Bollywood actor Sanjay Dutt out of jail, gets parole
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त एक बार फिर पैरोल पर जेल से बाहर आ गए है। संजय आज सुबह यरवदा जेल से बाहर निकले। उन्होंने अपनी पत्नी मान्यता की तबीयत ठीक ना होने की दलील देकर पैरोल की मांग की थी। उनकी इस पैरोल ने विवाद का भी रूप ले लिया था क्योंकि उससे दो दिन पहले ही मान्यता को एक फिल्मी पार्टी में देखा गया था।
विवाद बढ़ते देख राज्य के गृह मंत्री आरआर पाटिल ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए थे। संजय इससे पहले अक्टूबर में भी 14 दिन की पैरोल पर आए थे। बाद में उन्होंने स्वास्थ्य का हवाला देकर अपनी पैरोल 15 दिन और बढ़वा ली थी। संजय 30 अक्टूबर को वापस जेल गए थे। Read More...
Source : Janoduniya.tv
Tags : Sanjay Dutt, Bollywood actor Sanjay Dutt, Sanjay Dutt gets parole

No comments:
Post a Comment