Monday, 16 September 2013

नीना दावुलुरी बनी नई मिस अमेरिका

अमेरिका के ह्यूसटन में 24 वर्षीय नीना दावुलुरी सोमवार को मिस अमेरिका सौंदर्य स्पर्धा जीतने वाली भारतीय मूल की पहली प्रतियोगी बन गई है। अपने पिता की तरह एक चिकित्सक बनने की इच्छा रखने वाली नीना को यह प्रतियोगिता जीतने पर कम से कम 50,000 अमेरिकी डॉलर की छात्रवृत्ति मिलेगी।

पीले रंग के एक बेहद मनमोहक लिबास में लिपटी यह सुंदर बाला मिस अमेरिका घोषित किए जाने पर अपनी आंखों से छलकते खुशी के आंसुओं को पोछती हुई और लोगों का अभिवादन करते हुए रैंप पर आई। इस सौंदर्य स्पर्धा के प्रतियोगियों को उनके ईवनिंग गाउन, जीवनशैली-स्वास्थ्य, प्रतिभा, निजी साक्षात्कार और मंच पर पूछे गए सवालों के जवाबों के आधार पर चुना गया। आगे पढ़ें...

Source : Janoduniya.tv

Tags : मिस अमेरिका, नीना दावुलुरी, मिस अमेरिका सौंदर्य स्पर्धा, Miss America Nina Davulari

No comments:

Post a Comment