Wednesday, 28 August 2013
काजोल बड़े पर्दे पर जल्द लौटेंगी
अपने अभिनेता पति अजय देवगन के निर्माण में बनी फिल्म से बड़े पर्दे पर लौट रहीं अभिनेत्री काजोल कहती हैं कि वह एक गृहिणी इसलिए बनीं चूंकि वह ऐसा करने में समर्थ हैं। काजोल आखिरी बार ‘माई नेम इज खान’ में दिखी थीं। 2010 में ‘टूनपुर का सुपरहीरो’ की और उसके बाद पिछले साल ‘स्टूडेंट ऑफ द ईअर’ में उनकी एक छोटी सी झलक दिखी।
इतना लंबा विराम लेने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि उनके लिए बेटी न्यासा और बेटे युग को समय देना अधिक महत्वपूर्ण था।
मंगलवार को हैंडवॉशिंग के एक अभियान को लांच करने के मौके पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “मेरे काम न करने के पीछे आर्थिक वजह थी। मुझे काम करने की जरूरत नहीं होती है और मैं घर में रहने और बच्चों की देखभाल करने में समर्थ हूं, इसीलिए मैं यह करती हूं।” Read More...
Source : Jano Duniya
Tags : माई नेम इज खान, काजोल, टूनपुर का सुपरहीरो, स्टूडेंट ऑफ द ईअर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment