Monday, 30 September 2013

खंडवा जेल तोड़कर भागे सिमी के सात आतंकी

मंगलवार तड़के मध्य प्रदेश की खंडवा जेल से प्रतिबंधित संगठन सिमी (स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया) के 7 आतंकवादी फरार हो गए हैं। ये सभी बाथरूम की दीवार तोड़कर फरार हुए। पुलिस का दावा है कि इनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन 6 अब भी फरार हैं। इनमें सिमी की मध्य प्रदेश यूनिट का चीफ भी शामिल है। भागते वक्त आतंकियों ने दो जवानों को चाकू मारकर घायल भी कर दिया था।

मध्य प्रदेश पुलिस ने खंडवा के साथ इंदौर में भी हाई अलर्ट जारी किया है। इस वारदात के साथ जेलों में प्रशासन की लापरवाही एक बार फिर उजागर हो गई है। जेल प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं कि कैसे कैदी जेल में चाकू लाने में कामयाब रहे और बाथरूम की दीवार को तोड़कर फरार हो गए। घटना मंगलवार तड़के 3 बजे की है। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : सिमी, आतंकवादी, इंदौर, खंडवा, मध्य प्रदेश पुलिस, indore news

आसाराम की हिरासत अवधि आज हो रही है खत्‍म, कोर्ट में होंगे पेश

नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में जोधपुर की जेल में बंद आसाराम बापू को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। साथ ही आश्रम की वार्डन को भी आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोनों की पुलिस हिरासत आज खत्‍म हो रही है।

इधर आसाराम के छिंदवाडा आश्रम की वार्डन शिल्‍पा ने खुलासा किया है कि छात्रा का यौन शोषण एक सोची समझी साजिश थी। छात्रा को आसाराम के पास भेजने के लिए ही बीमार होने की कहानी रची गयी थी।

इससे पहले आसाराम ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेशी की याचिका दी थी जिसे शनिवार को कोर्ट ने ठुकरा दिया। आसाराम ने अपनी याचिका में कहा था कि वो कोर्ट में पेश होने में अक्षम हैं इसलिए उन्हें विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हाजिर होने की इजाजत दी जाए। Read More...

Source : Janoduniya.tv

Tags : आसाराम बापू, यौन शोषण, hindi news

चारा घोटाला : लालू प्रसाद यादव सहित 45 दोषी करार, 3 को होगा सजा का ऐलान

चारा घोटाला मामले में कोर्ट ने आज लालू प्रसाद यादव सहित सभी 45 आरोपियों को दोषी करार दिया है। चार आरोपियों को तीन साल की सजा सुनायी गयी है।

लालू को सजा तीन अक्टूबर को सुनायी जायेगी। उन्हें तीन से सात साल तक की सजा हो सकती है। अगर सजा सुनायी गयी, तो लालू की संसद सदस्यता समाप्त हो सकती है। लालू अभी कोर्ट की हिरासत में हैं और ऐसी खबरें आ रही हैं कि उन्हें आज ही जेल जाना पड सकता है।

यह मामला 1996 में चाईबासा के सरकारी खज़ाने से 37 करोड़ 70 लाख रुपये से भी ज्यादा की लूट का है। तब बिना सप्लाई के पैसों का भुगतान कर दिया गया था। पिछले 17 साल से यह मामला चल रहा था। इस मामले में सजा का ऐलान 3 अक्टूबर को होगा। इस मामले आरोपी सभी 45 लोगों को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। Read More...

Source :Janoduniya.tv

Tags : चारा घोटाला, लालू प्रसाद यादव, Hindi News

Saturday, 28 September 2013

आसाराम यौन शोषण मामला : जज को मिला धमकी भरा खत

यौन शोषण के मामले में जोधपुर जेल में कैद आसाराम के समर्थकों ने एक बार फिर धमकी दिया है। इस बार पीडिता के परिवार वालों को नहीं बल्कि मामले की सुनवाई कर रहे जज को धमकी मिली।

मामले की सुनवाई कर रहे जोधपुर के जिला न्यायालय के जज मनीष व्यास को धमकी भरा खत मिला है। इससे पहले भी समर्थकों ने नाबालिग लड़की के परिवार वालों को भी धमकी दी गई थी जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग केस में अहम सबूत बन गई है। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : आसाराम, यौन शोषण, asaram bapu news

दिल्ली में भूकंप के झटके

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आए शक्तिशाली भूकंप के झटके जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.2 मापी गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी शनिवार दोपहर महसूस किए गए।

पाकिस्तान में चार दिन पहले भी 7.7 रिक्टर पैमाने की तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे, जिस दौरान 300 से अधिक लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : Delhi earthquake news, delhi news 2013, hindi news delhi online

Friday, 27 September 2013

गूगल हुआ 15 वर्ष का

इंटरनेट की दुनिया में अहम स्‍थान रखने वाला गूगल सर्च इंजन 15 वर्ष का हो गया है। इन 15 वर्षों में गूगल में कई तब्‍दीलियां हुई। यूजर्स की मांग मुताबिक इसका रंग ढंग बदला गया। इसको साल प्रति साल इको फ्रेंडली बनाया गया।

जितनी तेजी से यह हमको जवाबों तक पहुंचता है, उतनी तेजी से शिक्षक भी जवाब नहीं दे पाते। कोई पता ढूंढना हो या इतिहासिक जानकारी पल भर में आंख झपकते सामने होती है। दूसरों के जन्‍मदिवस पर डूडल बनाने वाले गूगल ने अपने जन्‍मदिवस पर भी शानदार डूडल बनाया। इस डूडल को गूगल ने गेम के रूप में पेश किया है। आपको की बोर्ड की स्‍पेस दबाकर खेल सकते हैं, आपको वहां झूल रहे सितारे को डंडा मारना होगा, और उसमें से कुछ टॉफियां गिरेगी, जो आपके स्‍कोर में बदल जायेंगी। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : google birthday, google birthday wishes

Thursday, 26 September 2013

अन्ना को कनाडा में एक लाख डॉलर के पुरस्कार से किया गया सम्मानित

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को अंतरराष्ट्रीय ईमानदारी के लिए कनाडा के वैंकुवर में बुधवार की रात एक विशेष समारोह में एलार्ड पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ लॉ ने उन्हें यह पुरस्कार दिया है।

एक लाख डॉलर का यह पुरस्कार दुनिया का सबसे बड़ा पुरस्कार है जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई और मानवाधिकारों को बढ़ावा देने की उनकी कोशिशों के लिए उनको प्रदान किया गया है। हजारे ने पुरस्कार ग्रहण करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार से लड़ने और पारदर्शिता को बढ़ावा देने का मेरे जीवन का मिशन इस पुरस्कार को पाने पर और मजबूत हुआ है। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : Anna Hazare, UBC first integrity award, अन्ना हजारे

Big Boss 7 : तनीशा और एंडी में तू.. तू.. मैं.. मैं..

बिग बॉस सेवन में बिग बॉस का घर विवादों का घर बनता जा रहा है। यहां पर हर रोज किसी न किसी के संबंधों के बीच खटास देखने को मिल रही है।

कैप्टन बनने को लेकर तनीशा और एंडी के बीच चल रहा शीत युद्ध कल उस समय उभरकर सामने आया। जब तनीशा और एंडी ने जमकर एक दूसरे को खरी-खरी सुनाई। विवाद तब शुरू हुआ जब सुबह कसरत करने जा रहे एंडी को तनीशा ने टोक दिया।

तनीशा ने कहा कि वे कसरत करने जाने से पहले प्याज काट कर जाएं। तनीशा का आदेश एंडी को नागवार गुजरा। एंडी ने तनीशा पर आरोप लगाया कि वे उसको जान बुझकर तंग परेशान कर रही है। वो दिल लगाकर काम करते हैं तब भी उनके काम को लेकर सवाल उठाए जाते हैं। आगे पढ़ें...

Source : janoduniya.tv

tags : Big Boss 7, बिग बॉस 7, Big Boss 7 news in hindi

LIVE UPDATES जम्मू में आतंक का डबल अटैक : सैन्य अधिकारी सहित 12 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सेना की वर्दी पहने बड़ी संख्या में हथियारों से लैस आतंकवादियों ने आज एक पुलिस थाने पर हमला करके चार पुलिसकर्मियों समेत पांच लोगों की हत्या कर दी और इसके बाद उन्होंने साम्बा में एक सैन्य शिविर को निशाना बनाया।

यह आतंकी हमला प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मुलाकात से 72 घंटे पहले किया गया है। पुलिस ने बताया कि तीन आतंकवादी सुबह करीब पौने सात बजे जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट कठुआ जिले के हीरानगर पुलिस थाने में जबरन घुस आए और उन्होंने ग्रेनेड फेंकने के बाद अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) समेत चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए और हमले में एक एएसआई घायल भी हो गया। इस हमले में एक नागरिक की भी मौत हो गई। उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) शकील बैग ने कहा कि आत्मघाती हमले में पांच लोग मारे गए। आगे पढ़ें...

Source : janoduniya.tv

Tags : जम्मू-कश्मीर, आतंकी हमला, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ

Wednesday, 25 September 2013

छह महीने में देश भर में लागू हो नंबर पोर्टेबिलिटी: ट्राई

शहर और राज्य छोड़ते ही नंबर बदलने से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बहुप्रतीक्षित ‘एक देश, एक नंबर’ योजना को लागू करने की दिशा में एक ठोस पहल हो गई है। बुधवार को ट्राई ने इस बारे में अंतिम गाइड लाइन जारी कर दी है।

दूरसंचार नियामक ट्राई की चली तो अगले छह माह में फुल मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी को राष्ट्रीय स्तर पर लागू कर दिया जाएगा। इसके तहत ग्राहकों को एक टेलीकॉम सर्किल से दूसरे सर्किल में जाने पर भी अपना नंबर बरकरार रखते हुए दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर की सेवा लेने की सुविधा मिलेगी। ट्राई ने ग्राहकों को एमएनपी का असली लाभ दिलाने के लिए यह सिफारिश की है। इसके मुताबिक, अगले 6 महीने में लोग पूरे देश में एक ही नंबर रख सकते हैं। मतलब देश के किसी भी हिस्से में जाएं, नंबर बदलने की जरूरत नहीं होगी। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी, एक देश, एक नंबर, Mobile number portability (MNP)

Tuesday, 24 September 2013

सेक्स बॉक्स : टीवी पर लाईव सेक्‍स शो

ब्रिटेन में बहुत जल्‍द एक ऐसे शो का प्रसारण किया जाने वाला है, जो आपको कपल्‍स के सेक्‍स अनुभव से रूबरू करवाएगा।

जानकारी के अनुसार कपल्स दर्शकों के सामने एक अपारदर्शी साउंड प्रूफ बॉक्स में सेक्स करते नजर आएंगे। एक वेबसाइट के मुताबिक इस नए शो ‘सेक्स बॉक्स’ (Sex Box) में पैनल के विशेषज्ञ बॉक्स से जोड़ों के निकलने के बाद उनसे सेक्स के बारे में सवाल करेंगे।

कार्यक्रम की प्रस्तोता मैरिला फ्रोस्ट्रप (50) ने मीडिया को बताया कि उन्हें उम्मीद है कि यह शो ब्रिटेन में सेक्स के बारे में एक परिपक्व एवं बुद्धिमत्तापूर्ण चर्चा शुरू करेगा। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : सेक्स बॉक्स, टीवी पर लाईव सेक्‍स शो, Live sex box show on TV, Hindi News, Online Lifestyle news in hindi.

Gujarati film 'The Good Road' to represent India at the Oscars

ऐसा पहली बार हुआ, जब किसी गुजराती फिल्‍म को ऑस्‍कर के लिये भेजा गया हो। इस बात से भले ही बॉलीवुड की कुछ हस्‍तियां निराश जरूरी हुई, लेकिन ज्‍यूरी ने इस बार एक अलग कदम उठाया है, ताकि ऑस्‍कर ट्रॉफी चूमने की चाहत को पूरा किया जा सके। गुजरात से सटे पाकिस्‍तान की ओर से भी पहली बार ‘जिंदा भाग’ से ऑस्‍कर की दौड़ में कदम रखा गया है। ‘जिन्‍दा भाग’ एक कॉमेडी और पाकिस्‍तान की स्‍थितियों को पेश करती फिल्‍म है। इस फिल्‍म में नसीरुद्दीन शाह ने एक लाहौरी खानसामे का किरदार अदा किया है।

भारतीय सितारों ने ऑस्‍कर विजेता फिल्‍मों में काम कर भारतीय सिनेमा को नई पहचान दी, लेकिन भारत की कोई भी फिल्‍म अभी तक फिल्‍म जगत के इस सर्वोच्‍च पुरस्‍कार को चूम नहीं पाई। 19 सदस्‍यीय चयन समिति के पास देश भर से लगभग 22 फिल्‍में ऑस्‍कर को भेजे जाने के लिये आई, जिसमें से पहले पांच फिल्‍मों को शॉर्टलिस्‍ट किया गया, लेकिन अंत में गुजराती फिल्‍म ‘द गूड रोड’ पर सहमति बनी। ज्‍यूरी के सामने पांच फिल्‍में थी, जिनमें से किसी को एक चुनना था, और जब आप देश की सर्वोत्‍तम पांच फिल्‍मों को अपने सामने रखते हैं, और उसमें से किसी एक को चुनना होता है, तो यह क्षण एक अभूलनीय क्षण होता है। चयनकर्ताओं के लिए, क्‍यूंकि उनके द्वारा चुनी गई फिल्‍म कहां तक दौड़ती है, इस पर सब की निगाहें होती हैं। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : गुड रोड, ऑस्कर, ऑस्‍कर विजेता, भारतीय सिनेमा, The Good Road Gujarati Movie Oscars, Oscar Awards The Good Road Gujarati Movie

फिएट क्राइस्लर नौ मॉडल कार लांच करने की तैयारी में जुटे

कार कंप‌नियां देश में कार प्रेमियों को एक से बढ़कर एक माडल सौगात के रूप में देने की तैयारी में जुटे हुए हैं। आने वाले सालों में फिएट ग्रुप और क्राइस्लर संयुक्त उद्यम के साथ फिएट क्राइस्लर इंडिया देश में नौ शानदार मॉडल पेश करने की तैयारी करने में जुट गई है।

फिएट क्राइस्लर इंडिया के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नगेश बसवनहल्ली ने कहा कि आने वाले तीन सालों में कंपनी नौ मॉडल पेश करेगी। इसको लेकर कंपनी निवेश करने की तैयारी कर चुकी है।

बसवनहल्ली का कहना है कि चार मॉडल फिएट और चार मॉडल क्राइस्लर और एक एसपीवी कार लॉन्च की जाएगी। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : फिएट, क्राइस्लर, New cars from Fiat 2013, Fiat cars update in hindi.

