Tuesday, 13 August 2013

AR Rahman to produce Hindi film

AR Rahman to produce Hindi film 


संगीतकार, गायक और गीतकार के तौर पर लोकप्रिय ऑस्कर पुरस्कार विजेता ए आर रहमान अब एक हिंदी फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसकी कहानी भी वह खुद लिखेंगे। अपनी नई प्रोडक्शन कंपनी वाईएम मूवीज के माध्यम से रहमान ने इरोज इंटरनेशनल के साथ मिलकर एक हिंदी फिल्म बनाने की योजना बनाई है जिसका शीषर्क अभी तय नहीं हुआ है।

 एक विज्ञप्ति के अनुसार, ‘पहली बार ए आर रहमान ने फिल्म की कल्पना की है और मूल कहानी लिखी है। यह प्यार, कला और खुद को खोजने के विषय पर आधारित फिल्म है।’ रहमान ने कहा, ‘इरोज से 16 साल का रिश्ता है और इस बार भूमिका थोड़ी बढ़ रही है। यह रचनात्मक साझेदारी के एक और पहलू को तलाशने जैसा है।’ Read More...

Source : Janoduniya.tv  

Tags : AR Rahman, AR Rahman Movie, AR Rahman in Hindi Movie, AR Rahman Hindi Movies Online

No comments:

Post a Comment