दिल्ली की एक फास्ट ट्रैक कोर्ट देश की राजधानी में पिछले साल 16 दिसंबर
के बहुचर्चित सामूहिक बलात्कार कांड में आज अपना फैसला सुना सकती है। इस
मामले में चार बालिग आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चला था। राष्ट्रव्यापी
जनाक्रोश पैदा करने वाले इस कांड की सुनवाई 130 बैठकों में पूरी हुई और
मीडिया में उसे व्यापक रुप से स्थान मिला। इस कांड के बाद बलात्कार विरोधी
कानून में संशोधन भी किया गया।
यह फैसला इस प्रकरण के नाबालिग अभियुक्त को तीन साल की हिरासत की सजा मिलने के दस दिन बाद सुनाया जा रहा है। इस नाबालिग को अलग से किशोर न्याय बोर्ड ने दोषी ठहराया था और उसे सजा सुनायी थी। आगे पढ़ें...
Source : janoduniya.tv
Tags : दिल्ली गैंगरेप, दिल्ली गैंग रैप, दिल्ली समाचार

No comments:
Post a Comment