वीके सिंह को बताना चाहिए धन लेने वाले मंत्रियों के नाम : शिंदे

केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा है कि पूर्व सैन्य प्रमुख वीके सिंह को जम्मू-कश्मीर के उन नेताओं के नाम बताने के लिए कहा है जिन पर उन्होंने पैसे लेने का आरोप लगाया है। गृह मंत्री शिंदे ने कहा है कि अगर सिंह नाम बताते हैं तो हम जांच करेंगे।

उधर जम्मू-कश्मीर के सत्तारूढ़ दल नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) ने राज्य में कुछ मंत्रियों द्वारा धन लेने संबंधी पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह के आरोपों पर कड़ा ऐतराज जताया और उन्हें ऐसे मंत्रियों के नाम बताने की चुनौती दी।

नेकां के प्रांतीय अध्यक्ष देवेंदर सिंह राणा ने कहा कि यह वाकई भारतीय राष्ट्र और सेना के लिए दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण दिन है कि पूर्व सेनाध्यक्ष ऐसे बेबुनियाद बयान दे रहे हैं। वह जनरल सिंह के टीवी चैनलों पर दिए गए इस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे कि स्थायित्व के लिए राज्य में कुछ मंत्रियों को सेना द्वारा धन दिया जाता है और यह आजादी के समय से चल रहा है। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : सुशील कुमार शिंदे, वीके सिंह, latest army news in hindi

Monday, 23 September 2013

योग से जीवन को बनाए सरल

आराम की जिंदगी किसे पसंद नहीं, एक हाथ में माउस तो दूसरे हाथ में रिमोट। नई टेक्नोलाजी ने हमारा सारा काम आसान कर दिया है। परिणामस्वरूप लोग बिल्कुल आलसी होते जा रहे हैं। आलस के कारण मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, आदि-आदि बीमारियां सौगात में मिलने लगीं। इससे छुटकारा पाने के लिए योगासन सबसे उत्तम उपाय है। योग हमें शारीरिक, मानसिक तथा अध्यात्मिक लाभ के साथ-साथ उपरोक्त सभी बीमारियों को नियंत्रित करने में सहायता प्रदान करता है। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : योग, योगासन, योग साधना, योग के प्रकार, योग के लाभ, Yoga Tips in Hindi, Yoga Online Pose, Hindi Yoga Tips Online

पीके में अनुष्‍का – आमिर का सबसे लम्‍बा किस ?

"मटरू की बिजली का मंडोला" और "रिक्की बहेल" की सेक्‍सी बिकनी गर्ल अनुष्‍का शर्मा बहुत जल्‍द आमिर खान के साथ फिल्म "पीके" में नजर आने वाली है। बताया जा रहा है कि इमरान खान के मामू जान आमिर खान के साथ किस के मामले में अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा ने नया रिकॉर्ड कायम किया है।

इन दिनों राजकुमार हिरानी की फिल्म "पीके" चर्चा में है। कारण आमिर खान और अनुष्‍का शर्मा का किसिंग सीन बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक यह किसिंग सीन बॉलीवुड फिल्मों का सबसे लम्‍बा कीसिंग सीन होगा।

यह ख़बर बाजार में आते ही अनुष्‍का शर्मा ने मीडिया को सफाई दे डाली। इस तरह की रिपोर्टें बेहद बचकानी हैं। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। हाँ, कुछ किसिंग सीन दिए हैं, लेकिन ऐसा नहीं कि वे बॉलीवुड के सबसे लम्‍बे सीन हैं। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : अनुष्‍का शर्मा, आमिर खान, राजकुमार हिरानी, किसिंग सीन, Kiss Scene, Anushka Sharma, Aamir Khan, PK hindi movie

स्‍पेनिश व्‍यंजन ‘जेरन्गोलो’ ‘पोलो ऐस्टोफाडो’ बनाने का तरीका

विश्‍व के सबसे बड़े उपनिवेशवादों में सबसे बड़ा था स्‍पेनिश साम्राज्य। विश्‍व के 44 देशों में स्‍पेनिश भाषा बोली जाती है, और वहीं स्‍पेनिश भाषा 21 देशों की अधिकारिक भाषा है। इतना ही नहीं, स्‍पेन के फूड भी विश्‍व भर में प्रसिद्ध हैं। आज के विशेष प्रोग्राम, जिसका नाम है खाना ए खास, में हम आपको बताएंगे कैसे बनते हैं स्‍पेन के प्रसिद्ध व्‍यंजन ‘केनरी आईलेंड सिलेन्थ्रो सूप’, ‘जेरन्गोलो’ ‘पोलो ऐस्टोफाडो’ । आगे पढ़ें...

Source : janoduniya.tv

Tags : Bhartiya Vyanjan, Cooking Tips Hindi, भारतीय व्यंजन, कुकिंग टिप्स, रेसिपी बुक

गुजराती फिल्म ‘द गुड रोड’ ऑस्कर के लिए चुनी गई

आज ज्ञान कोरिया की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गुजराती फिल्म ‘द गुड रोड’ को अगले वर्ष ऑस्कर में सर्वोत्तम विदेशी फिल्म श्रेणी में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुनी गई है।

इस फिल्म को ‘द लंचबॉक्स’, ‘भाग मिल्खा भाग’, ‘इंग्लिश विंग्लिश’, मलयाली फिल्म ‘सेलुलॉयड’ और कमल हासन की ‘विश्वरूप’ से कड़ी टक्कर मिली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑस्कर चयन समिति के अध्यक्ष गौतम घोष ने बताया कि इस वर्ष चुनाव के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से हमें 22 फिल्में मिली थीं। आगे पढ़ें...

Source : janoduniya.tv

Tags : द गुड रोड, गुजराती फिल्म, Gujrati Movie Review, the good road gujarati movie, the good road gujarati movie Oscar

Sunday, 22 September 2013

कैप्‍टन महेंद्र सिंह धोनी ने दिया बालों को नया लुक

कैप्‍टन कूल के नाम से प्रसिद्ध महेंद्र सिंह धोनी युवा पीढ़ी के स्‍टाईल आइकॉन माने जाते हैं और उनके लुक व स्‍टाईल को युवा पीढ़ी फॉलो करती है।

कभी लम्‍बे लम्‍बे बालों वाले धोनी ने भारतीयों का दिल जीता तो कभी छोटे छोटे बालों वाले महेंद्र सिंह धोनी ने युवा पीढ़ी को प्रभावित किया, इन दिनों एमएस धोनी एक नये लुक में नजर आ रहे हैं।

इस बार उन्होंने अपने बालों को नया लुक दिया है। रविवार को रांची में टाइटन्स के खिलाफ मैच के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी नए लुक में नजर आए। नये हेयर स्‍टाईल में धोनी रॉक स्टार की तरह लग रहे थे। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : महेंद्र सिंह धोनी, युवा पीढ़ी, MSD, रॉक स्टार, हेयर स्‍टाईल, स्‍टाईल आइकॉन, Mahendra Singh Dhoni New Hair Style, MS Dhoni Hair Style

‘कृष-3′ से ज्‍यादा ‘ऋतिक-सुजेन’ के तलाक की चर्चा

भले ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी आने वाली मेगाबजट फिल्‍म ‘कृष -3′ के प्रमोशन के लिये जी जान से लगे हुए हैं, लेकिन उनके फिल्‍मी प्रमोशन से ज्‍यादा उनके तलाक संबंधी बातें बाजार में सुर्खियां बटोर रही हैं।

दरअसल, ऋतिक रोशन की इंटीरियर डिजाइनर पत्नी सुजेन खान पिछले कुछ महीनों से अपने मायके में रह रही हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि ऋतिक रोशन और सुजेन के बीच संबंध ठीक नहीं हैं। इससे पहले ‘काइट’ फिल्‍म के वक्‍त फिल्‍म की नायिका के साथ ऋतिक की करीबियों और सुजेन की नाराजगी के चर्चे बहुत हुये थे।

अब जब तलाक की ख़बरों को लेकर सुर्खियां जोर पकड़ने लगी तो अभिनेता ऋतिक ने ट्विटर पर इंटीरियर डिजाइनर पत्नी सुजेन खान रोशन से अलग होने की अफवाहों का खंडन किया। और साथ में लिखा आपके जीवन में उन लोगों का महत्व अधिक होता है जो आपसे प्यार करते हैं। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : ऋतिक रोशन, कृष 3, Krrish 3, Krrish 3 Movie News in Hindi

ओरल सेक्‍स दे सकता है ‘मुंह का कैंसर’

शहरों में पुरुषों में मुंह के कैंसर के बढ़ते मामलों की चिंताजनक स्थिति पर डॉक्टरों ने संदेह जताया है कि अस्वास्थ्यकर तरीकों से ओरल सेक्स करने के दौरान संक्रमित ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) भी इसके लिए जिम्‍मेदार हो सकता है।

चितरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (सीएनसीआई) के निदेशक जयदीप विश्वास ने कहा, ‘बंगाल में ओरल कैंसर तेजी से बढ़ रहा है। इसका मुख्य कारण तंबाकू का सेवन है लेकिन इस बात की भी पूरी संभावना है कि मानव जननांगों में एचपीवी वायरस की मौजूदगी के कारण अस्वास्थ्यकर तरीके से ओरल सेक्स करने से भी मुख कैंसर हो सकता है।’

विश्वास ने कहा कि एचपीवी मुख कैंसर का एक एजेंट है। संस्थान द्वारा 2008-09 में कराए गए एक सर्वे के अनुसार, कोलकातावासियों में कैंसर के तीन प्रमुख कारणों में ओरल सेक्स भी है। आगे पढ़ें...

Source : janoduniya.tv

Tags : ओरल सेक्‍स, तंबाकू, कैंसर संस्थान, मुख कैंसर, oral sex causes cancer

मुफ्त मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड की संख्या लगातार बढ़ रही है

कुल मोबाइल एप्लिकेशन (एप) डाउनलोड में दुनिया भर में एक बड़ा हिस्सा मुफ्त डाउनलोड का है। अनुसंधान फर्म गार्टनर के अनुसार कुल मोबाइल एप्लिकेशन 2017 तक डाउनलोड 253.91 अरब हो जाएंगे जिनमें 94.5 प्रतिशत हिस्सा मुफ्त डाउनलोड का होगा।

इस आंकड़ों के तहत 2017 तक नि:शुल्क मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड 239.95 अरब हो जाएंगे। इस दौरान भुगतान वाले एप्लिकेशन डाउनलोड की संख्या 14.78 अरब हो जाएगी।

इस प्रकार 2012 में नि:शुल्क मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड कुल डाउनलोड का 89.6 प्रतिशत रहे। नि:शुल्क डाउनलोड 2013 में 91 प्रतिशत, 2014 में 92 प्रतिशत, 2015 में 93 प्रतिशत, 2016 में 94 प्रतिशत तथा 2017 तक 94.5 प्रतिशत हो जाएंगे। आगे पढ़ें...

Source : janoduniya.tv

Tags : मोबाइल एप्लिकेशन, मुफ्त डाउनलोड, Android Mobile Apps Free Download

महिला आईएएस अधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल का निलंबन समाप्त

उत्तर प्रदेश सरकार ने खनन माफिया के खिलाफ अभियान के लिए चर्चा में रही युवा आईएएस अधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल का निलंबन समाप्त कर दिया।

खबरों के मुताबिक दुर्गाशक्ति नागपाल का निलंबन समाप्त करते हुए उन्हें सेवा में बहाल कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि दुर्गा शक्ति ने शनिवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात करके उन्हें निलंबन के मुद्दे पर अपनी सफाई पेश की थी। Read More...

Source : janoduniya.tv

Tags : दुर्गाशक्ति नागपाल, उत्तर प्रदेश सरकार, durga shakti nagpal, durga shakti nagpal suspension case

Friday, 20 September 2013

ब्रिटेन का ‘ स्प्लिट पी सूप ‘ , कुकिंग टिप्स

ब्रिटेन एक ऐसा देश है जिसने विश्व के सारे देशों व द्वीपों पर हुकूमत किया है, अब अपने रेसीपी के जरिए हमारे किचन पर भी हुकूमत करने जा रहा है। एंकर दिव्या ठक्कर के साथ अपने रेसीपी से हमारा परिचय करा रही हैं जानी-मानी शेफ सीमा मेहता। इस एपिसोड में आप सीख सकते हैं ब्रिटेन का ‘ स्प्लिट पी सूप ‘ बनाना। आगे पढ़ें और वीडियो देखें...

Source : janoduniya.tv

Tags : Indian Food, Indian Recipes, Bhartiya Vyanjan, Cooking Tips Hindi, भारतीय व्यंजन, कुकिंग टिप्स, रेसिपी बुक

सांप्रदायिक ताकतों को मुहतोड़ जवाब देने का प्रधानमंत्री ने किया आह्वान

मुजफ्फरनगर में हुई हिंसा को ‘अत्यंत दुखद घटनाक्रम’ करार देते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को लोगों से सांप्रदायिक ताकतों को कड़ी चुनौती देने का आग्रह किया। यहां राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भावना सम्मान समारोह में प्रधानमंत्री ने कहा, “एक इंसान के रूप में हमारी पहचान धर्मनिरपेक्ष की है। केवल मुट्ठीभर लोग ही अपने स्वार्थ के लिए हमारे बीच भेदभाव पैदा कर रहे हैं।”

समारोह में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मिजोरम की सामाजिक कार्यकर्ता खामलिना और ओडिशा के मोहम्मद अब्दुल बारी को वर्ष 2011-12 के लिए सांप्रदायिक सद्भावना सम्मान प्रदान किया। संस्था वर्ग में यह सम्मान दिल्ली के फाउंडेशन फॉर एमिटी एंड नेशनल सोलिडरिटी को दिया गया। उन्होंने कहा, “मैं यह भी मानता हूं कि ऐसी ताकतों का विरोध करना हम में से हर एक का कर्तव्य है।” Read More...

