केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा है कि पूर्व सैन्य प्रमुख
वीके सिंह को जम्मू-कश्मीर के उन नेताओं के नाम बताने के लिए कहा है जिन
पर उन्होंने पैसे लेने का आरोप लगाया है। गृह मंत्री शिंदे ने कहा है कि
अगर सिंह नाम बताते हैं तो हम जांच करेंगे।
उधर जम्मू-कश्मीर के सत्तारूढ़ दल नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) ने राज्य में कुछ मंत्रियों द्वारा धन लेने संबंधी पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह के आरोपों पर कड़ा ऐतराज जताया और उन्हें ऐसे मंत्रियों के नाम बताने की चुनौती दी।
नेकां के प्रांतीय अध्यक्ष देवेंदर सिंह राणा ने कहा कि यह वाकई भारतीय राष्ट्र और सेना के लिए दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण दिन है कि पूर्व सेनाध्यक्ष ऐसे बेबुनियाद बयान दे रहे हैं। वह जनरल सिंह के टीवी चैनलों पर दिए गए इस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे कि स्थायित्व के लिए राज्य में कुछ मंत्रियों को सेना द्वारा धन दिया जाता है और यह आजादी के समय से चल रहा है। आगे पढ़ें...
Source : Janoduniya.tv
Tags : सुशील कुमार शिंदे, वीके सिंह, latest army news in hindi

No comments:
Post a Comment