Monday, 21 October 2013

दिल्ली, गुजरात से ज्यादा विकसित - शीला दीक्षित

भाजपा के प्रधानमंत्री पद प्रत्याशी नरेंद्र मोदी पर प्रहार करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने रविवार को कहा कि दिल्ली मोदी के शासन वाले गुजरात से कहीं ज्यादा विकसित है और कांग्रेस पार्टी ‘नफरत और भेदभाव’ को बढ़ावा नहीं देती।

शीला ने कहा, “दिल्ली का विकास मॉडल गुजरात के विकास मॉडल से ज्यादा बेहतर है। हमारे यहां प्रति व्यक्ति आय ऊंची है और लोगों का जीवन स्तर ऊंचा है। यह देश की राजधानी है, जिसके बुनियादी ढांचे की प्रशंसा सभी करते हैं, जबकि गुजरात की एक बड़ी आबादी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है।”

पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शीला ने अपनी उपलब्धियां गिनाईं और लोगों से चार दिसंबर को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी, भाजपा, Narendra Modi

No comments:

Post a Comment