Source : janoduniya.tv

Tags : प्रधानमंत्री, मनमोहन सिंह, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, latest india news in hindi

भोपाल में मिग-21 का मॉडल पर्यटकों को आकर्षित करेगा

पिपलानी के नजदीक हथाईखेड़ा में पर्यटकों को वायु सेना की गाथा सुनाने के लिए एयरक्राफ्ट मिग-21 का मॉडल स्थापित किया जाएगा।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नजदीक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किए जा रहे हथाईखेड़ा आकर्षक पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए बुधवार को नगरीय प्रशासन मंत्री बाबू लाल गौर की विभागीय अधिकारी, पर्यटन विभाग और सेना के अधिकारियों के साथ बैठक हुई।

खबरों के अनुसार विंग कमांडर मनोज मेहता ने बताया कि एयरक्राफ्ट मिग-21 रखने के लिए 10 हजार वर्ग फुट का प्लेटफार्म तैयार किया जाएगा। यहां पहुंचने वाले युवाओं को वायु सेना की गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : मिग-21, भोपाल, पर्यटन स्थल, बाबू लाल गौर, Bhopal news in hindi, latest hindi news

‘सत्यमेव जयते’ के लिए आमिर खान का अमेरिका में सम्मान

मशहूर अभिनेता आमिर खान ने अपने धारावाहिक सत्यमेव जयते से भारत में अपार सफलता हासिल की और लोगों को सामाजिक रूप से जागृत करने की अपने कोशिश में कामयाब रहे। आमिर की इसी कोशिश को अब एक अमेरिकी संस्था ने भी सराहा है और उन्हें धारावाहिक के लिए अमेरिका में पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

आमिर के अलावा इस पुरस्कार के लिए जानी मानी अमेरिकी निर्देशक कैथरीन बिगेलो और इंटरनेशनल सेंटर ऑन नॉन वायलेंट कन्फ्लिक्ट (आईसीएनसी) को भी इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।
आमिर को 28 अक्टूबर को वाशिंगटन डीसी में अमेरिका अब्रॉड मीडिया (एएएम) इस पुरस्कार से सम्मानित करेगा। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : सत्यमेव जयते, आमिर खान, अभिनेता आमिर खान, Aamir Khan Satyamev Jayate

बाबा रामदेव से लंदन एयरपोर्ट पर 6 घंटे के तक पूछताछ

लंदन के हीथ्रो इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर योग गुरु बाबा रामदेव को रोक कर उनसे कस्टम विभाग के अधिकारियों ने 6 घंटे से भी अधिक वक्त तक पूछताछ की। उनको रोके जाने की वजह का अभी साफ पता नहीं लग पाया है।

रविवार को होने वाले जिस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रामदेव लंदन पहुंचे हैं उसके आयोजकों का कहना है कि बाबा रामदेव के पास संस्कृत की किताबें थीं और इसी संबंध में उनसे पूछताछ की गई।

बताया यह भी जा रहा है कि बाबा रामदेव यहां बिज़नस वीजा के बजाय विज़िटर वीजा पर आए थे, इसलिए कस्टम अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

tags : बाबा रामदेव, योग गुरु बाबा रामदेव, कस्टम विभाग, लंदन, ramdev baba latest news hindi

स्वस्थ रहने के लिए 30 मिनट व्यायाम जरूरी

स्वस्थ रहना चाहते हैं तो 30 मिनट रोज अनिवार्य रूप से व्यायाम करना पड़ेगा। हाल ही में एक अध्ययन में कहा गया कि प्रतिदिन 30 मिनट का शारीरिक व्यायाम, ऊर्जा को बढ़ाता है। इसके साथ ही यह लोगों को स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है।

कोपेनहेगन विश्वविद्यालय के शोध में समझाया गया कि कैसे हल्का व्यायाम, कड़े प्रशिक्षण की अपेक्षा प्रेरणाप्रद है। निष्कर्ष को जनस्वास्थ्य पत्रिका स्कैनडिनावियन में प्रकाशित किया गया था।

साइंस डेली की रिपोर्ट के मुताबिक मोटापे के बड़े भारी सामाजिक-आर्थिक परिणाम हैं। स्वास्थ्य को लेकर दशकों तक चले अभियानों ने भी इस दिशा में कोई महत्वपूर्ण प्रगति नहीं की है। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : Health Tips in Hindi, Health News in Hindi, हेल्थ टिप्स, स्‍वास्‍थ्‍य समाचार, सेहत समाचार, हेल्थ केयर

पाकिस्तान ने 58 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

पाकिस्तानी नौवहन सुरक्षा एजेंसी ने पाकिस्तानी जल क्षेत्र में आ घुसे 58 भारतीय मछुआरों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पाकिस्तानी जेलों से 300 से अधिक भारतीय मछुआरों को रिहा किए जाने के एक महीने से भी कम समय बाद नए मामले में भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है।

नौवहन सुरक्षा एजेंसी कहा है कि मछुआरों को गुरुवार तड़के गिरफ्तार किया गया। इनकी नौकाओं को भी जब्त कर लिया गया। एमएसए के कमांडर मोहम्मद फारुक ने बताया आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

tags : पाकिस्तान, भारत, हिंदी समाचार, latest hindi news, india pakistan news

Thursday, 19 September 2013

नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो देश छोड़ दूंगा : डॉ. अनंतमूर्ति

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात कन्नड़ लेखक डॉ यू आर अनंतमूर्ति ने कहा कि यदि नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो देश छोड़ दूंगा। दूसरी ओर उनके इस बयान से बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया करते हुए कहा है कि वह देश छोड़ने के लिए बिल्कुल स्वतंत्र हैं।

इधर नरेन्द्र मोदी विरोधी टिप्पणी के कारण विवाद छिड़ गया। उसके बाद भी अनंतमूर्ति आज अपने बयान पर अड़े रहे, और कहा कि यदि गुजरात के मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री बने तो लोगों में भय उतन्न होगा।

प्राप्त खबरों के अनुसार उन्होंने यहां हाल में हुए एक समारोह में कहा था कि मैं ऐसे देश में नहीं रहना चाहता जहां नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री हों। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : नरेन्द्र मोदी, डॉ यू आर अनंतमूर्ति, गुजरात के मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, narendra modi news in hindi

मैक्सिको में विनाशकारी तूफानों में अब तक 97 की मौत, 58 अभी भी लापता

मैक्सिको में पिछले सप्ताहांत आए दो विनाशकारी तूफानों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 97 हो गई है। इस बीच, देश के दक्षिणी हिस्से में एक गांव में भूस्खलन की घटना के बाद 58 लोग लापता हैं।

नेशनल कोआर्डिनेटर ऑफ सिविल प्रोटेक्शन के अधिकारी लुइस फेलिप प्युंटे ने गुरुवार को बताया, “दो प्राकृतिक आपदाओं में अब तक 97 लोगों की मौत हो चुकी है।” उन्होंने बताया कि इस दौरान दक्षिणी पर्वतीय इलाके में स्थित एक छोटे से गांव में हुए भूस्खलन में 58 लोग लापता हो गए हैं।

स्थानीय प्रशासन लापता लोगों का पता लगा रहा है, हालांकि, गुएर्रेरो राज्य के गवर्नर एंजल एग्वेरे ने कहा, “58 लोगों के मारे जाने की प्रबल संभावना है।” आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : मैक्सिको, विनाशकारी तूफान, mexico news in hindi, latest hindi world news

फ्रांस में लड़कियों की सौंदर्य प्रतियोगिता पर लगा प्रतिबंध

संसद के ऊपरी सदन ने सौंदर्य प्रतियोगिता से जुड़े एक प्रस्‍ताव को बहुमत के साथ पारित करते हुए अंडर 16 सौंदर्य प्रतियोगिता पर प्रतिबंध लगा दिया। अब अगर इस प्रतिबंध का कोई उल्‍लंघन करता हुआ पाया गया तो उसको जेल की हवा खाने के साथ साथ जुर्माना भी देना होगा।

युवा पीढ़ी के प्रति अपने फर्जों की दुहाई देते हुए आज सदन में राष्‍ट्रपति निकोलस सरकोजी की अगुवाई में पूर्व खेल मंत्री चन्टल झोउअन्नो ने लिंग समानता से जुड़े एक बिल को पेश किया, और सौंदर्य प्रतियोगिता पर प्रतिबंध इसका एक हिस्‍सा है।

बिल पेश करते हुए मंत्री ने कहा कि हम अपनी लड़कियों को इस बात की आज्ञा नहीं दे सकते कि वे कम उम्र में केवल अपनी सुंदरता को महत्‍व दें। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : सौंदर्य प्रतियोगिता, युवा, fashion news in hindi

मूवी रिव्यू : रितेश बत्रा का ‘द लंच बॉक्‍स’ जायकेदार

अमेरिका में एक दशक से अधिक समय व्‍यतीत करने के बाद भारत लौटे फिल्‍म निर्देशक लेखक रितेश बत्रा की पहली फिल्‍म ‘द लंच बॉक्‍स’ आज रिलीज हुई, हालांकि दुनिया भर में आयोजित होने वाले कई फिल्‍म महोत्‍सवों में पहले ही अपना लोहा मनवा चुकी है।

इस फिल्‍म को रितेश बत्रा न कितनी शिद्दत से बनाया है, यह बात तो फिल्‍म को देखने के बाद आसानी से मालूम पड़ती है। फिल्‍म की कहानी बेहद साधारण है, लेकिन उसको रोचक तरीके से सिने प्रेमियों के सामने रखा गया है।

कहानी एक अच्‍छे व्‍यक्‍ति की है, जो अपनी पत्‍नि की मौत के बाद खुद को एकांत में और काम तक सीमित रखने लगा है। आगे पढ़े...

Source : Janoduniya.tv

Tags : मूवी रिव्यू, द लंच बॉक्‍स, फिल्‍म महोत्‍सव, the lunchbox review, hindi movies online reviews

Wednesday, 18 September 2013

भारत में हुआ ऑपरेशन के दौरान ‘आई ग्‍लास’ का इस्‍तेमाल

स्‍थानीय लाइफ लाइन अस्‍पताल में गूगल की नई खोज ‘आई ग्‍लास’ का इस्‍तेमाल करते हुए छात्रों को लाइव स्‍ट्रीम के जरिये ऑपरेशन प्रक्रिया से रूबरू करवाया गया। इसके साथ ही भारत में चेन्‍नई ऐसा पहला शहर बन गया, जिसने ‘आई ग्‍लास’ का इस्‍तेमाल मेडिकल क्षेत्र में किया।

जब डॉक्‍टरों की टीम ऑपरेशन थिएटर में एक ऑपरेशन को सफलतापूर्वक संपन्‍न करने की तरफ बढ़ रही थी तो इस अस्‍पताल में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों ने उसको लाइव स्‍ट्रीम के जरिये एक कलास रूम में बैठकर देखा।

हर्नियों की मरम्‍मत की प्रक्रिया हालांकि बहुत सरल थी, लेकिन इस ऑपरेशन को करने वाली टीम एक अलग अनुभव कर रही थी, क्‍यूंकि इस टीम के अगुआ डॉक्‍टर ने गूगल का आई ग्‍लास पहन रखा था, जो मेडिकल छात्रों को ऑपरेशन थिएटर से सीधे जोड़े हुए था। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : गूगल, आई ग्‍लास, लाइव स्‍ट्रीम, ऑपरेशन, Google Glass

शरद यादव का आह्वान, दारू व नोट के लिए न दें गलत व्‍यक्तियों को वोट

जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने बुधवार को कहा कि बेटी से बढ़कर वोट की इज्जत है, बेटी की इज्जत जाती है तो परिवार व मोहल्लें की इज्जत जाती है परंतु वोट की इज्जत जाती है तो देश की इज्जत जाती है। लिहाजा दारू व नोट के लिए गलत व्यक्तियों को वोट नहीं देना चाहिए।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में राजा रघुनाथ व कुंवर शंकर शाह के बलिदान दिवस पर जद(यू) व गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को आयोजित सभा में यादव ने वोट का महत्व बताया।
उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई, तात्या तोपे का शहादत दिवस पूरे देश में मनाया जाता है। भगत सिंह व चंद्रशेखर आजाद भी शहीद हैं, उनके प्रति हमारे दिल में सम्मान है। राजा शंकर शाह व रघुनाथ शाह को अंग्रेजों ने तोप की मुंह में बांधकर उड़ा दिया था आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : शरद यादव, जनता दल, बलिदान दिवस, वोट, Sharad yadav latest news

रेप की रोकथाम के लिए अभिनेत्री ईशा देओल ने दिया अनोखा सुझाव

फिल्म अदाकारा और नृत्यांगना ईशा देओल ने महिलाओं का यौन उत्पीड़ऩ रोकने के लिए बैंकाक की तर्ज पर भारत में भी डांस बार खोले जाने की वकालत की।

यहां प्रसिद्ध चक्रधर समारोह में ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति देने पहुंची ईशा ने संवाददाताओं से कहा कि ऐसे डांस बार खुलने से लोगों की विकृत मानसिकता पर काबू पाया जा सकता है। ईशा ने दिल्ली में दामिनी कांड के चार आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि एक अन्य आरोपी जो नाबालिग है उसे भी फांसी की सजा दी जानी चाहिए।

उन्होंने फिल्मी दुनिया से ‘रिटायरमेंट’ की संभावनाओं से इंकार करते हुए कहा कि वह अपनी मां हेमामालिनी और पिता धर्मेंद्र की तरह राजनीति में नहीं आयेंगी और न ही वह आगामी चुनाव में किसी दल के लिए प्रचार करेंगी। आगे पढ़ें...

Source : janoduniya.tv

Tags : अभिनेत्री ईशा देओल, Delhi gang Rape Case, esha deol on rape news

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र : राष्ट्रपति

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में 25वें ‘भारत को जानो’ कार्यक्रम के प्रवासी युवा प्रतिभागियों से मुलाकात की।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, इसकी सबसे बड़ी विशेषता समय की मांग के हिसाब से खुद को ढालना है। इस समूह में आठ देशों के 27 युवा पुरुष और महिलाएं सम्मिलित हैं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह जानना जरूरी है कि हमारी जड़ें कहां से जुड़ी है और किस स्थान से हमारी उत्पत्ति हुई है। सभी युवा पुरुष और महिलाओं के लिए यह कार्यक्रम समृद्ध अनुभव होगा। आगे पढ़ें...

Source : janoduniya.tv

Tags : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, भारत, लोकतंत्र, India news, President Of India news

आसाराम बापू की जमानत पर सुनवाई टली, 30 तक रहेंगे जेल में

नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न के आरोप में जेल में बंद आध्यात्मिक गुरु आसाराम बापू की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है। राजस्थान हाईकोर्ट में अब यह सुनवाई एक अक्टूबर को होगी। यानी आसाराम बापू को 30 सितंबर तक अब जेल में ही रहना होगा।

गौर हो कि दिल्ली पुलिस में आसाराम के खिलाफ एक 16 साल की नाबालिग लडकी ने शिकायत दर्ज करायी कि जोधपुर आश्रम में हाल ही में आसाराम ने उसका कथित यौन उत्पीडन किया। हालांकि आसाराम इन आरोपों से साफ इंकार कर चुके हैं और उन्होंने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : आसाराम बापू, यौन उत्पीडन, asaram bapu latest news, asaram bapu mms scandal, asaram bapu video controversy

गुजरात दौरे पर राहुल गांधी - अलगे महीने

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के अगले महीने दो दिवसीय यात्रा पर गुजरात आने की संभावना है। नरेंद्र मोदी को भाजपा के प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद राज्य में कांग्रेस नेता की यह पहली यात्रा होगी।

पार्टी सूत्रों ने बुधवार को बताया कि राहुल गांधी तीन और चार अक्टूबर को राज्य के दौरे पर जा सकते हैं। कांग्रेस नेता की संभावित यात्रा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सूत्रों ने बताया कि अपनी यात्रा के पहले दिन वह शहर में रहेंगे, जहां राज्य कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में उनके भाग लेने की संभावना है। आगे पढ़ें...

