Wednesday, 28 August 2013
Tips for Pregnant Women in Hindi
गर्भावस्था में पूरा दिन सक्रिय रहना महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है। ऐसा दावा एक नये अध्ययन में किया गया है।
इस अध्ययन में बताया गया कि अगर महिलाएं गर्भावस्था के दौरान पूरी तरह सक्रिय रहती हैं तो उनका वजन जरूरत से अधिक नहीं बढ़ता और होने वाले बच्चे को मोटापे की शिकायत होने की कम संभावना रहती है।
लोवा स्टेट यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर क्रिस्टीना कैम्पबेल के अनुसार गर्भवती महिलाएं अपना 75 फीसद समय बैठी हुई अवस्था में जागते हुए गुजारती हैं।
बहुत सारी महिलाएं डॉक्टर द्वारा दिए दिशा निर्देशों के मुताबिक दिन में हल्की फुल्की कसरत कहती हैं। इसका मतलब यह नहीं कि वह पूरी तरह सक्रिय हैं। गर्भावस्था के दौरान महिलाएं केवल दिन का आधा घंटा भी कसरत आदि को नहीं दे पाती। आगे पढ़ें...
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment