पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शनिवार को भड़की हिंसा में
सोमवार को मरने वालों की संख्या 31 तक पहुंच गई है। सोमवार को जिले के
प्रभावित इलाकों, खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों में सेना का फ्लैग मार्च और
पुलिस की गश्त जारी है, हिंसा को रोकने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।
इस बीच, सरकार ने हिंसा की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन किया है।
गृह सचिव कमल सक्सेना ने बताया कि उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश विष्णु सहाय की अध्यक्षता में एक न्यायिक आयोग का गठन किया गया है। यह आयोग मुजफ्फरनगर में हुई हिंसा की जांच करेगा और दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।
स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) के महानिरीक्षक आशीष गुप्ता ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान हिंसा में अब तक 31 लोगों के मारे जाने और 48 के घायल होने की पुष्टि की।
गुप्ता ने बताया कि हिंसा के मामले जिन लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है, उनकी गिरफ्तारी जल्द ही शुरू की जाएगी। अब तक 90 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हर 12 घंटे के भीतर स्थिति की समीक्षा की जाएगी। आगे पढ़ें...
Source : janoduniya.tv
Tags : मुजफ्फरनगर दंगा, मुजफ्फरनगर हिंसा, मुजफ्फरनगर न्यूज़, मुजफ्फरनगर समाचार

No comments:
Post a Comment