For Modi's Jhansi rally, BJP to ferry crowds from MP
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की 25 अक्टूबर को झांसी में होने वाली रैली को लेकर दो दिन पहले ही पार्टी के नेताओं ने यहां डेरा डाल दिया है। प्रदेश अध्यक्ष से लेकर सभी संगठन मंत्रियों ने रैली को सफल बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है।रैली में आने वाली भीड़ और रैली स्थल पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बुंदेलखंड के सभी सात जिलों में दौरा करने का मन बनाया। इसके लिए वह मंगलवार देर शाम झांसी पहुंच गए। रैली में भीड़ कम न रह जाए, इसके लिए वाजपेयी बुधवार से बुंदेलखंड के सभी सातों जिलों का दौरा करेंगे। इसका उद्देश्य रैली में आने वाले लोगों और उनके लिए वाहनों की व्यवस्था करना है। Read More...
Source : Janoduniya.tv
Tags : Narendra Modi Jhansi Rally, Narendra Modi Latest News

No comments:
Post a Comment