Japan earthquake: Fukushima nuclear plant undamaged
जापान में समुद्र में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद 30 सेंटीमीटर ऊंची सुनामी आई। खबरों अनुसार हालांकि, किसी बड़े नुकसान या किसी के हताहत होने के तत्काल कोई संकेत नहीं हैं। समुद्र में आए 7.1 तीव्रता के भूकंप के करीब एक घंटे बाद इशिनोमाकी में तट पर छोटी लहरें उठती दिखाई दीं।
लोगों को आगाह किया गया है कि वे तट से दूर रहें। क्योदो के अनुसार संकटग्रस्त फुकुशिमा परमाणु संयंत्र के कर्मचारियों को तटीय क्षेत्र से हट जाने को कहा गया है। एजेंसी ने टोक्यो इलेक्ट्रिक पॉवर कंपनी के हवाले से कहा कि विद्युत केंद्र में कोई असामन्यता नहीं पाई गई है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप स्थानीय समयानुसार तड़के 2 बजकर 10 मिनट पर आया। यह मियागी में इशिनोमोकी के 327 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। Read More...
Source : Janoduniya.tv
Tags : Japan earthquake, Japan News in Hindi, Japan Latest News in Hindi

No comments:
Post a Comment