Source : janoduniya.tv

Tags : राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री, Rahul Gandhi Gujarat Visit, Narendra Modi

Tuesday, 17 September 2013

चीनी घुसपैठ से लेह का पर्यटन उद्योग पड़ा सुस्त

चीनी घुसपैठ ने लेह के पर्यटन और कारोबार को बुरी तरह प्रभावित किया। तुलनात्मक रूप से इस साल होटल, कैफे और ऊनी कपड़ों के बाजार का कारोबार बिल्कुल ठंडा है।

खबरों के अनुसार एक होटल कर्मचारी ने कहा कि 20 साल में सबसे डल सीजन इस बार रहा। कारण पूछने पर उसने कहा कि चीनी घुसपैठ ने पर्यटकों ने कमरों की बुकिंग रद्द करा दी है।

पर्यटक कम आने की वजह से यहां के मार्केट में ऊनी कपड़ों और जैकेट के लिए खरीददारी कम हो रही है। ऊनी कपड़े और टी शर्ट बेचने वाले अमूलेट नेपाल शाप के एक दुकानदार ने कहा कि हमारे लिए जुलाई से लेकर अगस्त-सितंबर तक का माह कारोबार के लिहाज से काफी अच्छा रहता है। क्योंकि इस मौसम में पर्यटकों की संख्या बहुतायत में होती है। लेकिन इस साल कारोबार बिल्कुल ठंडा है। आगे पढ़ें...

Source : janoduniya.tv

tags : top tourist places in india, indian tourism, पर्यटन स्थल

ब्रिटेन का 'स्प्लिट पी सूप'

ब्रिटेन एक ऐसा देश है जिसने विश्व के सारे देशों व द्वीपों पर हुकूमत किया है, अब अपने रेसीपी के जरिए हमारे किचन पर भी हुकूमत करने जा रहा है।एंकर दिव्या ठक्कर के साथ अपने रेसीपी से हमारा परिचय करा रही हैं जानी-मानी शेफ सीमा मेहता। इस एपिसोड में आप सीख सकते हैं ब्रिटेन का ‘ स्प्लिट पी सूप ‘ बनाना। आगे पढ़ें...
Source : Janoduniya.tv
Tags : Indian Food, Indian Recipes, Bhartiya Vyanjan, Cooking Tips Hindi, भारतीय व्यंजन, कुकिंग टिप्स, रेसिपी बुक

स्‍वस्‍थ जीवन के लिए दिमाग का शांत रहना जरूरी

अगर आपको बिना मतलब सोचने की आदत है तो छोड़ दीजिए, क्‍यूंकि यह भी एक तनाव का मुख्‍य कारण है। और एक स्‍वस्‍थ जीवन में तनाव सबसे बड़ी बाधा है। स्‍वस्‍थ जीवन के लिए दिमाग की गतिविधियों को कुछ समय के लिए विराम देना बेहद जरूरी है।

दिमाग को शांत रखने के लिए संगीत, योग और ध्‍यान आदि का सहारा लेना चाहिए। इनके जरिए दिमाग को शांत रखा जा सकता है। अगर दिमाग हमेशा विचार करता रहेगा तो आप शांत नहीं रह पाएंगे। शांत न रहने से तनाव बढ़ेगा और सेहत बिगड़ेगी। एक काम पूरा होने के बाद दूसरे काम पर ध्यान लगाना चाहिए। जब कोई काम कर रहे हों तो दूसरी चीजों के बारे में सोचकर समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। काम पूरा होने के बाद कुछ समय के लिए आंखें बंद करके बैठ जाना चाहिए और रिलैक्स होना चाहिए। आप चाहें तो कुछ देर की झपकी भी ले सकते हैं। इससे काम करने की अतिरिक्त ऊर्जा मिलती है। आगे पढ़ें...

Source : janoduniya.tv

tags : Health Tips in Hindi, Health News in Hindi, हेल्थ टिप्स, स्‍वास्‍थ्‍य समाचार, सेहत समाचार, हेल्थ केयर

पार्क एवेन्‍यु ने उतारा बीयर शैम्‍पू | Park Avenue Beer Shampoo

पार्क एवेन्यू ने बीयर शैम्‍पू को बाजार में उतारा है। भारत में अपनी तरह का यह पहला शैम्‍पू, जो असली बीयर से तैयार किया गया है। कंपनी का दावा है कि बालों के लिए एक शानदार कंडीशनर के रूप में कार्य करता है।

शैम्‍पू की बोतल को बिल्‍कुल बीयर की बोतल का रंग रूप दिया गया है। 200 एमएल की यह शैम्‍पू बोटल आपको 160 रुपये में उपलब्‍ध करवायी जा रही है। कंपनी इस उत्‍पाद को मैन शैम्‍पू के रूप में प्रमोट कर रही है।

इसके अलावा कंपनी की ओर से ऑनलाइन प्रमोशन कैम्‍पेन चलाया जा रहा है आगे पढ़ें...

Source : janoduniya.tv

Tags : पार्क एवेन्यू, बीयर शैम्‍पू, park avenue beer shampoo, park avenue beer shampoo review

मल्‍लिका ने मोदी को दी बधाई, तो आग बबूले हुए नमो समर्थक

गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंलगवार को पीएम पद की दौड़ में शामिल होने के बाद अपना पहला जन्‍मदिवस मनाया। जब नरेंद्र मोदी के समर्थक उनको बधाई देने में लगे हुए थे, तभी एक बॉलीवुड की हसीना ने एक वीडियो के जरिये नरेंद्र मोदी को ‘हैप्‍पी बर्थ डे’ कहा।

यह हसीना कोई और नहीं बल्‍कि कुछ दिन पहले नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे योग्य कुंआरे घोषित करने वाली मल्‍लिका शेरावत हैं। मल्‍लिका शेरावत नरेंद्र मोदी के जन्‍मदिवस पर बधाई देना नहीं भूलीं।
वेकलम की रसीली ने बड़े रसीले अंदाज में नरेंद्र मोदी को बधाई दी। आगे पढ़ें...

Source : janoduniya.tv

Tags : नरेंद्र मोदी, बॉलीवुड, हैप्‍पी बर्थ डे, मल्‍लिका शेरावत, narendra modi mallika sehrawat

आज का राशिफल (एस्ट्रोलॉजी हॉरोस्कोप)

मेष (March 21 – April 19) :
बिगड़े कार्य बनने के आसार, मनचाहे कार्य में सफलता मिलेगी, आपसी लोगों से विवाद होने की आशंका, यात्रा का योग बन रहा है, संतान संबंधी चिंता सताएगी, ॐ विष्णवैय नम: मंत्र का जाप करें, गणेश मंदिर में मोदक का भोग धरें, शुभ रंग – गुलाबी, शुभ अंक – ९

वृषभ (April 20 – May 20)
फंसे हुए पैसे मिलने के संकेत, कामकाज में सफलता मिलेगी, व्यापारी वर्ग के लिये दिन अच्छा रहेगा, नौकरी वाले सावधान रहें, क्रोध पर काबू रखें, स्वास्थ्य संबंधी चिंता बढ़ सकती है, ॐ विष्णवैय नम: मंत्र का जाप करें, गणेश मंदिर में दुर्वा अर्पण करें, शुभ रंग – सफेद, शुभ अंक – ६

मिथुन (May 21 – June 20)
दोस्तों से मदद मिलेगी, पति-पत्नि के बीच तनाव कम होगा, साझेदार के साथ मतभेद खत्म होगा, संतान संबंधी चिंता दूर होगी, विद्यार्थी वर्ग के लिये दिन अच्छा रहेगा, भाग्य उत्तम रहेगा, नौकरी में ट्रान्सफर हो सकता है, ॐ नमो नारायणाय मंत्र का जाप करें, १४ गांठ वाला रेशम का धागा विष्णु मंदिर में अर्पण करें, गणेश मंदिर में दूध का दान करें, शुभ रंग – हरा, शुभ अंक – ५ Read more...

Source : janoduniya.tv

Tags : Daily Hindi Horoscope, Daily Astrology in Hindi, Hindi Rashifal, Bhavishyafal Hindi, Free Daily Predictions, दैनिक राशिफल, ज्योतिष समाचार, एस्ट्रोलॉजी हॉरोस्कोप

टोयोटा ने लिवा, इटियास का सीमित संस्करण पेश किया

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने सोमवार को अपनी काम्पैक्ट कार इटियास लिवा तथा प्रवेश स्तर की सेडान इटियास का सीमित संस्करण पेश किया है। इन वाहनों की कीमत दिल्ली में (एक्स शोरूम) 4.95 से 7.13 लाख रुपये है।

टीकेएम ने बयान में कहा कि यह सीमित संस्करण इटियास की एक लाख इकाइयों की बिक्री तथा इटियास लिवा की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर उतारा गया है। कंपनी ने कहा है कि इस सीमित संस्करण के वाहनों की 2,000 इकाइयों की बिक्री नवंबर तक की जाएगी। आगे पढ़ें...

Source : janoduniya.tv

Tags : टोयोटा, इटियास, toyota etios liva limited edition, toyota etios liva news hindi

Monday, 16 September 2013

नरेन्द्र मोदी का आज जन्मदिन

गुजरात के मुख्यमंत्री और बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी का आज जन्मदिन है। मोदी आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं हालांकि मोदी खुद इसे सादगी से मनाते हैं लेकिन आज के दिन गुजरात भाजपा इसे बड़े आयोजन के तौर पर पेश करने जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर आज भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह दिल्ली विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। भाजपा नेताओं ने बताया कि मंगलवार को तालकटोरा स्टेडियम में कार्यकर्ताओं की एक बड़ी रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसको राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा पार्टी के दिल्ली मामलों के प्रभारी नितिन गडकरी, प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल, विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा सहित अन्य नेता संबोधित करेंगे। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : Narendra Modi Happy Birthday, Narendra Modi Birthday news Hindi, नरेन्द्र मोदी, गुजरात के मुख्यमंत्री

क्या मोदी बन पाएंगे अगले वाजपेयी?

मई 2002 में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ।
राजनीति में अटल बिहारी वाजपेयी की स्थिति हासिल करना आज के किसी भी नेता के लिए चुनौती हो सकती है। पूर्व प्रधानमंत्री को अजातशत्रु कहा जाता है। राजनीतिक विरोधी भी उनके कायल रहे हैं। बात को तर्कसंगत तरीके से तो वो रखते ही रहे हैं पर साथ ही साथ जनता से जोड़कर मुद्दे को लोकसंगत भी बना देते हैं वाजपेयी जी। अटल जी के राजनीतिक परिद्श्य से जाने के बाद से बीजेपी सत्ता में नहीं आ पाई है। हाल ही में पार्टी ने गुजरात के मुख्यमंत्री और पार्टी के लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार नामित किया है। तमाम जनमत सर्वेक्षण इस बात की तस्दीक कर रहे हैं कि भगवा पार्टी को सत्ता मिल सकती है। इसके पीछे मोदी की लोकप्रियता की ही दुहाई दी जा रही है।

पर्दे के पीछे से बीजेपी के नेता बारंबार दुहाई दे रहे हैं कि मोदी में भी वाजपेयी के गुण हैं। मोदी के धुर विरोधी इस बात से राय नहीं रखते। उनका मानना है कि मोदी पर दंगों का दाग है और वो सांप्रदायिक हैं। बीजेपी इस बात का जवाब ऐसे देती है कि 2002 के बाद से देश में कई दंगे हुए हैं और सियासी दलों ने उसका लाभ लेने की कोशिश की है। मोदी तो सुप्रीम कोर्ट तक से पाक साफ निकलकर आए हैं। बीजेपी का कहना है कि हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में घटी सांप्रदायिक घटना को सत्ता पर आसीन पार्टी यानी सपा ने ही भड़कने का मौका दिया और एक संप्रदाय के पक्ष में काम किया। सियासी दलों में तमाम प्रहारों के बीच भी व्यक्ति आधारित सोच को देश में मौका मिला है। ऐसे ही दौर में बीजेपी भी आगे रखना चाहती है और मोदी को वाजपेयी सरीखा बताकर चुनाव जीतने को आमादा दिख रही है। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री, अटल बिहारी वाजपेयी, गुजरात के मुख्यमंत्री, Narendra Modi, Atal Bihari Vajpayee

आशिकी 2 फिल्म के गाने भोजपुरी में

निर्देशक मोहित सूरी की म्‍यूजिकल फिल्‍म ‘आशिकी 2′ ने लोगों को दीवाना कर दिया था। अब इसी फिल्म के गानों को भोजपुरी भाषा में भी गाया है। यू ट्यूब पर ‘सुन रहा है’ और ‘तुम ही हो’ को ढेर सारे लोग देख रहे हैं।

सिर्फ 9 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुई फिल्म आशिकी 2 ने तुरंत ही बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का कारोबार कर लिया था। 26 अप्रैल को रिलीज हुई इस म्‍यूजिकल प्रेम कहानी में आदित्‍य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने अभिनय किया था। यह दोनों कलाकारों की पहली फिल्‍म थी। आगे पढ़ें...

