Hafiz Saeed at LoC to help infiltration: Sushilkumar Shinde
भारत-पाकिस्तान पर पाक द्वारा भारी गोलीबारी के बीच केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने मंगलवार को कहा कि आतंकियों को भारत में घुसपैठ के लिए लश्कर का संस्थापक हाफिज सईद उकसा रहा है। शिंदे ने कहा, कुख्यात आतंकवादी सईद भारत का मोस्टवांडेट अपराधी है और हम चाहते हैं कि पाकिस्तान उसे भारत के हवाले कर दे।
सांबा में बीएसएफ की 68वीं बटालियन के मुख्यालय में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद शिंदे ने कहा, ‘हाफिज सईद के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका है।’उन्होंने खुफिया रिपोर्ट के हवाले से कहा कि घुसपैठ को बढ़ावा देने के लिए हाफिज नियंत्रण रेखा से लगे क्षेत्रों का दौरा कर सकता है। Read More...
Source : janoduniya.tv
Tags : Hafiz Saeed, Sushilkumar Shinde, hindi News

No comments:
Post a Comment