India Pakistan Relations 2013
नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों की हत्या से उत्पन्न तनाव के बीच राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को कहा कि भारत पाकिस्तान के साथ दोस्ताना और सहयोगात्मक रिश्ते बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे क्षेत्र में शांति आएगी। मुखर्जी ने यह बात पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अपने पाकिस्तानी समकक्ष आसिफ अली जरदारी को भेजे अपने संदेश में कही।
राष्ट्रपति ने कहा कि पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुझे भारत की सरकार और अवाम की तरफ से पाकिस्तान की सरकार और अवाम को हमारी बधाई देने में हर्ष हो रहा है। मुखर्जी ने कहा कि मैं इस अवसर का उपयोग पाकिस्तान के साथ एक दोस्ताना और सहयोगात्मक रिश्ते बनाने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराने में करता हूं जो हमारे क्षेत्र में शांति लाएगा और हमारे अवाम के लिए प्रगति एवं खुशहाली लाएगा। Read More...
Source : Janoduniya.tv
Tags : India Pakistan Relations 2013, india pakistan relations article, india pakistan relations history, india pakistan trade relations

No comments:
Post a Comment