Effects of Smoking While Pregnant
एक भारतीय शोधकर्ता के नेतृत्व में हुए एक नए अध्ययन में पाया गया है कि मातृ धूम्रपान वंश की तीसरी पीढ़ी को फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित कर सकता है। इस संबंध में शोध करने वाले लॉस एजेंल्स बॉयोमेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट, हार्बर यूसीएलए मेडिकल सेंटर के शोधकर्ताओं ने खुलासा किया कि गर्भावस्था के दौरान धूम्रपान के कारण निकोटीन भीतर जाने से तीसरी पीढ़ी में दमा की बीमारी होने की संभावना अधिक बढ़ जाती है।
यह ट्रांसजेनरेशन के नाम से भी जाना जाता है, क्यूंकि तीसरी पीढ़ी सीधे तौर पर कभी निकोटीन या धूम्रपान के संपर्क में नहीं आए। हालांकि पिछले अध्ययनों में निकोटीन सेवन का प्रभाव दूसरी पीढ़ी पर देखा गया था, जिसके कारण दमे जैसी बीमारी ने उनको जकड़ लिया। Read More...
Source : Janoduniya.tv
Related tags : Effects of Smoking While Pregnant, Health Effects - Smoking During Pregnancy, Smoking and pregnancy, Smoking during pregnancy

No comments:
Post a Comment