No gold found in Unnao, ASI will now dig new site near Ganga
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने कहा है कि उन्नाव के डौंडियाखेड़ा गांव में खुदाई को बंद नहीं किया है। इसके पहले खुदाई के बंद होने की खबरें आईं थीं। हालांकि एएसआई ने भी एक तरह से सोना न होने की बात स्वीकार करते हुए कहा है कि खुदाई ऐतिहासिक महत्व की चीजों के लिए हो रही है और उसे वहां काफी कुछ मिला भी है। एएसआई के मुताबिक आज से वहां दूसरी जगह पर खुदाई शुरू की जाएगी। एएसआई ने कहा है कि उसे वहां से किसी तरह का कोई खजाना नहीं मिला है।
एएसआई के डायरेक्टर जनरल प्रवीण सिन्हा का कहना था कि इस साइट से हमें 17-18वीं सदी से लेकर, 7वीं सदी और उससे पहले ईसा से एक सदी पूर्व की शुंग कालीन पुरातात्विक चीजें मिली हैं। सिन्हा का कहना था कि हम मौजूदा साइट की खुदाई अगले कुछ और दिनों तक चालू रखेंगे। Read More...
Source : janoduniya.tv
Tags : Unnao gold, Unnao news , hindi news Unnao

Find the latest World news in Hindi. Get current news headlines, breaking news samachar and top stories in Hindi from around the World. दुनिया की ताज़ा खबर, ब्रेकिंग और लेटेस्ट दुनिया न्यूज़ on MNewsindia.com Latest World News in Hindi | दुनिया न्यूज़ विश्व समाचार
ReplyDelete