Now, India and US clash over Modi's Mumbai rally
मुंबई में नरेंद्र मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए बीजेपी ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। इस रैली के माध्यम से मोदी का मकसद पिछले 15 सालों से महाराष्ट्र के सत्ता पर काबिज़ कांग्रेस-एनसीपी की सत्ता में सेंध लगाना है। यही नहीं लोकसभा चुनावों से पहले इस रैली के माध्यम से कांग्रेस को मोदी कड़ा संदेश भी देना चाहते हैं और इसी कोशिश में बीजेपी ने रैली में 10 हजार चाय वालों को आमंत्रण भी किया है।
मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में होने वाली इस रैली में लाखों लोगों के आने का दावा किया जा रहा है। भीड़ जुटाने के लिए बीजेपी ने 5 हजार बसों के साथ-साथ 21 ट्रेनें भी बुक की हैं, ताकि राज्य के दूसरे हिस्से से भी लोगों को यहां लाया जा सके। Read More...
Source : Janoduniya.tv
Tags : Narendra Modi, Mumbai Rally, BJP Mumbai

No comments:
Post a Comment