Wednesday, 28 August 2013

Life Science Park Kerala

Life Science Park Kerala 


राज्य के मुख्यमंत्री ओमन चांडी गुरुवार को शहर के बाहरी इलाके में लाइफ साइंस पार्क ‘बायो 360′ की आधार शिला रखेंगे। इस पार्क के लिए राज्य सरकार की कंपनी केरल राज्य औद्योगिक विकास निगम (केएसआईडीसी) ने पहल की थी।

पार्क के पहले चरण का विकास 75 एकड़ भूमि पर होगा और यह दो वर्षों में पूरा होगा। केएसआईडीसी के प्रबंध निदेशक टॉम जोस ने कहा कि इस पार्क में लाइफ साइंस क्षेत्र में शोध एवं विकास तथा विनिर्माण गतिविधियों के लिए बेहतर अवसर होंगे। इसके तहत कृषि-जैवप्रौद्योगिकी, समुद्री जैवप्रौद्योगिकी, बायो-इंफोर्मेटिक्स, बायो-मेडिकल डिवाइस एवं बायो-फार्मास्यूटिकल्स जैसे क्षेत्र आएंगे। आगे पढ़ें...

No comments:

Post a Comment