Two killed, seven injured in bomb blast near Manipur CM's residence
मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार तड़के राज्य के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह के आवास के समीप बम विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई है। सात लोग इस विस्फोट में घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट के बारे में कोई भी पुख्ता जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।
गौर हो कि कल भी इंफाल में उग्रवादियों द्वारा एक बाजार में किए गए शक्तिशाली बम विस्फोट में चार लोग घायल हो गए थे । यह बम विस्फोट मंगलवार सुबह करीब 6 बजे ख्वैरमबंद बाजार परिसर में भैरोदान स्कूल के नजदीक हुआ था। Read More...
Source : Janoduniya.tv
Tags : Manipur bomb blast, Hindi News, bomb blast near Manipur

No comments:
Post a Comment