Monday, 5 August 2013

जेएनयू फिर शर्मसार, लड़की से छेड़छाड़ और मारपीट

जेएनयू फिर शर्मसार, लड़की से छेड़छाड़ और मारपीट 


एक लड़की पर जानलेवा हमले के बाद जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) फिर से शर्मसार हो गया है। यहां की एक और छात्रा से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता ने छात्रा से छेड़छाड़ और पिटाई की।

वसंत कुंज (नॉर्थ) थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त बीएस जायसवाल ने बताया कि आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि वह रोशनी पर जानलेवा हमला कर खुदकुशी करने वाले आकाश का रूम पाटर्नर रह चुका है।

पुलिस के अनुसार, घटना रविवार रात करीब सात बजे की है। छात्रा बीए, लैंग्वेज (स्पेनिश) प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। आरोपी अभिनंदन वर्मा (24) भी जेएनयू से बीए (स्पेनिश) कर चुका है। वह एमए में रजिस्ट्रेशन कराने की तैयारी कर रहा था। सीनियर होने के नाते अभिनंदन छात्रा को कई महीने से जानता था और दोनों के बीच बातचीत होती थी। Read More... 

Source : Janoduniya.tv  

Related Tags : JNU Latest News, JNU News in Hindi, JNU Online Live Hindi News, Hindi News JNU Delhi.

No comments:

Post a Comment