Source : janoduniya.tv

Tags : आशिकी 2, आशिकी 2 का गाना, आदित्‍य रॉय, श्रद्धा कपूर, भोजपुरी आशिकी 2, aashiqui 2 songs bhojpuri

नीना दावुलुरी बनी नई मिस अमेरिका

अमेरिका के ह्यूसटन में 24 वर्षीय नीना दावुलुरी सोमवार को मिस अमेरिका सौंदर्य स्पर्धा जीतने वाली भारतीय मूल की पहली प्रतियोगी बन गई है। अपने पिता की तरह एक चिकित्सक बनने की इच्छा रखने वाली नीना को यह प्रतियोगिता जीतने पर कम से कम 50,000 अमेरिकी डॉलर की छात्रवृत्ति मिलेगी।

पीले रंग के एक बेहद मनमोहक लिबास में लिपटी यह सुंदर बाला मिस अमेरिका घोषित किए जाने पर अपनी आंखों से छलकते खुशी के आंसुओं को पोछती हुई और लोगों का अभिवादन करते हुए रैंप पर आई। इस सौंदर्य स्पर्धा के प्रतियोगियों को उनके ईवनिंग गाउन, जीवनशैली-स्वास्थ्य, प्रतिभा, निजी साक्षात्कार और मंच पर पूछे गए सवालों के जवाबों के आधार पर चुना गया। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : मिस अमेरिका, नीना दावुलुरी, मिस अमेरिका सौंदर्य स्पर्धा, Miss America Nina Davulari

‘फटा पोस्‍टर निकला हीरो’ के सेट पर बॉलीवुड का मेला

बॉलीवुड में ज्‍यादातर निर्माता निर्देशक नहीं चाहते कि फिल्‍म यूनिट से जुड़े लोगों के अलावा सेट पर कोई अन्‍य व्‍यक्‍ति दस्‍तक दे, लेकिन फटा पोस्‍टर निकला हीरो के सेट पर ऐसा माहौल देखने को नहीं मिला, बल्‍कि वहां तो सितारों की भीड़ देखने को मिली।

जी हां, रमेश तौरानी की शाहिद कपूर और इलियाना डिक्रूज स्टारर ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ की शूटिंग के दौरान न केवल शाहरुख खान, बल्कि रणबीर कपूर, अर्जुन कपूर, प्रभुदेवा तक वहां पहुंचे। इसके अलावा मोहित सूरी और अब्बास-मस्तान जैसे निर्देशकों ने भी फिल्‍म शूटिंग का पूरा लुत्‍फ उठाया।

दरअसल, महबूब स्‍टूडियो में ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ की शूटिंग चल रही थी आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : फटा पोस्‍टर निकला हीरो, इलियाना डिक्रूज, रणबीर कपूर, शाहिद कपूर

सैमसंग का नया स्‍मार्टफोन केवल पांच हजार में

सैमसंग इस महीने भारत में 15,000 रुपये से कम के दो स्मार्टफोन पेश करेगी, जिससे मध्यम-खंड के मोबाइल बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। कोरियाई मोबाइल फोन विनिर्माता की भारतीय बाजार में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है और वह गैर अंग्रेजी भाषी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ग्राहकों को स्थानीय भाषाओं में विकल्प उपलब्ध कराएगी।

सैमसंग के कंट्री प्रमुख (मोबाइल कारोबार) विनीत तनेजा ने कहा, हम मध्यम मूल्य वाले दो नए स्मार्टफोन पेश करेंगे। सैमसंग के हर मोबाइल फोन में नौ भारतीय भाषाओं का विकल्प होगा। कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि इन हैंडसेटों की कीमत 5,000-15,000 रुपये के बीच होगी। भारत में बिकने वाले ज्यादातर मोबाइल फोन इसी दायरे में आते हैं आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : सैमसंग, स्मार्टफोन, मोबाइल, Samsung mobile price in india

अहमदाबाद ‘ट्रैफिक समस्‍या और समाधान’ पर विशेष चर्चा

‘जानो दुनिया’ की ओर से शहर की ट्रैफिक समस्‍या को लेकर एक अभियान चलाया गया था। इस अभियान के तहत जानने की कोशिश की गई थी कि यातायात कैसे समस्‍या बन जाता है, और यातायात को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए कौन कौन सी पहल करनी होगी ? और किसको करनी होगी ? इस बात को ध्‍यान में रखते हुए जानो दुनिया की विशेष पेशकश ‘फ्रंट पेज’ ट्रैफिक समस्‍या और समाधान पर आधारित रखा गया, देखिये और जानिये कैसे हल होगी ट्रैफिक समस्‍या ? आगे पढ़ें...
Source : janoduniya.tv
Tags : ट्रैफिक समस्‍या, ट्रैफिक जाम, ट्रैफिक नियम, ट्रैफिक व्यवस्था

Sunday, 15 September 2013

अब युवाओं का आकर्षण ई-सिगरेट

परंपरागत सिगरेट के बजाय अब युवाओं का आकर्षण ई-सिगरेट की तरफ हो रहा है। विश्व में युवाओं के बीच ई-सिगरेट का प्रचलन पिछले कुछ वर्षों में काफी तेजी से बढ़ा है। इसे देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने गुरुवार को दुनिया के तमाम देशों से ई-सिगरेट के उपयोग पर नजर रखने के लिए तथा इसके इस्तेमाल के लिए दिशा-निर्देश का निर्माण करने की मांग की।

पट्ट 21 शताब्दी में सार्वजनिक स्वास्थ्य की प्राथमिकताएं विषय पर आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं।

खबरों के अनुसार डब्ल्यूएचओ की प्रतिनिधि एंजेला पट्ट ने कहा कि हाल के वर्षों में ई-सिगरेट की बिक्री में तेजी से इजाफा हुआ है आगे पढ़ें...

Source : janoduniya.tv

Tags : ई सिगरेट, इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट, ई सिगरेट News, ई सिगरेट स्‍मोकिंग, e cigarette, e cigarette news hindi

दिलीप कुमार को अस्पताल में कराया गया भर्ती, हालत स्थिर

मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार को सीने में परेशानी की शिकायत के बाद उपनगरीय क्षेत्र के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लीलावती अस्पताल के प्रवक्ता नरेश त्रिवेदी ने कहा, ‘‘ दिलीप कुमार को हमारे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में है और उनकी हालत स्थिर है।’‘

मुगले आजम, मधुमती, देवदास और गंगा जमुना जैसी बेहतरीन फिल्मों में अपने यादगार अभिनय के लिए याद किये जाने वाले दिलीप कुमार गत दिसंबर को 90 वर्ष के हुए थे।

दिलीप कुमार का मूल नाम मुहम्मद युसूफ खान है और उनका जन्म पेशावर में 11 दिसंबर 1922 को हुआ था। उन्होंने छह दशक में 60 से उपर फिल्मों में काम किया। उन्हें सर्वोत्तम अभिनेता का पहला फिल्मफेयर पुरस्कार 1954 में मिला। वह इस श्रेणी में कुल आठ बार यह पुरस्कार हासिल कर चुके हैं। यही रिकार्ड शाहरुख खान के नाम भी है। आगे पढ़ें...

Source : janoduniya.tv

tags : दिलीप कुमार, दिलीप कुमार अभिनेता, दिलीप कुमार साहब, dilip kumar heath news hindi

आसाराम यौन उत्पीड़न मामला : की जमानत याचिका पर सुनवाई आज

राजस्थान हाई कोर्ट में आज नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण के आरोपों में फंसे आसाराम की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। वहीं, आसाराम के एक कथित समर्थक द्वारा पीड़ित लड़की के पिता को बयान बदलवाने के लिए कथित रूप से धमकाने का टेप भी सामने आया है।

इससे पहले जोधपुर की निचली अदालत आसाराम को जमानत देने से इनकार कर चुकी है। खास बात यह है कि आज की सुनवाई में आसाराम की पैरवी मशहूर वकील राम जेठमलानी करेंगे।
पीड़ित पक्ष के वकील मनीष व्यास ने कल एक ऑडियो टेप मीडिया में जारी किया था। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

tags : आसाराम बापू, यौन उत्पीड़न मामला, Asaram Bapu Latest News in Hindi

Saturday, 14 September 2013

सनी लियोन की ‘रागिनी एमएमएस 2′

एकता कपूर की फिल्म रागिनी एमएमएस 2 का टीजर सामने आ गया है। अमेरिकी पॉर्न फिल्मों में काम कर चुकी भारतीय मूल की कनाडाई पॉर्न अभिनेत्री सनी लियोन इस फिल्म में मुख्य किरदार निभा रही हैं। फिल्म के टीजर से पता चलता है कि डरावने दृश्यों और सनी के अंग प्रदर्शन से दर्शकों को बांधे रखने की कोशिश की गई है।

2011 में आई रागिनी एमएमएस के दुसरे संस्करण का निर्देशन भूषण पटेल ने किया है जो 17 जनवरी 2014 को रिलीज होने की उम्मीद है। इस फिल्म में अब और ज्यादा रोमांस नजर आएगा। इस फिल्म में सनी हसीन अदाओं का जलवा बिखेरने को तैयार हैं। आगे पढ़ें...

Source : janoduniya.tv

tags : रागिनी एमएमएस 2, पॉर्न अभिनेत्री, सनी लियोन

इंफाल में दो बम धमाके, 8 की मौत और 18 घायल

मणिपुर की राजधानी इम्फाल मे शुक्रवार शाम हुए दो अलग अलग विस्फोटो मे आठ लोगो की मौत हो गई और 18 घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि पहला विस्फोट खुयातोंग मे हुआ जिसके बाद पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर ली गयी है और मामले की जांच शुरु कर दी गई है।

घायलो को यहां रीजिनल इंस्टीटयूट आफ मेडिकल सांइस मे भर्ती कराया गया है। विस्फोट के समय कुछ अंधेरा हो गया था इसलिए पुलिस की जाचं मे तत्काल विस्तृत विवरण नहीं मिल सका है।

दूसरा विस्फोट पूर्वी इम्फाल के खुरई मे हुआ जिसमे असम राइफल्स का एक जवान तथा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। इस घटना मे एक टैम्पू चालक भी घायल हुआ है। आगे पढ़ें...

Source : janoduniya.tv

Tags : इंफाल, Hindi News, Latest hindi news online, Current news india.

Friday, 13 September 2013

यौन उत्पीड़न के आरोपी आसाराम हाई कोर्ट की शरण में पहुंचे

एक किशोरी के कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे आसाराम बापू मामले में जमानत के लिए शुक्रवार को राजस्थान उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। यह जानकारी एक वकील ने दी।

आसाराम (72) अभी जोधपुर केंद्रीय कारा में न्यायिक हिरासत में कैद हैं। जिला एवं सत्र न्यायाधीश जोधपुर (ग्रामीण) ने उन्हें 14 दिनों तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया था। उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि 16 सितंबर को पूरी हो रही है। निचली अदालत ने 4 सितंबर को उनकी जमानत की अर्जी खारिज कर दी थी।

आसाराम के वकीलों में से एक प्रदीप चौधरी ने बताया, “उनकी जमानत के लिए हमने राजस्थान उच्च न्यायालय में आज जमानत याचिका दायर की है।” आगे पढ़ें...

Source : janoduniya.tv

Tags : आसाराम, आसाराम बापू, यौन उत्पीड़न, उच्च न्यायालय

पेट्रोल 1.63 रुपए हुआ महंगा

पेट्रोल शुक्रवार आधी रात से 1.63 रुपये प्रति लिटर महंगा हो गया। इसमें राज्यों द्वारा लगाया जाने वाला कर शामिल नहीं है। यह घोषणा सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने की है।

कंपनी ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में अंतरराष्ट्रीय मोटर स्पिरिट (एमएस) की कीमत बढ़ने और रुपये की कीमत में अस्थिरता के कारण कीमत बढ़ानी पड़ी है।कंपनी ने कहा कि रुपये और डॉलर की विनिमय दर तथा मोटर स्पिरिट के मूल्य में स्थिरता आने के बाद कीमत वापस घटा दी जाएगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा, “अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत और रुपया-डॉलर विनिमय दर पर लगातार नजर रखी जा रही है और जो भी घटनाक्रम हो रहा है, उसका असर आगे की कीमत में शामिल कर लिया जाता है।” आगे पढ़ें...

Source : janoduniya.tv

Tags : पेट्रोल महंगा, Petrol Price Hike, Petrol price News hindi latest

दिल्ली से लौटने पर मोदी का जोरदार स्वागत, वाजपेयी दौर को किया याद

बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल्ली से लौटने पर अहमदाबाद में शानदार स्वागत किया गया। उन्होंने इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दौर को याद करते हुए कहा कि अभी की खस्ताहाल स्थिति से केवल बीजेपी ही देश को बचा सकती है।

दिल्ली से लौटने पर सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मोदी का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने ‘देखो-देखो कौन आया, गुजरात का शेर आया’ के नारे लगाकर मोदी का स्वागत किया।

बीजेपी की तरफ से प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बनने के बाद पहली बार सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस देश के लोगों को भरोसा है कि बीजेपी समस्याओं से निजात दिला सकती है और देश को विकास के रास्ते पर ला सकती है। उन्होंने अंधकार में बीजेपी को आशा की किरण बताया। आगे पढ़ें...

Source : janoduniya.tv

Tags : नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री, गुजरात का शेर

बिग बॉस लॉन्‍चिंग समारोह में सलमान खान का जलवा

बॉक्‍स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ने वाले अभिनेता सलमान खान अब छोटे परदे पर टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अपने टेलीविजन शो बिग बॉस के 7वें संस्‍करण के साथ तैयार हैं।

सलमान खान इस शो को चौथी बार होस्‍ट करने जा रहे हैं, वहीं इस सीजन में 14 प्रतिभागी होंगे। कलर्स के सीईओ राज नायक का मानना है कि सलमान खान की उपस्‍थिति से इस शो की लोकप्रियता बढ़ती है। Read More...

Source : Janoduniya.tv

Tags : बिग बॉस, सलमान खान, बॉक्‍स ऑफिस

बीजेपी कर सकती है ऐलान, मोदी ही होंगे पीएम पद के उम्मीदवार

पूर्व उप-प्रधानमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तमाम आपत्तियों के बावजूद पार्टी ने आज पीएम पद के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के ऐलान की तैयारी कर ली है।
पार्टी के संसदीय बोर्ड की आज शाम 5 बजे मीटिंग बुलाई गई है, जिसके बाद नरेंद्र मोदी को बीजेपी की तरफ से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है। पिछले हफ्ते आरएसएस की हरी झंडी मिलने के बाद बीजेपी ने तय कर लिया है कि वह इस मुद्दे पर न पीछे हटेगी और न ही देर करेगी।

हालांकि बीजेपी के सीनियर नेता लाल कृष्ण आडवाणी और सुषमा स्वराज अभी भी मोदी के नाम पर सहमत नहीं हैं। गुरुवार को पार्टी के नेता अनंत कुमार ने सुषमा स्वराज से मुलाकात की, मगर वह विरोध पर अड़ी रहीं। बाद में पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने भी सुषमा से बात की, पर इसका भी कोई नतीजा नहीं निकला। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, लाल कृष्ण आडवाणी

जनलोकपाल के लिए अन्ना फिर बैठेंगे रामलीला मैदान में अनशन पर

प्रसिद्ध समाजसेवी अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर कहा है कि वे संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन से जनलोकपाल विधेयक की मांग को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में अनशन पर बैठेंगे। अन्ना हजारे ने पूर्व में प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर चेतावनी दी थी कि यदि उनकी सरकार संसद के मानसून सत्र में लोकपाल विधेयक को पारित नहीं करती है तो वह एक बार फिर से जनलोकपाल विधेयक को पास करने की मांग लेकर अनशन पर बैठ जाएंगे।

सरकार ने इस सत्र में भूमि अधिग्रहण विधेयक, खाद्य सुरक्षा विधेयक, जेल में बंद होते हुए भी चुनाव लड़ने की अनुमति देने वाले विधेयक सहित कई विधेयक पारित करवा लिए हैं, लेकिन जनलोकपाल विधेयक नहीं लाया गया। जाहिर है कि जनलोकपाल विधेयक लाने की सरकार की मंशा नहीं है। आगे पढ़ें.....

Source : Janoduniya.tv

Tags : जनलोकपाल, जनलोकपाल बिल, जनलोकपाल विधेयक kya hai

Thursday, 12 September 2013

दिल्ली गैंगरेप : फांसी या उम्रकैद, फैसला आज

पूरे देश को झकझोर कर रख देने वाले 16 दिसंबर गैंगरेप के मामले में चारों दरिंदों की सजा पर आज 2.30 बजे फैसला सुनाया जाएगा। इन सभी मुजरिमों को जिन धाराओं के तहत दोषी ठहराया गया है, उनमें न्यूनतम उम्रकैद और अधिकतम फांसी की सजा का प्रावधान है। सबकी नजरें दिल्ली के साकेत कोर्ट पर टिकी हैं।
इस मामले में अदालत ने गुरुवार को चारों अभियुक्तों (मुकेश, विनय, पवन और अक्षय) की सजा पर जिरह सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।

साकेत स्थित एडिशनल सेशन जज योगेश खन्ना की अदालत में सजा पर तीन घंटे लंबी बहस के दौरान दिल्ली पुलिस ने सभी दोषियों को मृत्युदंड देने की मांग की। वहीं बचाव पक्ष ने सुधार का एक मौका देने की अपील की है। आगे पढ़ें...

