Monday, 21 October 2013

Live Updates : खुदाई में मिले कांच के टुकड़े और मिट्टी के कुछ बर्तन

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले स्थित डौंडियाखेड़ा गांव में किले की खुदाई का काम कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दिन सोमवार को भी जारी रहा, लेकिन सोना नहीं मिला। खजाना ढूंढ़ने में जुटी एएसआई चौथे दिन 41 सेंटीमीटर खुदाई कर पाई है, इस तरह अब तक सिर्फ 143 सेंटीमीटर किले की खुदाई हो सकी है। इस बीच एएसआई के ज्यादातर अधिकारी दीवार के परीक्षण में लगे रहे।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारी एस.बी. शुक्ल ने बताया कि सोना नहीं, सांस्कृतिक अवशेषों की खोज में आज चौथे दिन सोमवार को करीब 41 सेंटीमीटर की खुदाई हो पाई है, सुबह से कई अधिकारी खुदाई में मिली पुरानी दीवार की जांच-पड़ताल में लगे रहे। वह बताते हैं कि अब तक कुल 143 सेंटीमीटर ही खुदाई हो पाई है। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : खजाना, उत्तर प्रदेश, Hindi News, Hindi News Website

No comments:

Post a Comment