Monday, 21 October 2013

मंदिर को उड़ाने की धमकी के बाद भी सुरक्षा इंतजाम पुख्ता नहीं

खजराना मंदिर को उड़ाने की धमकी के बावजूद सुरक्षा का इंतजाम पुख्ता नहीं हो पाया है, मात्र 2 पुलिसकर्मियों और एक बंदूक के भरोसे भगवान और उनके भक्तों की सुरक्षा है। मंगलवार को आतंकियों ने खजराना मंदिर को उड़ाने की धमकी दी है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में इंदौर से कुछ ही मीलों के फासले से सिमी के छह दुर्दांत आतंकवादी फरार हो गए। तब भी प्रशासन सोता रहा। इसके बाद न तो शहर के मंदिरों और न ही ऐतिहासिक व अन्य मुख्य स्थानों की सुरक्षा के कोई इंतजाम किए गए। अब जबकि आतंकियों की तरफ से खजराना मंदिर को उड़ाने की खुली धमकी ही आ गई है तब भी प्रशासन उदासीन है। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : खजराना मंदिर, Indore News in hindi, Hindi news

No comments:

Post a Comment