रणबीर कपूर करेंगे कैटरीना कैफ को प्रपोज़
बॉलीवुड के चमकते सितारे रणबीर कपूर बहुत जल्द अपनी अफवाहों वाली प्रेमिका कैटरीना कैफ को प्रपोज करेंगे। उम्मीद है कि रणबीर कपूर यह शुभ कार्य अगले महीने कैटरीना कैफ के जन्म दिन पर कर सकते हैं। मुम्बई के समाचार पत्र मिड डे के मुताबिक रणबीर कपूर कैटरीना कैफ के सामने प्रेम प्रस्ताव रखने का मन बना चुके हैं।
सूत्रों की मानें तो अगले महीने की 28 तारीख को रणबीर कैटरीना कैफ के जन्मदिवस के मौके अपने दिल की बात कैटरीना के सामने रखेंगे। उम्मीद मुताबिक वे अपने प्यार का इजहार फिल्मी स्टाइल में घुटनों के बल बैठकर अपने दिल की बात कहते हुए कैटरीना कैफ से उसका हाथ मांगेंगे। सुनने में आया है कि इस मौके पर कटरीना को देने के लिए रणबीर कपूर ने काफी महंगा गिफ्ट खरीदा है। आगे पढ़ें...
Source : Janoduniya.tv
Tags : कैटरीना कैफ, रणबीर कपूर, Katrina kaif

No comments:
Post a Comment