Source : janoduniya.tv

Tags : दिल्ली गैंगरेप, दिल्ली गैंगरेप फैसला, Delhi Gangrape Case 2012

‘क्रिश 3′ का पार्टी सॉन्‍ग ‘रघुपति राघव’ रिलीज

ऋतिक रोशन अभिनीत फिल्‍म ‘क्रिश 3′ के नये गीत ‘रघुपति राघव’ को यूट्यूब पर आधिकारिक रूप से रिलीज कर दिया गया है, हालांकि इससे पहले इस गीत का टीजर जारी किया गया था।

इस टीजर को मिले जबरदस्‍त रिस्‍पॉन्‍स के बाद ‘रघुपति राघव’ पूरा गीत रिलीज किया गया। 9 सितंबर को रिलीज हुए टीजर को अभी तक 11 लाख के करीब लोगों ने देखा, वहीं 11 सितंबर को रिलीज हुए गीत को अब तक एक लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : क्रिश 3, रघुपति राघव, ऋतिक रोशन, krrish 3 previews hindi

विंडोज 8 के लिए IRCTC एप लॉन्‍च

ट्रेन टिकट के लिए और अधिक विकल्प प्रदान करने के उद्देश्‍य से आईआरसीटीसी ने माइक्रासॉफ्ट के साथ मिलकर ‘आईआरसीटीसी एप्लीकेशन फॉर विंडोज-8’ का विकास किया है, जिससे लोगों को मौजूदा पोर्टल के अलावा टिकट बुक कराने का एक और माध्यम मिल सकेगा।

आईआरसीटीसी अधिकारी ने बताया कि आईआरसीटीसी एप्‍स 12 सितंबर 2013 से विंडोज 8 पर संचालित हो जाएगी। इस एप्लीकेशन के शुरू होने से रेल यात्रा करने वालों के लिए टिकट आरक्षण करवाना और भी आसान हो जाएगा।

मौजूदा समय में आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए प्रतिदिन औसतन चार लाख से अधिक टिकटों की बुकिंग होती है। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : IRCTC, आईआरसीटीसी, माइक्रासॉफ्ट, टिकट बुक

हिन्दुस्तान एक गुलदस्ता : राहुल गांधी

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वो अपने सपने को बदलना चाहते है। वे गरीब, आदिवासियों के सपनों को अपनाना चाहते है। राहुल गांधी सलूम्बर में आयोजित आदिवासी किसान सम्मेलन में बोल रहे थे। राहुल गांधी ने अपने सम्बोधन के दौरान विपक्ष पर ही निशाना नहीं साधा बल्कि कांग्रेस की ओर से आम आदमी और देश के विकास के लिए जो भी प्रयास किए है, उन्हें भी बताया।

राहुल ने कहा कि उनके सपने आम आदमी के सपने है, सभा में आई महिलाओं के सपने है और वे इन सपनों को अपनाना चाहते है। कांग्रेस उपाध्यक्ष गांधी ने कहा कि कांग्रेस हिन्दुस्तान को एक गुलदस्ते के रूप में देखती है, जिसका हर एक फूल चमकता हुआ देखना चाहती है। चाहे वह फूल आदिवासी, हिन्दू, मुसलमान, सिक्ख, किसी भी वर्ग के रूप में हो। गांधी ने कहा कि पार्टी ने यह पूर्व में ही कह दिया था यदि सरकार आएगी तो गरीबों की आएगी, आदिवासियों की आएगी, आम आदमी की आएगी। आगे पढ़ें....

Source : Janoduniya.tv

Tags : राहुल गांधी, राहुल गांधी का अमेठी दौरा, राहुल गांधी का अमेठी दौरा, राहुल गांधी की नई टीम, राहुल गांधी प्रधानमंत्री

योग से करें मोटापे को नियंत्रित

इस आसन में शरीर का आकार हल जैसा बनता है इसलिए इसको हलासन कहा जाता है। प्रतिदिन 1 से 3 मिनट हलासन के अभ्यास से हम मोटापा और बवासीर को नियंत्रण में रख सकते हैं।

हलासन से हम मेरूदंड (spine) को फ्लेक्सिबल बनाने के साथ-साथ बवासीर तथा मोटापे की बीमारी पर भी नियंत्रण रख सकते हैं। मेरूदंड फ्लेक्सिबल होने से हम दिन भर स्फूर्तिवान बने रहते हैं।

कैसे करें हलासन : भूमि पर बिछे हुए आसन पर चित्त होकर लेट जाएँ। दोनों हाथ शरीर को लगे रहें। अब सांस लेते हुए दोनों पैरों को एक साथ धीरे-धीरे ऊँचे करते जायें। नब्बे डिग्री पर जब दोनों पांव आ जाए तो सांस छोड़ते हुए अपनी कमर उठाएं। फिर पीछे सिर के तरफ झुकायें। पैर बिल्कुल तने हुए रखकर पंजे ज़मीन पर लगायें। ठोड़ी छाती से लगी रहे। शुरू-शुरू में दो-तीन मिनट से लेकर 10-15 मिनट तक समय की अवधि बढ़ा सकते हैं। आगे पढ़ें...

Source : janoduniya.tv

Tags : हलासन, योग, आसन, Yoga

मुजफ्फरनगर दंगा : अखिलेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग

अल्पसंख्यकों का हमदर्द होने का दावा करने वाली समाजवादी पार्टी मुश्किलों में दिख रही है। बेशक मुलायम मुजंफ्फरनगर व आसपास के सांप्रदायिक दंगे को जातीय संघर्ष बताकर तवज्जो नहीं देने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन कई मुस्लिम संगठन अखिलेश सरकार की बर्खास्तगी पर अड़ गए हैं।

इस मामले में अखिलेश सरकार की नाकामी मुस्लिम संगठनों को बहुत नागवार गुजरी है। उनमें गुस्सा है और अब सरकार से उनका भरोसा भी उठ गया है। मुस्लिम नेताओं का कहना है, ‘साफ हो गया कि उत्तार प्रदेश की सपा सरकार में मुस्लिम समुदाय महफूज नहीं रह सकता’।

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना महमूद मदनी ने बुधवार को मुजफ्फरनगर का दौरा करके सांप्रदायिक हिंसा से हुई तबाही का जायजा लिया। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : मुजफ्फरनगर दंगा, अखिलेश सरकार, मुस्लिम संगठन

Wednesday, 11 September 2013

किल द रेपिस्‍ट का फर्स्‍ट लुक

दिल्‍ली गैंग रेप को ध्‍यान में रखकर बनाई गई फिल्‍म ‘किल द रेपिस्‍ट’ का पोस्‍टर जारी हो चुका है, और यह फिल्‍म 13 दिसंबर 2013 को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्‍म का निर्देशन संजय छैल ने किया है। इस फिल्‍म की टैग लाइन ‘अब, हर लड़की निर्भया’ है। फिल्‍म का निर्माण आईरॉक कंपनी सिद्धार्थ एम जैन द्वारा किया गया है।

पहले इस फिल्‍म को अगस्‍त में रिलीज करने की तैयारी थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अब इस को दिसंबर में रिलीज किया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर के महीने में ही चलती बस में एक युवती के साथ गैंग रेप हुआ था, जिस लड़की ने अस्‍पताल इलाज दौरान मृत्‍यु हो गई थी। आगे पढ़े...

Source : Janoduniya.tv

Tags : किल द रेपिस्‍ट, फिल्‍म, संजय छैल

दिग्विजय सिंह ने आसाराम को करोड़ों की जमीन

मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा स्वयंभू संत आसाराम के ट्रस्ट को साल 1998 में करीब सात हेक्टेयर सरकारी जमीन महज एक रुपए के सालाना लीज रेंट पर आवंटित करने की कथित गड़बड़ियों को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाया गया।

स्थानीय कारोबारी दिग्विजय सिंह भंडारी (34) ने इस आवंटन को कटघरे में खड़ा करते हुए विशेष न्यायाधीश डीएन मिश्र के सामने दिग्विजय, आसाराम, विवादास्पद प्रवचनकर्ता के बेटे नारायण साई, प्रदेश सरकार के राजस्व विभाग के मौजूदा प्रमुख सचिव और इंदौर के तत्कालीन जिलाधिकारी समेत सात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : दिग्विजय सिंह, आसाराम, इंदौर

एप्‍पल ने लॉन्‍च किए सस्‍ते आईफोन

एप्‍पल ने आम आदमी तक पहुंचने की कोशिश में बढ़ाने अपने कदमों के तहत अब तक का अपना सबसे सस्ता आईफोन लॉन्च कर दिया है। एप्पल के कैलिफोर्निया स्थित मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक ने आईफोन 5सी और आईफोन 5एस को जारी किया।
एप्‍पल की ओर से दिसंबर 2013 तक इन फोनों को 100 से अधिक देशों में उपलब्ध करवाया जाएगा, हालांकि 13 सितंबर से ग्राहक दोनों हैंडसेट्स की प्री-बुकिंग करा सकते हैं, जबकि 20 सितंबर से यह अमेरिकी बाजार और स्टोर में बिकना शुरू हो जाएगा।

एप्पल यह स्मार्टफोन आईफोन 5 की जगह लेगा जो पिछले साल लॉन्च किया गया था। नया आईफोन पिछले साल लॉन्च स्मार्टफोंस से भी ज्यादा सस्ता भी है। कहा जा रहा है कि नए फोन की कीमत भारत और चीन के बाजारों को देखकर कम रखी गई है। ऐसा पहली बार दुनिया में हो रहा है जब आईफोन की कीमत बाजर में 10 हजार रुपये से नीचे यानी लगभग 7 हजार में उपलब्ध होगी। जानकारी के मुताबिक एप्‍पल का 16जीबी के फोन की कीमत 99 अमरीकी डॉलर रखी गई है। जबकि 32 जीबी फोन की कीमत 199 अमरीकी डॉलर रखी गई है। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

tags : आईफोन, एप्‍पल, apple iphone 5s, apple iphone 5c

भैयाजी सुपरहिट फिल्म में प्रीटी जिंटा के साथ सनी देओल

बॉलीवुड की डिम्‍पल गर्ल प्रीति जिंटा का करियर एक बार फिर से पटड़ी पर चढ़ता नजर आ रहा है, क्‍यूंकि एक तरफ वे सैफ अली खान के साथ हैप्‍पी एंडिंग की शूटिंग कर रही हैं, वहीं उनको दूसरी फिल्‍म ‘भैयाजी सुपरहिट’ मिल गई, जो सनी दिओल के साथ है।

बॉबी दिओल के साथ सोल्‍जर से रुपहले पर्दे पर तहलका मचा देने वाली प्रीति जिंटा लम्‍बे समय बाद इश्‍क इन पेरिस से बड़े पर्दे पर लौटीं थी, लेकिन बड़ा सितारा न होने के कारण उनकी फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर पानी तक नहीं मांगा। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : प्रीति जिंटा, बॉलीवुड, भैयाजी सुपरहिट, सनी दिओल

मुजफ्फनगर दंगा : लाईव कवरेज

मुजफ्फरनगर में बुधवार को पांचवें दिन भी कर्फ्यू जारी है। मुजफ्फरनगर में हुई हिंसा में अब तक 42 लोग मारे जा चुके हैं जबकि बागपत में 4, शामली-सहारनपुर में एक-एक की मौत हुई है। मंगलवार को मुजफ्फरनगर और आसपास हालात बेहतर रहे। मंगलवार यहां कर्फ्यू में 2 घंटे की ढील भी दी गई थी।

आज कर्फ्यू में चार घंटों की ढील दी गई है। सेना और सुरक्षा बलों की मौजूदगी के बाद भी मुजफ्फरनगर में खासा तनाव दिखाई दे रहा है। अब तक डेढ़ हजार से भी ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सेना लगातार हिंसा ग्रस्त इलाकों में गश्त कर रही है। मुजफ्फरनगर के बाद शामली इलाके में तनाव लगातार बढ़ने की खबरें आ रही हैं। इसिलिए प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए शामली में 9 कंपनियां, बागपत में 5, और मेरठ में सुरक्षा बलों की 2 कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा कई और इलाकों में भी गश्त बढ़ाई गई है। Read More...

Source : Janoduniya.tv  

Tags ; मुजफ्फनगर दंगा, कर्फ्यू, muzaffarnagar riots

Salman Khan celebrates Ganesh Chaturthi Video

सुपरस्टार सलमान खान के घर इन दिनो गणेशोत्सव की धूम रही। सलमान के घर पर जोर-शोर से गणेश चतुर्थी मनी। गणेश पूजा में सलमान सहित पूरा खान परिवार मौजूद रहा। वीडियो में देखें किस ख़ास अंदाज़ में मनाई जाती है बॉलीवुड सितारों के घर पर गणेश चतुर्थी। आगे पढ़ें...

Source : janoduniya.tv  

Tags : सलमान खान, गणेशोत्सव, गणेश चतुर्थी, बॉलीवुड

Tuesday, 10 September 2013

86 दिन बाद खुले केदारनाथ के द्वार

उत्तराखंड में जून में भीषण प्राकृतिक आपदा की वजह से मची तबाही के बाद केदारनाथ मंदिर में पसरा सन्नाटा बुधवार सुबह मंत्रोच्चार के साथ ही खत्म हो गया जब केदार घाटी में 400 से अधिक लोगों को मौत की नींद सुलाने वाली बाढ़ की विभीषिका के 86 दिन बाद इस हिमालयी तीर्थ में प्रार्थना और पूजा हुई।

पौ फटने के कुछ देर बाद घड़ी की सुइयों ने जैसे ही सात बजने का संकेत दिया, छठीं सदी के इस मंदिर के प्रधान पुजारी रावल भीम शंकर लिंग शिवाचार्य ने मंदिर के पट खोले और पूजा करने के लिए गर्भगृह में प्रवेश किया। पूजा और प्रार्थना बुधवार ‘सर्वार्थ सिद्धि योग’ के अवसर पर शुरू की गई जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा अपने कुछ मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ की पूजा में शामिल होने वाले थे लेकिन खराब मौसम की वजह से वह देहरादून से नहीं आ सके। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : केदारनाथ, केदारनाथ की तबाही, केदारनाथ समाचार, केदारनाथ में बाढ़

यू-ट्यूब पर रजनीकांत की 'कोचादइयां' का धमाल

वह घोड़े पर सरपट दौड़ता है, 360 डिग्री उछलकर अपनी तलवार को लहराता है, एक लात से दीवार गिरा देता है। वह सिर्फ हीरो नहीं है और न ही कोई सुपरहीरो ही है, वह तो सिर्फ और सिर्फ सुपरस्टार रजनीकांत हैं जिन्होंने तमिल फिल्म ‘कोचादइयां’ में प्रमुख भूमिकाओं में हैं। आगे पढ़ें...


