिताब जीता। 49 प्रतिभागियों को पछाड़कर सृष्टि ने यह खिताब हासिल किया। फाल्गुनी और शेन के गाउन में बेहद खूबसूरत दिख रहीं सृष्टि को 2012 की मिस एशिया पैसिफिक वल्ड हिमांगिनी सिंह यादू ने ताज पहनाया।

अपनी खूबसूरती और बुद्धिमता से सृष्टि ने ज्यूरी और ऑडियंस, दोनों का ही दिल जीत लिया। बता दें कि मिस इंडिया प्रतियोगिता के 50 वें साल में विजेता बनकर उन्होंने इस मौके को और भी खास बना दिया है। सृष्टि ने बेस्ट नैशनल कॉस्ट्यूम अवॉर्ड भी जीता। उनके कॉस्ट्यूम पर भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर बना हुआ था। गौरतलब है कि दिया मिर्जा ने साल 2000 में यह खिताब जीता था। Read More...  

Source : Janoduniya.tv 

Tags : SRISHTI RANA, MISS ASIA PACIFIC WORLD 2013, Hindi News

No comments:

Post a Comment