Thursday, 3 October 2013

मोदी ने दिया पहले शौचालय, फिर देवालय का नारा

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि पहले शौचालय बनने चाहिए और मंदिर बाद में। युवाओं के लिए यहां आयोजित एक समारोह में मोदी ने कहा कि हिंदुत्ववादी नेता की छवि होने के बाद भी उनमें यह बात कहने का साहस है। उन्होंने कहा कि मुझे हिंदुत्ववादी नेता कहा जाता है। मेरी छवि मुझे ऐसा कहने नहीं देगी लेकिन मुझमें यह कहने का साहस है। वाकई मेरी सोच है- पहले शौचालय, फिर देवालय।

गुजरात के मुख्यमंत्री का यह बयान उनकी पार्टी और सहयोगी संगठनों के अंदर विवाद खड़ा कर सकता है जो अगले लोकसभा चुनावों से पहले मंदिर मुद्दा उठाने को उत्सुक हैं। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने भी शौचालयों पर इस तरह का बयान देते हुए कहा था कि देश को मंदिरों से ज्यादा जरूरत शौचालयों की है। इसके बाद विवाद खड़ा हो गया था और कई महिला संगठनों और एनजीओ ने उनकी टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन किया था। आगे पढ़ें...

Source : janoduniya.tv

Tags : प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी, पहले शौचालय, फिर देवालय

No comments:

Post a Comment