Friday, 11 October 2013

आसाराम अहमदाबाद पुलिस के हवाले

नाबालिग के यौन शोषण के आरोप में जोधपुर जेल में बंद आसाराम को अब अहमदाबाद पुलिस के हवाले कर दिया गया है। गुजरात पुलिस उनसे सूरत की एक लड़की से बलात्कार के मामले में पूछताछ करेगी। जोधपुर सेशन कोर्ट ने गुजरात पुलिस को आसाराम को पूछताछ के लिए ट्रांजिट रिमांड पर ले जाने की इजाजत दे दी।

आसाराम को सुबह करीब साढ़े दस बजे जोधपुर सेशन कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आसाराम की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ाते हुए 25 अक्टूबर तक उन्हें वापस जेल भेज दिया। आसाराम जेल में अपनी सेल में पहुंचे ही थे कि सेशन कोर्ट ने आसाराम को ट्रांजिट रिमांड पर ले जाने के लिए गुजरात पुलिस को इजाजत दे दी। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : यौन शोषण, अहमदाबाद पुलिस, बलात्कार, गुजरात पुलिस, आसाराम बापू

No comments:

Post a Comment