Thursday, 31 October 2013

Virat Kohli can break Sachin Tendulkar's ODI century record: Gavaskar

Virat Kohli can break Sachin Tendulkar's ODI century record: Gavaskar 


पूर्व भारतीय कप्‍तान और महान बल्‍लेबाज सुनील गावस्‍कर का मानना है कि विराट कोहली सचिन तेंदुलकर के वनडे शतकों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। कोहली जिस तरह से अभी खेल रहे हैं, उनके लिए यह कारनामा करना मुश्‍किल नहीं होगा। कोहली ने अभी तक 112 वनडे पारियां खेली हैं और 17 शतकों की मदद से 4919 रन बनाए हैं जबकि तेंदुलकर ने इतनी ही पारियों में आठ शतक से 4001 रन बनाए थे।

जिस रफ्तार से यह युवा बल्लेबाज मौजूदा समय में शतक बना रहा है, उसे देखते हुए गावस्कर ने कहा कि कोहली वनडे में तेंदुलकर के 49 शतक के रिकॉर्ड को तोड़ सकता है। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बनते हैं। हम जानते हैं कि तेंदुलकर के कुछ रिकॉर्ड को तोड़ना असंभव है जैसे 200 टेस्ट मैच और न ही कोई उनके 51 टेस्ट शतक की उपलब्धि तक पहुंच सकता है। Read More...

Source : Janoduniya.tv  

Tags : Virat Kohli, Sachin Tendulkar, Cricket News in Hindi

No comments:

Post a Comment