Thursday, 17 October 2013

साइकिल से दफ्तर जाएँ - नरेद्र मोदी

गुरुवार को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महीने में 1 दिन साइकिल से कार्यालय जाने और पूर्णिमा की रात सड़कों की बत्तियां बंद कर देने से ईंधन की बचत में मदद मिलेगी।

मोदी ने ‘वाइब्रेंट गुजरात्स नेशनल सम्मिट ऑन इन्क्लुसिव अर्बन डेवलपमेंट’ के दौरान कहा कि कम से कम महीने में एक दिन साइकिल-डे हो सकता है। लोगों को दफ्तर और अन्य स्थानों पर जाने के लिए कार की जगह साइकिल का इस्तेमाल करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह कोई नई अवधारणा नहीं है। डेनमार्क में नागरिकों को अक्सर कर का लाभ दे कर साइकिल का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। मोदी ने कहा कि इसके लिए सुरक्षा के आधारभूत शहरी ढांचे और साइकिल के इस्तेमाल को विकसित करना जरूरी है। इससे ईंधन की बचत होगी। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : नरेंद्र मोदी, पूर्णिमा, साइकिल-डे, Narendra Modi, Hindi news

No comments:

Post a Comment