Sunday, 22 September 2013

‘कृष-3′ से ज्‍यादा ‘ऋतिक-सुजेन’ के तलाक की चर्चा

भले ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी आने वाली मेगाबजट फिल्‍म ‘कृष -3′ के प्रमोशन के लिये जी जान से लगे हुए हैं, लेकिन उनके फिल्‍मी प्रमोशन से ज्‍यादा उनके तलाक संबंधी बातें बाजार में सुर्खियां बटोर रही हैं।

दरअसल, ऋतिक रोशन की इंटीरियर डिजाइनर पत्नी सुजेन खान पिछले कुछ महीनों से अपने मायके में रह रही हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि ऋतिक रोशन और सुजेन के बीच संबंध ठीक नहीं हैं। इससे पहले ‘काइट’ फिल्‍म के वक्‍त फिल्‍म की नायिका के साथ ऋतिक की करीबियों और सुजेन की नाराजगी के चर्चे बहुत हुये थे।

अब जब तलाक की ख़बरों को लेकर सुर्खियां जोर पकड़ने लगी तो अभिनेता ऋतिक ने ट्विटर पर इंटीरियर डिजाइनर पत्नी सुजेन खान रोशन से अलग होने की अफवाहों का खंडन किया। और साथ में लिखा आपके जीवन में उन लोगों का महत्व अधिक होता है जो आपसे प्यार करते हैं। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : ऋतिक रोशन, कृष 3, Krrish 3, Krrish 3 Movie News in Hindi

No comments:

Post a Comment