Sunday, 8 September 2013

मुजफ्फरनगर दंगा : मृतकों की संख्या 26 तक पहुंची

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में भड़की हिंसा में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अब तक 26 लोगों की जान गई है और 40 लोग घायल हुए हैं। शासन ने जिले के ग्रामीण इलाकों में फैली हिंसा को रोकने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। तीन थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

बिगड़े हालात को काबू में करने पहुंचे सूबे के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अरुण कुमार ने रविवार देर शाम पत्रकारों से बातचीत के दौरान हिंसा में अब तक 26 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की। स्थानीय लोग हालांकि मृतकों की संख्या 30 बता रहे हैं।

अरुण कुमार ने कहा कि हिंसा में अब तक 26 लोग मारे गए हैं और 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस और सेना स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है। ज्यादातर इलाकों में हिंसा पर काबू पा लिया गया है और बाकी जगहों पर जल्द ही हालात काबू में कर लिए जाएंगे। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : मुजफ्फरनगर दंगा, Hindi news Online, Latest Hindi News 2013

No comments:

Post a Comment