Friday, 25 October 2013

Modi's claims of 'changing this country in 60 months

Modi's claims of 'changing this country in 60 months 


बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी ने आज झांसी में भाषण देते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी को घेरा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल देश पर राज किया, आप मुझे 60 महीने दीजिए मैं देश की तकदीर बदल दूंगा। मोदी ने कहा कि मैं यहां रोन धोने नहीं आया हूं, मैं यहां आंसू पोछने आया हूं।

मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां जाते हैं पैकेज की बात करते हैं। वह पैकेज आपका भला करने के लिए नहीं आया, वह यूपी के नेताओं के मुंह बंद करने के लिए था। मोदी ने कहा, यह पैकेज नेताओं के पॉकेट के लिए होता है। इस पैकेज का आधा हिस्सा यूपी वाले बुंदलेखंड और आधा एमपी वाले बुंदेलखंड को मिला। मैं गर्व से कह सकता हूं कि शिवराज सिंह चौहान ने इस पैकेज की पाई-पाई को बुंदेलखंड के विकास में लगा दिया। Read More...

Source : Janoduniya.tv  

Tags : Narendra Modi, BJP Party, Modi 60 Months Challenge.

No comments:

Post a Comment