Tuesday, 6 August 2013

Accident In Satna | सतना में ट्रक ने दर्जनों को कुचला


Accident In Satna | Satna Latest News | Satna Online News | Satna Current News | सतना में ट्रक ने दर्जनों को कुचला | सतना समाचार

मध्य प्रदेश के सतना में एक विक्षिप्त युवक ट्रक लेकर शहर में घुस आया। ट्रक की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए। सड़कों पर घूम रहे दो दर्जन से अधिक जानवरों की भी मौत हो गई। सड़क के किनारे खड़े 50 से अधिक दुपहिया व चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मरने वालों की संख्या और भी हो सकती है।

हादसे के बाद शहर में तनाव की स्थिति है। हजारों की संख्या में लोग सिटी कोतवाली पहुंचे और स्थानीय विधायक तथा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। तनाव बढ़ता देख प्रशासन ने शहर में धारा 144 लगा दी। सूत्रों के मुताबिक उचेहरा रेलवे फाटक के समीप सीमेंट से लदे ट्रक के चालक से चाबी छीनकर मंगलवार शाम करीब पांच बजे एक युवक ट्रक लेकर सतना की ओर भागा।

पिपरीकला गांव के समीप उसने राह चलते एक व्यक्ति को कुचला और फिर 22 किलोमीटर का रास्ता तय करते हुए शाम छह बजे नजीराबाद, डालीबाबा, सिटी कोतवाली, जयस्तंभ चौक पार करते हुए शहर के मुख्य बाजार पन्नीलाल चौक तक पहुंच गया। Read More...

Source : Janoduniya.tv  

Related Tags : Accident In Satna, Satna Latest News, Satna Online News, Satna Current News, सतना में ट्रक ने दर्जनों को कुचला, सतना समाचार

No comments:

Post a Comment