Source : Janoduniya.tv

Tags : कोचादइयां, रजनीकांत, रजनीकांत जोक्स

Monday, 9 September 2013

दिल्ली गैंगरेप : आज आ सकता है फैसला

दिल्ली की एक फास्ट ट्रैक कोर्ट देश की राजधानी में पिछले साल 16 दिसंबर के बहुचर्चित सामूहिक बलात्कार कांड में आज अपना फैसला सुना सकती है। इस मामले में चार बालिग आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चला था। राष्ट्रव्यापी जनाक्रोश पैदा करने वाले इस कांड की सुनवाई 130 बैठकों में पूरी हुई और मीडिया में उसे व्यापक रुप से स्थान मिला। इस कांड के बाद बलात्कार विरोधी कानून में संशोधन भी किया गया।

यह फैसला इस प्रकरण के नाबालिग अभियुक्त को तीन साल की हिरासत की सजा मिलने के दस दिन बाद सुनाया जा रहा है। इस नाबालिग को अलग से किशोर न्याय बोर्ड ने दोषी ठहराया था और उसे सजा सुनायी थी। आगे पढ़ें...

Source : janoduniya.tv

Tags : दिल्ली गैंगरेप, दिल्ली गैंग रैप, दिल्ली समाचार

नरेंद्र मोदी की जयपुर में रैली : लाईव अपडेट्स

आज गुजरात के मुख्यमंत्री और बीजेपी चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष नरेंद्र मोदी राजस्थान की राजधानी जयपुर में रैली है। इस रैली को लेकर बीजेपी विशेष तैयारी में जुटी हुई है।

भाजपा की इस रैली में पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। वहीं कांग्रेस के अभियान का आगाज राहुल गांधी बुधवार को उदयपुर संभाग के आदिवासी अंचल सलूंबर में करेंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वसुंधरा राजे की सुराज संकल्प यात्रा के समापन के मौके पर आज होने वाली मोदी एवं राजनाथ की रैली में भाजपा चार लाख लोगों के शामिल होने का दावा कर रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी का कहना है कि प्रदेश के सभी चार सौ मंडलों से कार्यकर्ताओं के साथ रैली में शामिल होने को कहा गया है। Read More...

Source : janoduniya.tv

Tags : नरेंद्र मोदी, नरेंद्र मोदी रैली, नरेंद्र मोदी सरकार, नरेन्द्र मोदी के भाषण

मुजफ्फरनगर दंगा : पल पल की जानकारी

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शनिवार को भड़की हिंसा में सोमवार को मरने वालों की संख्या 31 तक पहुंच गई है। सोमवार को जिले के प्रभावित इलाकों, खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों में सेना का फ्लैग मार्च और पुलिस की गश्त जारी है, हिंसा को रोकने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। इस बीच, सरकार ने हिंसा की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन किया है।

गृह सचिव कमल सक्सेना ने बताया कि उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश विष्णु सहाय की अध्यक्षता में एक न्यायिक आयोग का गठन किया गया है। यह आयोग मुजफ्फरनगर में हुई हिंसा की जांच करेगा और दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।

स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) के महानिरीक्षक आशीष गुप्ता ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान हिंसा में अब तक 31 लोगों के मारे जाने और 48 के घायल होने की पुष्टि की।

गुप्ता ने बताया कि हिंसा के मामले जिन लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है, उनकी गिरफ्तारी जल्द ही शुरू की जाएगी। अब तक 90 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हर 12 घंटे के भीतर स्थिति की समीक्षा की जाएगी। आगे पढ़ें...

Source : janoduniya.tv

Tags : मुजफ्फरनगर दंगा, मुजफ्फरनगर हिंसा, मुजफ्फरनगर न्यूज़, मुजफ्फरनगर समाचार

Sunday, 8 September 2013

13 सितंबर से बाबा रामदेव का कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन

भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर बाबा रामदेव कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन छेड़ने का निर्णय लिया है। योगगुरु बाबा रामदेव ने अपने सैकड़ों समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में 13 सितंबर से शुरू करके देश के सभी राज्यों में कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन चलाएंगे।

इसके अलावा देश के बाहर अमेरिका और ब्रिटेन में भी प्रचार करने जाएंगे। बाबा रामदेव ने कहा कि यह लड़ाई सरकार के खिलाफ है और हम लोगों को बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और काले धन के बारे में जागरूक बनाना चाहते हैं, जिसमें कांग्रेस सरकार लिप्त है। आगे पढ़ें...

Source : janoduniya.tv

Tags : बाबा रामदेव, कांग्रेस, योगगुरु बाबा रामदेव, अमेरिका

हिन्दी राशिफल

मेष (March 21 – April 19) :

क्रोध पर काबू रखें, बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार के संकेत, यात्रा का योग बन रहा है, मिल्कियत संबंधी विवाद खत्म होगा, माता-पिता के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा, जल्दबाजी में कार्य न करें, कुलदेवी को घी का दीया जलाकर पूजा करें, ॐ ह्रीं होमाय नम: मंत्र का जाप करें, सूर्य को अर्घ्य दें, शुभ रंग – गुलाबी, शुभ अंक – ९

वृषभ (April 20 – May 20) :

खर्च बढ़ेगा, बीमारी में बढ़ने की आशंका, शादी-ब्याह की बात बन सकती है, पारिवारिक क्लेश खत्म होगा, भाग्य साथ दे रहा है, नौकरी वाले और व्यापारी वर्ग के लिये दिन अच्छा रहेगा, पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतें, हस्ताक्षर करते समय सावधानी बरतें, धोखाधड़ी होने की आशंका, ॐ धृणी सूर्याय नम: मंत्र का जाप करें, सूर्य को चावल और शक्कर के साथ जल से अर्घ्य दें, शुभ रंग – सफेद, शुभ अंक – ६

मिथुन (May 21 – June 20) :

संतान संबंधी चिंता सताएगी, आय की प्राप्ति कम होगी, भाग्य साथ दे रहा है, साथियों से मदद मिलेगी, संतान प्राप्ति के संकेत, व्यापारी वर्ग के लिये दिन अच्छा रहेगा, नौकरी वाले सावधानी बरतें, देवीमां के मंदिर में फल का दान करें, शुभ रंग – हरा, शुभ अंक – ५ Read More...
tags : हिन्दी राशिफल, भविष्य, भविष्यवाणी, राशिफल

नरेंद्र मोदी सबसे योग्य कुंवारे : मल्लिका शेरावत

36 वर्षीया अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने 62 वर्षीय गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे योग्य कुंवारा बताया। मल्लिका शीघ्र ही एक टीवी कार्यक्रम ‘द बैचलरेट इंडिया-मेरे ख्यालों की मल्लिका’ के माध्यम से अपने लिए योग्य जीवन साथी ढूंढने का अभियान शुरू करने वाली हैं।

मोदी को सबसे योग्य कुंवारा बताने के पीछे का राज के बारे में उन्होंने कहा कि मोदी तेज हैं, प्रगतिशील सोच वाले हैं और मेरी ही तरह उनके बारे में भी कई बार गलत राय बना ली जाती है।

उपरोक्त बातें अपने आने वाले टीवी कार्यक्रम ‘द बैचलरेट इंडिया-मेरे ख्यालों की मल्लिका’ के प्रचार के दौरान कही। रिएलिटी कार्यक्रम का विचार अंतर्राष्ट्रीय लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम ‘द बैचलर’ से लिया गया है। इसके तहत 30 प्रतिभागियों में से मल्लिका एक को अपना जीवन साथी चुनेंगी। आगे पढ़ें...

Source : janoduniya.tv

Tags : मल्लिका शेरावत, नरेंद्र मोदी,  Narendra Modi, mallika Sehravat

मुजफ्फरनगर दंगा : मृतकों की संख्या 26 तक पहुंची

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में भड़की हिंसा में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अब तक 26 लोगों की जान गई है और 40 लोग घायल हुए हैं। शासन ने जिले के ग्रामीण इलाकों में फैली हिंसा को रोकने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। तीन थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

बिगड़े हालात को काबू में करने पहुंचे सूबे के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अरुण कुमार ने रविवार देर शाम पत्रकारों से बातचीत के दौरान हिंसा में अब तक 26 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की। स्थानीय लोग हालांकि मृतकों की संख्या 30 बता रहे हैं।

अरुण कुमार ने कहा कि हिंसा में अब तक 26 लोग मारे गए हैं और 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस और सेना स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है। ज्यादातर इलाकों में हिंसा पर काबू पा लिया गया है और बाकी जगहों पर जल्द ही हालात काबू में कर लिए जाएंगे। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : मुजफ्फरनगर दंगा, Hindi news Online, Latest Hindi News 2013

सीरिया पर हमले की तैयारी में जुटा अमेरिका

कथित रासायनिक हमले को लेकर सीरिया के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की तैयारी कर रहे अमेरिका फिलहाल इस अरब राष्ट्र पर तीन दिनों तक हमले की तैयारी की योजना बना रहा है।

समाचार पत्र ‘लॉस एंजिलिस टाइम्स’ ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से खबर दी है कि तीन दिनों तक तेज हमले करने की योजना से इसका संकेत मिलता है कि व्हाइट हाउस एवं पेंटागन में यह सोच बढ़ रही है कि व्यापक तौर पर फैल चुके बशर अल असद के सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए और अधिक हमले करने होंगे तथा साथ ही यह भी ध्यान में रखना होगा उन इलाकों में न्यूनतम क्षति हो।

दो अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि व्हाइट हाउस ने हाल ही में ने सीरिया के उन स्थानों की सूची मांगी थी जिन पर हमला किया जाना है। शुरुआती सूची में निशाना बनाए जाने वाले स्थलों में से 50 फीसदी को शामिल किया गया है। आगे पढ़ें...

Source : Jandouniya.tv

Tags : syria attack, syria news in hindi, syrian american war

घर-घर विराजेंगे गणपति, गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ

आज से देशभर में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना का विशेष उत्सव शुरू हो रहा है। सबके सुखों को बढ़ाने और दुखों को कम करने वाले गणपति बप्पा आज महाराष्ट्र के हर घर में पधारेंगे। हर साल आने वाले इस त्यौहार पर महाराष्ट्र में हर जगह भगवान गणेश का वास रहता है। मुंबई के घर और पूजा पंडाल भगवान गणेश का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। भगवान गणेश की ये पूजा 10 दिनों तक चलेगी।

वहीं बढ़ती महंगाई और बिगड़े मौसम से भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। गौरतलब है कि इस उत्सव को मनाने की शुरुआत 1893 में स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने की थी।

पीएम और राष्‍ट्रपति ने दी बधाई

गणेश चतुर्थी की पूर्वसंध्या पर राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश को बधाई दी। राष्‍ट्रपति ने लोगों से भारत को नवीन, न्यायपूर्ण और ध्यान रखने वाला देश बनाने के लिए ताजा प्रयास करने को कहा, जहां लोग प्रसन्नता और सौहार्द से रहें। आगे पढ़ें...

Source : janoduniya.tv

Tags : गणेश चतुर्थी, गणपति, गणपति बप्पा, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, प्रणब मुखर्जी

Friday, 6 September 2013

इंटरनेट यूज करने में इंडियंस तीसरे नंबर पर

कॉमस्कोर (ComScore) ने एक रिपोर्ट जारी करके ये नए आंकड़े पेश किए हैं कि चीन और अमेरिका के बाद भारत में अब सबसे ज्यादा इंटरनेट प्रयोगकर्ता हैं। भारत में मार्च 2013 तक 7 करोड़ 39 लाख इंटरनेट प्रयोगकर्ता हो गए हैं।

तुलनात्मक रूप से पिछले साल की अपेक्षा इसमें 31 फीसदी की बढ़त आई है। पिछले साल भारत में 5 करोड़ 63 लाख इंटरनेट प्रयोगकर्ता थे। अभी दुनिया में चीन में सबसे ज्यादा इंटरनेट प्रयोग करने वाले है, जो 34 करोड़ 82 लाख के करीब है। अमेरिकी में ये संख्या 19 करोड़ 14 लाख के करीब है। ये संख्या उनकी है, जो तकरीबन रोज इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं।

भारत के बाद सबसे ज्यादा बढ़त ब्राजील ने की है, जहां अभी 6 करोड़ 21 लाख इंटरनेट यूजर्स हैं आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : इंडियंस, इंटरनेट, टेक न्यूज़, technology news in hindi

आज लालकिले से देश को संबोधित करेंगे नरेंद्र मोदी!

छत्तीसगढ़ के बेहद पिछले इलाके अंबिकापुर में आज एक रैली का आयोजन किया गया है। इस रैली को सम्बोधित करने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह एक डमी लालकिले के प्राचीर का मंच बनवाया है। इस मंच से आज गुजरात के नरेंदऱ मोदी एक रैली को संबोधित करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी में भले ही मोदी के नाम को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं हुई हो, लेकिन उनकी प्रधानमंत्री बनकर लालकिले पर तिरंगा फहराने की आरजू और देश को संबोधित करने की ख्वाहिश आज किसी से अछूती नहीं रही है।

इस डमी लाल किले को बनाने के लिए राजस्थान और बंगाल के कारीगरों को खासतौर पर बुलाया गया है। आगे पढ़ें...

Source : janoduniya.tv

Tags : नरेंद्र मोदी, लालकिला आगरा, भारतीय जनता पार्टी, narendra modi speech lalkila

करण जौहर को मिली धमकी, कॉल पर पैसों की मांग

बॉलीवुड के सफल निर्माता निर्देशक करण जौहर को एक अज्ञात नम्‍बर से धमकी भरा मोबाइल संदेश मिला है। करण जौहर ने संदेश की अनदेखी न करते हुए संबंधित पुलिस स्‍टेशन में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर करने के साथ साथ करण जौहर को सुरक्षा व्‍यवस्‍था मुहैया करवा दी है। खार पुलिस स्टेशन में करण जौहर द्वारा शिकायत दर्ज कराई है के अनुसार उनसे पैसे की मांग की गई है और ऐसा ना होने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। आगे पढ़ें...

