आसाराम बापू पर कराये गये दूसरे पौरूष परीक्षण की रिपोर्ट पोजिटिव है।
पिछले महीने जोधपुर में भी ऐसा परीक्षण पोजिटिव रहा था। पुलिस सेक्टर-1 के
संयुक्त पुलिस आयुक्त जे के भट्ट ने संवाददाताओं से कहा कि शुक्रवार को आसाराम बापू का पौरूष परीक्षण कराया गया। हमें मेडिकल रिपोर्ट मिली है जो राजस्थान के परीक्षण परिणाम जैसे ही हैं। बहत्तर वर्षीय आसाराम बापू का पिछले महीने जोधपुर में भी पौरूष परीक्षण कराया गया था और उसकी रिपोर्ट भी पोजिटिव रही थी।
जब भट्ट से पूछा गया कि क्या आसाराम बापू का झूठ पकड़ने वाली मशीन से भी परीक्षण (लाई डिटेक्टर परीक्षण) कराया जाएगा, उन्होंने कहा कि कुछ खास परीक्षणों के लिए संबंधित व्यक्ति की सहमति जरूरी है और आसाराम ने लाइ डिटेक्टर परीक्षण से इनकार कर दिया है। पहले भी यह परीक्षण नहीं किया जा सका था क्योंकि आसाराम बापू ने पुलिस से सहयोग करने से इनकार कर दिया था। आगे पढ़े...
Source : janoduniya.tv
Tags : आसाराम बापू, Asaram Bapu latest news hindi, hindi news

No comments:
Post a Comment