अगले साल मई में लोकसभा का चुनाव होने वाला है। इसी को ध्यान में रखते
हुए गूगल इंडिया ने एक सर्वे कराया। सर्वे में पता चला कि देश की 40
प्रतिशत से अधिक शहरी युवा आबादी इस पशोपेश में है कि उन्हें किस राजनैतिक
दल को वोट देना है।
दूसरी ओर इसी सर्वे से यह भी स्पष्ट हुआ कि पिछले छह महीने में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित किए गए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी इंटरनेट पर सबसे ज़्यादा सर्च किए गए हैं।
सर्वे के मुताबिक इस सूची में कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाकर दिल्ली विधानसभा चुनाव से नवंबर में राजनैतिक करियर शुरू करने जा रहे अरविंद केजरीवाल के नाम नरेंद्र मोदी के बाद दर्ज हैं। सूची में छठे नंबर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मौजूद हैं। आगे पढ़ें...
Source : janoduniya.tv
Tags : नरेंद्र मोदी, गूगल इंडिया, लोकसभा चुनाव, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह

No comments:
Post a Comment