Tuesday, 6 August 2013
RBI New Governor 2013
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नए गवर्नर के रूप में रघुराम राजन को चुना गया है। राजन वित्त मंत्रालय के प्रमुख आर्थिक सलाहकार के रूप में काम कर रहे थे। राजन को स्वयं चिदंबरम ने प्रमुख आर्थिक सलाहकार बनाया था।
राजन आरबीआई के 23वें गवर्नर होंगे। राजन डी सुब्बाराव की जगह लेंगे जो अपना पांच साल के कार्यकाल को पूरा करने के बाद 4 सितंबर को रिटायर हो रहे हैं। सरकारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आरबीआई के गवर्नर के रूप में रघुराम राजन के नाम को नियुक्ति दी है। राजन का कार्यकाल तीन साल का होगा।
आईएमएफ के पूर्व प्रमुख अर्थशास्त्री राजन को वित्त मंत्रालय में बतौर प्रमुख आर्थिक सलाहकार पिछले साल अगस्त में नियुक्त किया गया था।
रुपए की गिरती कीमत और बढ़ती महंगाई के बीच राजन के लिए बतौर आरबीआई गवर्नर कई चुनौतियां होंगी। Read More...
Source : janoudniya.tv
Related tags : RBI New Governor 2013, Governor of Reserve Bank of India, Raghuram Rajan, Chidambaram
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment