Sunday, 8 September 2013

घर-घर विराजेंगे गणपति, गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ

आज से देशभर में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना का विशेष उत्सव शुरू हो रहा है। सबके सुखों को बढ़ाने और दुखों को कम करने वाले गणपति बप्पा आज महाराष्ट्र के हर घर में पधारेंगे। हर साल आने वाले इस त्यौहार पर महाराष्ट्र में हर जगह भगवान गणेश का वास रहता है। मुंबई के घर और पूजा पंडाल भगवान गणेश का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। भगवान गणेश की ये पूजा 10 दिनों तक चलेगी।

वहीं बढ़ती महंगाई और बिगड़े मौसम से भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। गौरतलब है कि इस उत्सव को मनाने की शुरुआत 1893 में स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने की थी।

पीएम और राष्‍ट्रपति ने दी बधाई

गणेश चतुर्थी की पूर्वसंध्या पर राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश को बधाई दी। राष्‍ट्रपति ने लोगों से भारत को नवीन, न्यायपूर्ण और ध्यान रखने वाला देश बनाने के लिए ताजा प्रयास करने को कहा, जहां लोग प्रसन्नता और सौहार्द से रहें। आगे पढ़ें...

Source : janoduniya.tv

Tags : गणेश चतुर्थी, गणपति, गणपति बप्पा, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, प्रणब मुखर्जी

No comments:

Post a Comment