जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सेना की वर्दी पहने बड़ी संख्या में
हथियारों से लैस आतंकवादियों ने आज एक पुलिस थाने पर हमला करके चार
पुलिसकर्मियों समेत पांच लोगों की हत्या कर दी और इसके बाद उन्होंने साम्बा
में एक सैन्य शिविर को निशाना बनाया।
यह आतंकी हमला प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मुलाकात से 72 घंटे पहले किया गया है। पुलिस ने बताया कि तीन आतंकवादी सुबह करीब पौने सात बजे जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट कठुआ जिले के हीरानगर पुलिस थाने में जबरन घुस आए और उन्होंने ग्रेनेड फेंकने के बाद अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।
एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) समेत चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए और हमले में एक एएसआई घायल भी हो गया। इस हमले में एक नागरिक की भी मौत हो गई। उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) शकील बैग ने कहा कि आत्मघाती हमले में पांच लोग मारे गए। आगे पढ़ें...
Source : janoduniya.tv
Tags : जम्मू-कश्मीर, आतंकी हमला, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ

No comments:
Post a Comment