Tuesday, 6 August 2013

Chennai Express Deepika Padukone

Chennai Express Deepika Padukone

‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में दीपिका पादुकोण के तमिल लहजे वाले हिन्दी संवाद भले ही कुछ आलोचकांे को रास नहीं आए हों लेकिन इस अभिनेत्री ने इस बात से इंकार किया है कि यह फिल्म किसी भी तरह से दक्षिण भारत का मजाक उड़ाती है।

दीपिका ने कहा कि वह खुद भी दक्षिण भारतीय हैं और वह खुद अपनी संस्कृति का कभी भी मजाक नहीं बना सकतीं। उन्होंने कहा कि असल में, शाहरूख खान अभिनीत इस फिल्म में उन्हें तमिल . हिन्दी भाषा संवाद अच्छी तरह से बोलना सीखने में थोड़ा समय लगा। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित यह फिल्म आगामी शुक्रवार को रिलीज हो रही है। दीपिका ने एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘मुझे समझ नहीं आता कि लोग फिल्म देखे बगैर इस निष्कर्ष पर कैसे पहुंच रहे हैं।

हम सभी दक्षिण भारतीय हैं, रोहित दक्षिण भारतीय हैं और मुझे लगता है कि शाहरूख को छोड़कर फिल्म से जुड़े ज्यादातर लोग दक्षिण से ही हैं।’’ Read More...

Source : janoduniya.tv

 Related Tags : Shah Rukh Khan, Deepika Padukone, Chennai Express, Chennai Express Deepika Padukone, Chennai Express Videos, Chennai Express Trailer

No comments:

Post a Comment