Monday, 28 October 2013

Hindu muslim unity is good for the country Digvijay Singh

Hindu muslim unity is good for the country


लगातार बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर प्रहार करने वाले कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के सुर बदले-बदले नजर आ रहे हैं। एक अंग्रेजी समाचार चैलन से बातचीत में दिग्विजय सिंह ने हिंदू-मुस्लिम एकता को लेकर दिए गए नरेंद्र मोदी के बयान पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए बहुत अच्छी बात है कि बीजेपी और नरेंद्र मोदी जी को समझ आ गया कि हिंदू-मुस्लिम एकता जरूरी है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि राजनीति के फायदे और नुकसान एक तरफ हैं, लेकिन वह चाहते हैं कि देश का हर व्यक्ति हिंदू-मुस्लिम एकता की बात करे। उन्होंने कहा, ‘हमें ध्यान रखना होगा कि एकता बढ़ाने के लिए राजनीतिकरण न हो और हिंदू-मुस्लिम में दंगा-फसाद न हो।’ Read More...

Source : Janoduniya.tv

 Tags : Digvijay Singh, Narendra Modi, Hindi News Online

No comments:

Post a Comment