Narendra Modi gets invite to visit Britain
ब्रिटिश सरकार की ओर से नरेंद्र मोदी के प्रति गर्मजोशी दिखाए जाने के करीब 10 महीने बाद यहां के दो प्रमुख राजनीतिक दलों के भारत संबंधित समूहों ने गुजरात के मुख्यमंत्री को ब्रिटेन का दौरा करने का न्यौता दिया है। मोदी को ब्रिटेन आमंत्रित करने के कदम की शुरुआत विपक्षी लेबर पार्टी की इकाई लेबर फ्रेंडस ऑफ इंडिया की ओर से पिछले सप्ताह उस वक्त की गई जब इसके अध्यक्ष एवं सांसद बैरी गार्डिनर ने मोदी को हाउस ऑफ कॉमन में आधुनिक भारत का भविष्य विषय पर संबोधन का न्यौता दिया।
ब्रेंट नॉर्थ क्षेत्र से लेबर सांसद गार्डिनर ने कहा कि यह निमंत्रण लेबर पार्टी और नरेंद्र मोदी के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के बीच के पिछले कई वर्षों के सपर्क की परिणति है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि ब्रिटेन में लोग और अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी यहां नरेंद्र मोदी से मिलने तथा उन्हें सुनने में दिलचस्पी रखता है। वह एक ऐसे नेता हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। Read More...
Source : janoduniya.tv
Tags : narendra modi, britain narendra modi, narendra modi hindi news, hindi india news.

No comments:
Post a Comment