Nothing vulgar about Rajjo, says director Vishwas Patil
जल्द रिलीज होने वाली फिल्म ‘रज्जो’ एक वेश्या की कहानी पर आधारित है। इसी पर सफाई देते हुए फिल्म के निर्देशक विश्वास पाटिल नक कहा है कि फिल्म में कुछ भी अश्लील नहीं है। इस फिल्म में कंगना राणावत की मुख्य भूमिका है। विश्वास पाटिल ने कहा कि मेरी फिल्म ‘रज्जो’ वेश्या पर आधारित है लेकिन इस फिल्म में कोई बोल्ड सीन या अभ्रद भाषा का प्रयोग नहीं किया गया है।
विश्वास पाटिल ने कहा कि मेरी प्राथमिकता हमेशा से पारिवारिक फिल्म बनाने की रही है। मैं किसी खास वर्ग के लिए फिल्म नहीं बनाता हूं। मैं निश्चित तौर पर कह सकता हूं कि ‘रज्जो’ आप अपने परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं। Read More...
Source : Janoduniya.tv
Tags : Rajjo Movie Review, Kangana Ranaut, Bollywood Hindi News

No comments:
Post a Comment