Source : janoduniya.tv

Tags : करण जौहर, बॉलीवुड, Karan johar, bollywood news hindi

गुजरात बंद : सैंकड़ों कांग्रेसी नेता व समर्थक हिरासत में

आईपीएस अधिकारी डीजी वंजारा के पत्र पर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस द्वारा आहूत किए गए आज के बंद के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं सहित 600 लोगों को हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए समूचे राज्य में कड़ी सुरक्षा की गई है। बंद को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। बंद का राज्य में मिलाजुला असर है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने यहां बसों और ट्रेनों को रोकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के अधिकतर हिस्सों में स्कलू और कॉलेज रोजाना की तरह खुले हैं। अहमदाबाद के ओल्ड सिटी में वादज और कुछ पूर्वी हिस्से आज सुबह 80 प्रतिशत बंद रहे ।

अधिकारियों के अनुसार, कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए समूचे राज्य में 60 हजार से अधिक पुलिस और अन्य सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : गुजरात बंद, Gujarat Bandh, Gujarat News Hindi, नरेंद्र मोदी

फिल्म रिव्यू : ‘शुद्ध देसी रोसांस’ शत प्रतिशत शुद्ध

‘काय पो छे’ फेमस सुशांत सिंह राजपूत, परिणीत चोपड़ा और वाणी कपूर अभिनीत फिल्‍म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ आज रिलीज हो गई। शुद्ध देसी रोमांस नाम में शुद्ध देसी हो सकता है, लेकिन फिल्‍म मेट्रो शहरों में पनप रहे लिव इन रिलेशनशिप पर आधारित है। इस फिल्‍म के तीनों किरदार लिव इन रिलेशनशिप को बुरा नहीं मानते। इस फिल्‍म के अंदर रिश्तों को लेकर पुराने और नए समाज के बीच की बहस भी है। फिल्म खुलकर अपनी बात कहने के साथ-साथ भरपूर मनोरंजन भी कर जाती है।

फिल्‍म की कहानी एक ऐसे युवक की है, जो शादी नहीं करना चाहता। वे शादी दिन अपनी दुल्‍हन को बीच मंडप में छोड़कर भाग निकलता है। जिसके बाद उसकी जिन्‍दगी में आती है एक नई लड़की। दोनों में दोस्‍ती हो जाती है, धीरे धीरे दोस्‍ती प्‍यार में बदल जाती है। अंत बात फिर शादी पर आ जाती है, लेकिन शादी के दिन अब युवक नहीं युवती भाग निकलती है। ऐसे में युवक की जिन्‍दगी में दस्‍तक देती है उसकी अपनी पुरानी छोड़ी हुई दुल्‍हन। इसके बाद शुरू होती है फिल्‍म की रोमांचक कहानी। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : शुद्ध देसी रोसांस, फिल्म रिव्यू, परिणीति चोपड़ा, सुशांत सिंह राजपूत

प्‍याज 9 रुपये प्रति किलो खरींदे : देखिए कैसे

अगर प्‍याज के नाक चढ़े दामों के कारण, आप ने प्‍याज को अपने खाने से अलग कर दिया है, और न खाने का अफसोस हो रहा है तो आपके लिए ग्रुपऑन नामक वेबसाइट एक बेहतरीन ऑफर लेकर आई है।

ग्रुपऑन नामक वेबसाइट ऑनलाइन डील ऑफर प्रदान करती है। इस वेबसाइट को चलाने वाले समूह ने एक किलोग्राम प्‍याज नौ रुपये में देने की पेशकश की है, और साथ में होम डिलीवरी बिल्‍कुल फ्री है।

वेबसाइट संचालक ग्रुप ने दिल्ली के प्याज के होलसेल व्यापारी से डील कर यह ऑफर दिया है। लेकिन इस ऑफर के साथ एक शर्त भी लगाई गई है। शर्त के अनुसार कंपनी एक घर में सिर्फ एक किलो प्याज ही डिलीवर करेगी। ऑर्डर दस दिन के अंदर मिलेगा। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : Online Vegetable Shopping,  प्‍याज खरीदें ऑनलाइन
अगर प्‍याज के नाक चढ़े दामों के कारण, आप ने प्‍याज को अपने खाने से अलग कर दिया है, और न खाने का अफसोस हो रहा है तो आपके लिए ग्रुपऑन नामक वेबसाइट एक बेहतरीन ऑफर लेकर आई है।
ग्रुपऑन नामक वेबसाइट ऑनलाइन डील ऑफर प्रदान करती है। इस वेबसाइट को चलाने वाले समूह ने एक किलोग्राम प्‍याज नौ रुपये में देने की पेशकश की है, और साथ में होम डिलीवरी बिल्‍कुल फ्री है।
वेबसाइट संचालक ग्रुप ने दिल्ली के प्याज के होलसेल व्यापारी से डील कर यह ऑफर दिया है। लेकिन इस ऑफर के साथ एक शर्त भी लगाई गई है। शर्त के अनुसार कंपनी एक घर में सिर्फ एक किलो प्याज ही डिलीवर करेगी। ऑर्डर दस दिन के अंदर मिलेगा।
- See more at: http://janoduniya.tv/business/webiste-groupon-india-offers-onions-at-rs-9-per-kilogram/201320578#sthash.TrMfPHhB.dpuf

Thursday, 5 September 2013

पुलिस के सामने चली शवों को जीवित करने की तांत्रिक विधि

इंदौर के जेतपुर में एक अनोखी घटना देखने को मिली एक शख्स ने अपनी तांत्रिक क्रियाओं के जरिए दो मृत युवकों को जीवित करने का दावा किया। सुबह 11 बजे दो भाई अशोक और तरुण यहां के तालाब में नहाने गए थे। नहाते वक्त अशोक डूबने लगा तो तरुण उसे बचाने के लिए तालाब में कूदा। हालांकि दोनों ही डूब गए।

जब ग्रामीणों ने उन्हें निकाला तब तक अशोक की सांसें थम चुकी थीं, लेकिन तरुण की सांस चल रही थी। जिला अस्पताल परिसर में सरकारी नुमाइंदों के संरक्षण में दो लाशों पर छह घंटे तक तंत्र-मंत्र किया गया। पुलिसकर्मियों ने पोस्टमॉर्टम रूम के बाहर न सिर्फ पहरा दिया, बल्कि डॉक्टरों को भी अंदर जाने नहीं दिया।

इसके बाद वे दोनों को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल लाए गए। आगे पढ़ें...

Source : janoduniya.tv

Tags : तांत्रिक विधि, इंदौर, Latest News Indore

गुजरात बंद : नरेन्द्र मोदी के इस्तीफे की मांग

गुजरात में विपक्षी कांग्रेस ने निलंबित आईपीएस अधिकारी डी जी वंजारा के पत्र के मद्देनजर नरेंद्र मोदी नीत भाजपा सरकार के त्यागपत्र की मांग उठाते हुए आज राज्यव्यापी बंद का आज आह्वान किया।

कांग्रेसी नेताओं ने यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में इसके साथ ही यह भी आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं पर किये गए स्टिंग में यह बात सामने आयी है कि गुजरात सरकार ने राज्य के पूर्व गृह मंत्री हरेन पांड्या की हत्या के मुख्य षड्यंत्रकर्ता को सुरक्षित रास्ता दिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया ने आरोप लगाया, सोहराबुद्दीन शेख के सहयोगी आजम खान को इस बात का खुलासा करते दिखाया गया है कि गुजरात सरकार ने मुफ्ती सुफियान को सुरक्षित रास्ता दिया जिसे राज्य के पूर्व गृह मंत्री हरेन पंड्या की हत्या का मुख्य षड्यंत्रकर्ता माना जाता है। आगे पढ़ें...

Source : janoduniya.tv

Tags : गुजरात बंद, नरेन्द्र मोदी, भाजपा सरकार, Gujarat Bandh Sep 2013

ज्योतिष समाचार | दैनिक राशिफल

पढ़ें कैसा बीतेगा आज का दिन। दैनिक राशिफल जानो दुनिया पर। जानो दुनिया दैनिक राशिफल सेक्शन आपके लिए लाया है सटीक दैनिक राशिफल एस्ट्रोलोजी।

मेष (March 21 – April 19)

(अ, ल, इ) क्रोध पर काबू रखें। पति-पत्नि के बीच मतभेद के आसार। आय की प्राप्ति होगी। संतान संबंधी चिंता से राहत मिलेगी। यात्रा का योग बन रहा है।  शादी-ब्याह की बात बन सकती है। पारिवारिक क्लेश खत्म होगा। ॐ होम् जुम् श: मंत्र का जाप करें। शिव मंदिर में फल अर्पण करें। इन्वेस्टमेन्ट में सावधानी बरतें। शुभ रंग – लाल,  शुभ अंक – ९।

सिंह (July 23 – August 22)

(म, ट) बिगड़े कार्य बनने के आसार । सरकार संबंधी कामकाज में सफलता मिलेगी । मिल्कियत संबंधी विवाद खड़ा हो सकता है । संतान के करियर संबंधी चिंता से राहत मिलेगी ।
यात्रा का योग बन रहा है । व्यापारी वर्ग और नौकरी वालें कार्यक्षेत्र में सावधान रहें । कानाफूसी से दूर रहें । अपने कार्यक्षेत्र में खुद फैसला करें । ॐ धृणी सूर्याय नम: मंत्र का जाप करें ।
शिव मंदिर में लाल पुष्प अर्पण करें । शुभ रंग – मैरुन, शुभ अंक – १ ।

तुला (September 23 – October 22)

(र, त) आपसी लोगों से मतभेद के आसार । साझेदार के साथ विवाद बढ़ने की संभावना । पति-पत्नि के बीच तनाव बढ़ेगा । कोर्ट-कचहरी के कामकाज में स्थिति यथावत रहेगी ।
आय की प्राप्ति होगी । व्यापारी वर्ग के लिये दिन अच्छा रहेगा । विद्यार्थी वर्ग को करियर के लिए उचित समय रहेगा । किसी व्यक्ति से मुलाकात से व्यापार में लाभ होगा ।
ॐ होम् जुम् श: मंत्र का जाप करें । शिव मंदिर में शक्कर का दान करें । शुभ रंग – सफेद, शुभ अंक – ६ । Read More...

Source : janoduniya.tv

Tags : दैनिक राशिफल, भविष्यफल, राशिफल हिंदी में, हिंदी राशिफल लेटेस्ट

ये टिप्स अपनाएँ और कहें कमर दर्द को बाय बाय

कैट पोस्चर यानि मार्जरी क्रिया से हम कमर दर्द को कुछ ही मिनटों में बाय बाय कर सकते हैं। इस क्रिया को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर एक आसन बिछा लें। अब घुटने तथा हाथों के बल पर आ जाएं।
सांस लेते हुए गर्दन को पीठ की तरफ खींचे तथा कमर को जमीन की तरफ अब इसके विपरीत सांस छोड़ते हुए गर्दन को जमीन की तरफ झुकाएं साथ ही कमर को ऊपर की तरफ तथा पेट को अंदर की तरफ खींचें। यह क्रिया आठ बार दोहराएं। आठ बार दोहराने के बाद थोड़ा सा शवासन में आराम करें।
शवासन में पीठ के बल लेटकर दोनों पैरों के बीच एक से सवा फुट का अंतर रखें। दोनों हाथों को कमर से छह-आठ ईंच की दूरी पर रखकर पूरे शरीर को ढीले-ढाले छोड़ दें हथेली का भाग ऊपर की ओर रखें। अब चार से पांच गहरी सांस लें तथा पेट को बाहर फुलाएं, सांस को धीरे-धीरे छोड़ें तो पेट को अंदर की तरफ खींच। आगे पढ़ें...
फ़ोटो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें...
हेल्थ टिप्स के लिए यहाँ क्लिक करें...
लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ क्लिक करें...
Source : janoduniya.tv
Tags : हेल्थ टिप्स, कमर दर्द का ईलाज, कमर दर्द के उपाय, कमर दर्द की दवा, Back pain health tips

जंजीर vs शुद्ध देसी रोमांस रिव्यू

राजनीति क्षेत्र में तो ऐसे बहुत से मौके देखने को मिले हैं, जब एक ही परिवार के दो लोग चुनाव मैदान में एक दूसरे के सामने खड़े होते हैं, लेकिन शायद बॉलीवुड में यह पहला मौका है, जब दो चचेरी बहन एक साथ बॉक्‍स ऑफिस पर एक दूसरी को टक्‍कर दे रही हैं। इस शुक्रवार जंजीर की रीमेक ‘जंजीर’ और यशराज बैनर्स की ‘शुद्ध देसी रोमांस’ रिलीज होने वाली है। दोनों फिल्‍मों का दर्शक वर्ग अलग है, लेकिन इन दोनों फिल्‍मों में जो सुंदरियां हैं प्रियंका और परिणीत दोनों में कड़ी टक्‍कर मानी जाती है। इस में कोई दो राय नहीं कि सिनेमा प्रेमी हीरो हीरोइन के हिसाब से भी फिल्‍म देखते हैं, जिसको हम प्रशंसक वर्ग कहते हैं। देखना दिलचस्‍प रहेगा कि दर्शक वर्ग नई सुंदरी की तरफ झुकता है या पुरानी की तरफ।

इस शुक्रवार तीन रोचक फिल्में रिलीज हो रही है। हर फिल्म की दर्शकों को अपनी तरफ खींचने की खास वजह है। पहली फिल्म हैं ‘शुध्द देसी रोमांस’। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : जंजीर रिव्यू, शुद्ध देसी रोमांस रिव्यू, बॉलीवुड फिल्‍म, shuddh desi romance review, zanjeer review

अमिर खान की धूम 3 का नया ट्रेलर जारी

अमिर खान की धूम 3 का नया ट्रेलर जारी

आमिर खान एक्‍शन करते हुए नजर आने वाले हैं। एक्‍शन भी ऐसा के देखने वालों की आंखें दंग रह जाएं। बॉलीवुड के एक्‍शन हीरो कॉमेडी की तरफ बढ़ रहे हैं, तो वहीं चॉकलेटी हीरो एक्‍शन की दुनिया में धूम मचाने के लिए आतुर हैं।

यशराज फिल्‍म्‍स की ओर से यूट्यूब पर रिलीज किए धूम 3 के नये टीज़र को देखने के बाद लगता है कि इस साल का अंत बॉलीवुड के लिए बेहद सुखद रहेगा। आमिर खान को दर्शक नये लुक में देखकर प्रभावित होंगे। आगे पढ़ें...

Source : janoduniya.com

Tags : धूम 3, अमिर खान, कैटरीना कैफ, Dhoom 3 Trailer, katrina kaif, Bollywood News Hindi

खुलासा : महिलाओं से अकेले में मिलते हैं आसाराम बापू

यौन उत्‍पीड़न मामले में सलाखों के पीछे पहुंच व कोर्ट कचहरी के चक्‍कर में फंस चुके धर्मगुरु आसाराम बापू की मुसीबतें दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही हैं। पोटंसी टेस्‍ट को बिना किसी दवा लिये पास करने के बाद बुधवार को उनके करीबी ने पुलिस के सामने एक चौंका देने वाला खुलासा कर बापू की मुश्‍किलों को और बढ़ा दिया।

संत आसाराम बापू के सबसे करीबी सेवादार शिवा ने पुलिस के सामने खुलासा किया कि बापू रात के समय अपनी ध्‍यान कुटिया में महिलाओं से एकांत में मिलते थे। द इंडियन एक्‍सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक राजस्‍थान एडिशनल एडवोकेट जनरल आनंद परोहित ने जिला सेशन कोर्ट को इस बारे में जानकारी दी। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : आसाराम बापू, यौन उत्‍पीड़न, Latest Hindi News