Sunday, 22 December 2013

Arvind Kejriwal's Aam Aadmi Party set to walk the talk, form government in Delhi

Arvind Kejriwal's Aam Aadmi Party set to walk the talk, form government in Delhi


आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि दिल्लीवासियों का विचार जानने के बाद सोमवार को इस बात की घोषणा की जाएगी कि वह दिल्ली में सरकार बनाएगी या नहीं। ‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने संवाददाताओं को बताया कि आज कई जनसभाएं हो रही हैं। इनमें से 4 मेरे चुनाव क्षेत्र में हैं। जनता का मत जानने के बाद ही हम इस बारे में सोमवार को घोषणा करेंगे।

केजरीवाल ने कहा कि ऐसा भारत में पहली बार हो रहा है। इससे पहले आम आदमी की भूमिका केवल वोट देने तक सीमित थी, लेकिन हम उनको बाहर ला रहे हैं और शक्तिशाली महसूस करा रहे हैं। हम शहरों में बात कर रहे हैं। यह असली लोकतंत्र है। उन्होंने इस आरोप को खारिज कर दिया कि वह सरकार बनाने से इसलिए हिचक रहे हैं, क्योंकि वादों को पूरा करने की क्षमता में संदेह है। Read More...

Source : Janoduniya.tv  

tags : Aam Aadmi Party, Arvind Kejriwal, government in Delhi, Hindi News

No comments:

Post a Comment