पूर्व उप-प्रधानमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की
तमाम आपत्तियों के बावजूद पार्टी ने आज पीएम पद के लिए गुजरात के
मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के ऐलान की तैयारी कर ली है।
पार्टी के संसदीय बोर्ड की आज शाम 5 बजे मीटिंग बुलाई गई है, जिसके बाद नरेंद्र मोदी को बीजेपी की तरफ से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है। पिछले हफ्ते आरएसएस की हरी झंडी मिलने के बाद बीजेपी ने तय कर लिया है कि वह इस मुद्दे पर न पीछे हटेगी और न ही देर करेगी।
हालांकि बीजेपी के सीनियर नेता लाल कृष्ण आडवाणी और सुषमा स्वराज अभी भी मोदी के नाम पर सहमत नहीं हैं। गुरुवार को पार्टी के नेता अनंत कुमार ने सुषमा स्वराज से मुलाकात की, मगर वह विरोध पर अड़ी रहीं। बाद में पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने भी सुषमा से बात की, पर इसका भी कोई नतीजा नहीं निकला। आगे पढ़ें...
Source : Janoduniya.tv
Tags : गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, लाल कृष्ण आडवाणी

No comments:
Post a Comment